सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का प्री वेडिंग शूट का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर खुद दूल्हा-दुल्हन का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया.
शादी से पहले प्री वेडिंग शूट करवाना इन दिनों युवाओं के लिए एक शगल बन चुका है. शादी से पहले ही दूल्हा दुल्हन किसी खास थीम को चुनकर या किसी खास जगह को चुनकर अलग-अलग ड्रेसेज में फोटो और वीडियो शूट करवाते हैं.
इसे ही प्री वेडिंग शूट कहते हैं. अक्सर ये शूट करवाने के बाद शादी या रिसेप्शन के समय पर उसका वीडियो प्ले भी करवाया जाता है. वैसे तो प्री वेडिंग शूट देखने में बहुत अच्छा लगता हैं, लेकिन कभी-कभी ये फनी भी हो जाता हैं. ये बात अलग है कि इस फन का भी अपना अलग मजा है. जो हमेशा हमेशा के लिए यादगार भी हो सकता है. ऐसा ही एक प्री वेडिंग फोटो शूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर खुद दूल्हा दुल्हन अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.ऐसा है प्री वेडिंग फोटोशूटराज किशोर नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये प्री वेडिंग फोटो शूट शेयर किया है. इस फोटो शूट में दूल्हा दुल्हन ने अपना वीडियो बनाने के लिए समंदर का खूबसूरत किनारा चुना है. जहां दुल्हन एक लाइट कलर के बेहद खूबसूरत गाउन में दिखाई देती है और दूल्हा पेंट शर्ट में दिखता है. पहले सीन में दुल्हन पीछे से भागती हुई आती है और दूल्हे से आगे निकल जाती है. दूसरे सीन में दूल्हा और दुल्हन डांस करते नजर आते हैं. इसके बाद दूल्हा और दुल्हन लहरों के बगल से भागते हुए दिखाई देते हैं. मजेदार बात ये है कि दुल्हन तो दौड़ लगाती है, लेकिन दूल्हा मुश्किल से दौड़ पाता है. शूट के आखिरी सीन में दूल्हा दुल्हन को अपनी गोद में उठाता नजर आता है, लेकिन ये काम भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि दूल्हा दुल्हन को उठा नहीं पाता है और बस घूमता रह जाता है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});यहां देखें वीडियोView this post on InstagramA post shared by Raj Kishore हंस हंस कर हुआ बुरा हालइस वीडियो की सबसे मजेदार बात ये है कि इस प्री वेडिंग शूट को देखकर खुद दूल्हा-दुल्हन अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. हर सीन पर दुल्हन दूल्हे का हाथ पकड़ कर जोर-जोर से हंसती हुई नजर आती है. खासतौर से जब गोद में उठाने वाला सीन आता है, तो दुल्हन की हंसी नहीं रुकती. वो दूल्हे का हाथ पकड़कर जोर-जोर से हंसने को मजबूर हो जाती है. इस दौरान दूल्हा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता. इसे देखने वाले भी हंसने के इमोजी बनाकर कमेंट शेयर कर रहे हैं.ये VIDEO भी देखें:-
Viral Video Pre Wedding Photo Shoot Funny Photo Shoot
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शादी की इतनी खुशी की सड़क पर लेट-लेटकर नाचा दूल्हा, Video देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए यूजर्सViral Video : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हंस- Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बाबर आजम की कप्तानी देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हुए विराट कोहली-रोहित शर्मा, Video हुआ वायरलTrending Video: भारत-पाकिस्तान मैच भले ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए काफी दबाव वाला रहा, लेकिन भारतीय टीम ने अपना आपा नहीं खोया. ये बात उस वक्त देखने को मिली जब एक बार पाकिस्तान की फील्डिंग में गड़बड़ी हुई और विराट कोहली और रोहित शर्मा हंस पड़े.
Read more »
शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ वेडिंग रिसेप्शन में किया रोमांटिक डांस, सामने आया वीडियोSonakshi Sinha Zaheer Iqbal Romantic Dance: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेडिंग रिसेप्शन का इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें न्यूली मैरिड कपल रोमांटिक डांस करते हुए दिख रहा है.
Read more »
दूल्हे ने मेहमानों के सामने लाजवाब डांस कर दुल्हन को किया इंप्रेस, Video देख फिदा हुईं लड़कियां, करने लगीं ये डिमांडवीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग के जोड़े में सजी दुल्हन स्टेज पर बैठी हुई है और उसके सामने उसका दूल्हा उसके लिए डांस कर रहा है.
Read more »
घोड़ी की जगह स्पलेंडर चढ़ा दूल्हा, बाइक के साथ दोस्तों ने हवा में उछाला, वीडियो पर यूजर्स ने ऐसे ली मौजसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शादी के वीडियो में दूल्हे और उसके दोस्तों का ऐसा कारनामा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.
Read more »
क्लासिकल के नाम पर भाई ने किया ऐसा झन्नाटेदार डांस, लोग बोले- कोई केमिकल रिएक्शन हो गया लगता हैसोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़के का डांस वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो रहा है.
Read more »
