हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नेपाल के पर्यटन एवं नागर विमानन मंत्री समेत सात की मौत

United States News News

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नेपाल के पर्यटन एवं नागर विमानन मंत्री समेत सात की मौत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

पूर्वी नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र ताप्लेजुंग ज़िले में एक पहाड़ी से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी. नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्री परिषद ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई.

नेपाल के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र ताप्लेजुंग ज़िले में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से देश के पर्यटन एवं नागर विमानन मंत्री रबींद्र अधिकारी और छह अन्य लोगों की मौत हो गई.ने एयर डेस्टिनी के एक अफसर के हवाले से बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग दुर्घटना में मारे गए.

इनमें पायलट प्रभाकर केसी भी शामिल हैं. एयर डेस्टिनी हेलीकॉप्टर एएस350 में 39 वर्षीय पर्यटन मंत्री रबींद्र अधिकारी के अलावा, नेपाल के प्रतिष्ठित नागर विमानन और आतिथ्य उद्यमी आंग त्सरिंग शेरपा, सुरक्षा अधिकारी अर्जुन घिमिरे, नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अवर सचिव युबराज दहल, नेपाल नागर विमानन प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल बीरेंद्र श्रेष्ठ, सीएएएन इंजीनियर ध्रुब दास भोछिभया और पायलट प्रभाकर केसी सवार थे.पूर्वी नेपाल के पर्वतीय रेंज के ताप्लेजुंग ज़िले में एक पहाड़ी से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई. हादसा सिस्ने खोला क्षेत्र में दिन में तकरीबन 1:30 बजे हुआ, जो ताप्लेजुंग से छह नॉटिकल माइल दूर है. हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर आने के थोड़े समय बाद, पाथिभारा इलाके के निवासियों ने पुलिस को सूचित किया कि दुर्घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं. ताप्लेजुंग के मुख्य ज़िलाधिकारी अनुज भंडारी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि उन्होंने पहले धमाके की तेज़ आवाज़ सुनी जिसके बाद धुआं और आग की लपटें देखी. पर्यटन मंत्री अन्य अफसरों के साथ पंचथर में चुहान दादा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पाथिभारा मंदिर जा रहे थे.इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्री परिषद ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, पर्यटन मंत्री रबीन्द्र अधिकारी समेत 6 लोगों की मौतनेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, पर्यटन मंत्री रबीन्द्र अधिकारी समेत 6 लोगों की मौतनेपाल पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के मलबे की तलाश कर रही है. लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. दुर्घटना स्थल काठमांडु से 400 किलोमीटर दूर है. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर एयर डायन्सिटी का है.
Read more »

कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरकश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:55:10