आलीराजपुर की कलेक्टर नीतू माथुर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। उनके नाम से लोगों से आर्थिक मदद मांगी जा रही है। जिला सूचना विज्ञान केंद्र के एक कर्मचारी को संदिग्ध मैसेज मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। कलेक्टर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। हैकर्स आपातकालीन स्थिति बताकर पैसे मांग रहे हैं। पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आलीराजपुर की कलेक्टर नीतू माथुर का इंटरनेट मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया। यह जानकारी स्वयं कलेक्टर ने सार्वजनिक रूप से साझा करते हुए आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से इंटरनेट मीडिया पर संदेश या काल के माध्यम से आर्थिक मदद की मांग की जा रही है, जो कि फर्जी और अवैधानिक है। इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार शाम लगभग सवा सात बजे जिला सूचना विज्ञान केंद्र के तूफान सिंह को कलेक्टर के नाम से संदिग्ध मैसेज प्राप्त हुआ। संदेश की भाषा और मांग को देखकर उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना कलेक्टर नीतू माथुर को दी। इसके बाद कलेक्टर ने तुरंत साइबर सेल को अवगत कराया, जहां से जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस तरह के संदेशों से रहें सावधान हैकरों द्वारा भेजे जा रहे संदेशों में किसी निजी और आपातकालीन परिस्थिति का हवाला देते हुए एक ग्राहक के खाते में तत्काल पैसे भेजने की अपील की जा रही है। संदेश में लिखा जा रहा है कि मुझे एक जरूरी काम के लिए आपकी मदद चाहिए। मैं मीटिंग में हूं, आनलाइन बैंकिंग काम नहीं कर रही। कृपया एक ग्राहक के खाते में थोड़ी राशि ट्रांसफर कर दें, शाम तक लौटा दिए जाएंगे। यह संदेश पूरी तरह भ्रामक और धोखाधड़ी का हिस्सा है। पहले भी हो चुका है ऐसा मामला इससे पहले तत्कालीन कलेक्टर डा.
अभय अरविंद बेड़ेकर का भी इंटरनेट मीडिया अकाउंट हैक हुआ था और उसी तरह के संदेशों के माध्यम से लोगों से पैसे मांगे गए थे।
Alirajpur Collector Social Media Account Hacked IAS Neetu Mathur Cyber Crime Online Fraud Account Hacking Internet Security Digital Safety Phishing Scam
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नागालैंड में गैर-एससीएस अधिकारियों को IAS में शामिल करने के मुद्दे पर हड़ताल जारीनागालैंड में संयुक्त समन्वय समिति (JCC) ने गैर-राज्य सिविल सेवा (Non-SCS) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल करने के विरोध में अपनी 'पेन डाउन हड़ताल' अनिश्चितकाल तक जारी रखने का फैसला किया है। राज्य सरकार के साथ वार्ता विफल रहने के बाद यह निर्णय लिया गया। JCC का आरोप है कि सरकार का यह कदम IAS से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है।
Read more »
नागालैंड में नॉन-एससीएस अधिकारियों की IAS में नियुक्ति पर जारी रहेगी पेन डाउन हड़तालनागालैंड में विभिन्न सरकारी सेवा संघों की संयुक्त समन्वय समिति (JCC) ने नॉन-एससीएस अधिकारियों को IAS में शामिल किए जाने के मुद्दे पर अनिश्चितकाल तक पेन डाउन हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। राज्य सरकार के साथ वार्ता विफल रहने के बाद यह निर्णय लिया गया। JCC, IAS कैडर में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध कर रही है, जिसे वे नियमों का उल्लंघन मानती हैं।
Read more »
IAS Story: पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये बिहार की बेटी कौन है? IAS की नौकरी छोड़ बनी थीं सांसदAparajita Sarangi MP: भाजपा की एक सांसद अपराजिता सारंगी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. आईएएस की नौकरी छोड़ सांसद बनीं सारंगी ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है. आइए जानते हैं कि सारंगी कब आईएएस बनी थीं और उनकी कहानी क्या है?
Read more »
राम के अयोध्या लौटने पर दीप जले थे, बारूद नहीं... दिवाली की आतिशबाजी पर पूर्व IAS अफसर का हिंदू-मुस्लिम एंगलदिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में आतिशबाजी से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने इसे हिंदू-मुस्लिम एंगल से जोड़ते हुए कहा कि त्योहारों का इस्तेमाल धार्मिक द्वंद के लिए नहीं होना चाहिए।
Read more »
आपकी जिंदगी को शानदार बना देगा UPSC का ये सब्जेक्ट, दिव्यकीर्ति सर ने कहा- IAS नहीं बनना तो भी पढ़ लेना चाहिएUPSC Tips in Hindi: यूपीएससी एस्पिरेंट्स के बीच फेमस टीचर विकास दिव्यकीर्ति ने हाल ही में ऐसे सब्जेक्ट के बारे में बताया है, जिसे हर स्टूडेंट को जरूर पढ़ना चाहिए। भले ही आप IAS नहीं बनना चाहते हो।
Read more »
दीपावली पर IAS-IPS की इस जोड़ी ने फेल किया बॉलीवुड का ग्लैमर, सूट और कुर्ते में दिखी सादगीIAS-IPS Story : दीपावली के मौके पर आईएएस तुषार सिंगला और आईपीएस नवजोत सिंह सिमी ने अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया. इस जोड़ी ने सादगी भरे अंदाज में महफिल लूट ली. नवजोत सिंह ने ब्लैक कलर का शरारा वाला सूट और तुषार ने कुर्ता पहना.
Read more »
