हीरामंडी: लाहौर के शाही मोहल्ले का ये नाम कैसे पड़ा?

United States News News

हीरामंडी: लाहौर के शाही मोहल्ले का ये नाम कैसे पड़ा?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 297 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 122%
  • Publisher: 51%

हीरामंडी अस्तित्व में कैसे आई और क्या है लाहौर की हीरामंडी की असली कहानी.

हीरामंडी वेब सिरीज़ में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शेखर सुमन, फरदीन ख़ान जैसे कई सितारों ने अलग-अलग किरदार अदा दिए हैं.बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सिरीज़ 'हीरामंडी- द डायमंड बाज़ार' नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है.

फ़िल्म के शानदार सेट की बात हो या बेहतरीन कैमरा वर्क की, रिलीज़ के साथ ही आठ एपिसोड की ये सिरीज़ चर्चा में बनी हुई है. कुछ लोग इसकी तारीफ़ कर रहे हैं और कुछ लोग इसकी आलोचना. इस वेब सिरीज़ हीरामंडी की कहानी भारत के विभाजन से पहले लाहौर में रहने वाली एक तवायफ़ मल्लिका जान की ज़िंदगी और उनके कोठे के ईर्द-गिर्द घूमती है. दशकों पहले हीरामंडी नृत्य, संगीत और सभ्यता का केंद्र हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ-साथ बदलाव आता गया और इस क्षेत्र को 'बदनामी का दाग' लग गया.अकबर के दौर में लाहौर शहर मुग़ल साम्राज्य का अहम शहर थाबादशाह अकबर के दौर में लाहौर शहर सल्तनत का केंद्रीय शहर था और उस समय हीरामंडी इलाक़े को शाही मोहल्ला कहा जाता था. आज भी लाहौर के कुछ इलाक़े जैसे हैदरी गली, टबी गली, हीरामंडी और क़िला रोड पर स्थित नॉवल्टी चौक 'शाही मोहल्ले' के नाम से ही मशहूर हैं.बादशाही दौर में जिस इलाक़े में शाही परिवार रहते थे, उसी के इर्द गिर्द उनके नौकर और अन्य कर्मचारी रहते थे, उस इलाक़े को 'शाही मोहल्ला' कहा जाता था. आज भी जो लोग ऑटो रिक्शा या टैक्सी के ज़रिए उन इलाक़ों तक जाते हैं वो उसे 'शाही मोहल्ला' ही कहते हैं. वहां मौजूद बहुत से 'कोठे' मुग़ल काल में ही बने थे और वो उस क्षेत्र का स्वर्ण युग था. स्टेज निर्देशक के रूप में काम करने वाले प्रोफ़ेसर त्रिपुरारी शर्मा बताते हैं कि मुग़ल काल में उन इलाक़ों में सत्ता से संबंध रखने वाले अमीर लोग और उनके परिवार रहते थे. प्रोफ़ेसर शर्मा आगे कहते हैं कि ख़ुशियों के मौक़े पर उनके प्रोग्राम शाही महलों में होते थे. वह आगे कहते हैं, "आज कल 'कोठा' शब्द की जिस तरह से व्याख्या की जाती है, वह सही नहीं है. एक समय था जब कोठा कला का केंद्र था जहां सिर्फ़ गाना, संगीत और नृत्य होता था." "कोठों से जुड़ी महिलाएं अपने आप को कलाकार या अभिनेत्री कहती थीं, वहां बेहतरीन लेख लिखे जाते थे और शायरी होती थी. कोठों पर बहुत उच्च स्तर की चर्चा होती थी, लोग वहां बातचीत करने का हुनर सीखने के लिए भी जाते थे." प्रोफ़ेसर त्रिपुरारी शर्मा कहते हैं, "वहां जाकर लोग ये सीखते थे कि समाज में बातचीत और तर्क कैसे किया जाए." हालांकि 16वीं सदी के अंत तक लाहौर मुग़लिया सल्तनत का केंद्र नहीं रहा था लेकिन सत्ता का प्रभाव वहां बना रहा.