हैदराबाद के लिए बारिश बनी वरदान, सनराइजर्स को मिला प्लेऑफ का टिकट, तीसरी टीम बनी

Srh Qualify For Playoffs News

हैदराबाद के लिए बारिश बनी वरदान, सनराइजर्स को मिला प्लेऑफ का टिकट, तीसरी टीम बनी
Sunrisers Hyderabad Vs Gujarat TitansSrh Enter Ipl PlayoffsSrh Qualify For Playoffs
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

SRH Qualify IPL 2024 Playoffs: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला आईपीएल का 66वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रद्द हुए इस मैच से दोनों टीमों को एक एक अंक मिले. हैदराबाद 13 मैचों में 15 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई. केकेआर और राजस्थान पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 प्लेऑफ की तीसरी टीम पक्की हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रद्द हुए इस मुकाबले से हैदराबाद टीम को फायदा हुआ जो बिना खेले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई.

गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिया गया. हैदराबाद ने 13 मैचों में 15 अंक के साथ प्लेऑफ में एंट्री मारी है. वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम को अभी ग्रुप स्टेज में एक और मैच खेलना है. हैदराबाद की टीम यदि उस मुकाबले को जीतने में सफल रही तो उसके 17 अंक हो जाएंगे. हैदराबाद अपना आखिरी लीग मैच अपने घर में पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को खेलेगी. सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था. लेकिन शाम से लगातार हो रही बारिश की वजह से इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका. अब चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का मैच नॉकआउट हो गया है. इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी और आखिरी टीम बनेगी. हालांकि इस मैच में नेटरन रेट भी देखा जाएगा. हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रद्द हुए मुकाबले से चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा. सीएसके अंक तालिका में तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गई. VIDEO: एक बार काम पूरा हो जाए तो मैं चला जाऊंगा… विराट कोहली ने रिटायरमेंट प्लान को लेकर किया बड़ा खुलासा T20 World Cup 2023 Live Streaming: फैनकोड या सोनी लिव नहीं, यहां पर ‘फ्री’ में देख सकेंगे पूरा टी20 वर्ल्ड कप केकेआर और आरआर पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. केकेआर 13 मैचों में 19 अंक के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 16 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी. केकेआर और आरआर को लीग स्टेज में अभी एक एक और मैच खेलने हैं. गुजरात ने 14 मैचों में 12 अंक लेकर अपने अभियान को खत्म किया इससे पहले गुजरात टाइटंस का कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेला जाने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था. यह मैच अहमदाबाद में खेला जाना था. गुजरात टाइटंस का यह 14वां और आखिरी मैच था. गुजरात ने 14 में से 5 मैच जीते जबकि 7 में उसे हार मिली वहीं दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 14 मैचों में 12 अंक के साथ अपने अभियान को खत्म किया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Sunrisers Hyderabad Vs Gujarat Titans Srh Enter Ipl Playoffs Srh Qualify For Playoffs Abhishek Sharma Travis Head Pat Cummins Shubman Gill Gujarat Titans Sunrisers Hyderabad Srh Ipl 2024 Playoffs

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sunrisers Hyderabad: हार के बावजूद हैदराबाद ने बना डाला तूफानी रिकॉर्ड, कारनामा करने वाली इतिहास में पहली टीम बनीSunrisers Hyderabad: हार के बावजूद हैदराबाद ने बना डाला तूफानी रिकॉर्ड, कारनामा करने वाली इतिहास में पहली टीम बनीSunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सभी को चौंका रही है
Read more »

KKR vs PBKS: रसेल का रिकॉर्ड, कोलकाता के लिए 200+ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज; बेयरस्टो का 45 गेंद में शतकKKR vs PBKS: रसेल का रिकॉर्ड, कोलकाता के लिए 200+ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज; बेयरस्टो का 45 गेंद में शतककोलकाता ने आईपीएल में अब तक दो बार 250+ का स्कोर बना लिया है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद सबसे ज्यादा बार 250+ का आंकड़ा छूने वाली आईपीएल की टीम है।
Read more »

मुंबई इंडियंस ने चटाई सनराइजर्स हैदराबाद को धूल, इस एक्टर ने ली चुटकी, बोले- हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगेमुंबई इंडियंस ने चटाई सनराइजर्स हैदराबाद को धूल, इस एक्टर ने ली चुटकी, बोले- हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगेमुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच पर एक्टर का रिएक्शन
Read more »

IPL 2024: पंत के बैन होने पर कौन होगा दिल्ली का कप्तान, फ्रेजर या स्टब्स होंगे बाहर, क्या अक्षर को मिलेगी कमानआईपीएल 2024 में प्लेऑफ के लिए महत्वपूर्ण मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अक्षर पटेल को कप्तान बनाने का रिस्क शायद ही ले।
Read more »

IPL 2024 Playoff: चेन्नई या बेंगलुरु कौन पहुंचे प्लेऑफ में, जानिए किस टीम के पास क्वालीफाई करने के कितने प्रतिशत चांस?IPL 2024 Playoff: चेन्नई या बेंगलुरु कौन पहुंचे प्लेऑफ में, जानिए किस टीम के पास क्वालीफाई करने के कितने प्रतिशत चांस?IPL 2024 Playoff Probability: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरु, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
Read more »

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का पहला गाना रिलीज करने को तैयार निर्माता, इस म्यूजिक कंपनी के साथ मिलाया हाथKalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का पहला गाना रिलीज करने को तैयार निर्माता, इस म्यूजिक कंपनी के साथ मिलाया हाथनाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। प्रभास की यह फिल्म इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:23:49