फ़रदीन ख़ान 14 साल बाद कर रहे हैं वापसी, भंसाली की हीरामंडी सिरीज़ में आएंगे नज़रकरण जौहर की फ़िल्म 'कलंक' में 'हसनआबाद' नाम का एक शहर दिखाया गया है, ज़ाहिरी तौर पर ऐसा लगता है कि उसकी प्रेरणा हीरामंडी के इलाक़े से ही ली गई है. मुग़लों के पतन के साथ साथ भारतीय उप-महाद्वीप में मराठे मज़बूत हो रहे थे और वो अहमद शाह अब्दाली के हमलों का सामना कर रहे थे. अब्दाली ने पंजाब, उत्तरी भारत और राजपूताना पर हमले किए और उनकी सेना ने शुरुआत में अपनी छावनी धोबी मंडी और हीरामंडी के क़रीब मोहल्ला दारा शिकोह के इलाक़े में स्थापित की. वहां बसी तवायफ़ों का संपर्क शाही परिवार के सदस्यों से भी रहता था. अब्दाली के हमले के बाद पैदा होने वाली स्थिति की वजह से ग़रीबी बढ़ी और इस इलाक़े में पैसों के बदले में जिस्म फ़रोशी का कारोबार बढ़ने लगा और वहां कोठों पर रहने वाली महिलाएं जिस्म फ़रोशी का पेशा चुनने पर मजबूर हो गईं. इस स्थिति को देखते हुए ग़रीबी से जूझ रही महिलाएं इस पेशे में रोज़गार के लिए शामिल होने लगीं. उस दौर में मुग़ल गवर्नर अब्दाली के हमलों को रोकने की कोशिशें कर रहे थे और अलग अलग गिरोहों, सेनाओं में टकराव की वजह से पैदा होने वाली अफ़रातफ़री की वजह से यह इलाक़ा भी प्रभावित हुआ. इस उथल पुथल के दौर के बाद साल 1799 में लाहौर पर महाराजा रणजीत सिंह के शासन की स्थापना हुई. रणजीत सिंह के दौर में यह इलाक़ा ज़्यादा परेशानी में नहीं पड़ा.महाराजा रणजीत सिंह के दौर में लाहौर एक बार फिर एक बड़े केंद्र के तौर पर उभरा और इसकी शाही रौनक फिर से लौट आई और यह सिलसिला उस समय तक जारी रहा जब तक मार्च 1849 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने लाहौर पर क़ब्ज़ा नहीं कर लिया.महाराजा रणजीत सिंह के दौर में लाहौर एक बार फिर एक बड़े केंद्र के तौर पर उभराप्रोफ़ेसर शर्मा के अनुसार, जब अंग्रेज़ सत्ता में आए तो उन्होंने उन सभी चीज़ों को बंद करना शुरू कर दिया जो बग़ावत की वजह बन सकती थीं और तवायफ़ों के लिए भी लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया. प्रोफ़ेसर शर्मा का कहना है कि जब कोठों के लिए लाइसेंस वाला सिस्टम शुरू हुआ तो पुलिस ने क़ानून लागू करने के लिए उन जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी. प्रोफ़ेसर शर्मा बताते हैं, ''ब्रिटिश राज के दौरान तफ़्तीश के बहाने किसी भी समय पुलिस वहां छापा मारने के लिए पहुंच जाती थी.'' वो कहते हैं, ''यह मामूली बन गया था. इस स्थिति को देखते हुए लोगों ने यहां आना-जाना छोड़ दिया और धीरे-धीरे इस जगह की धारणा बदलने लगी.'' प्रोफ़ेसर शर्मा के मुताबिक़, इस बदलाव की वजह से हमारे सामाजिक जीवन के एक हिस्से यानी कोठों को इज़्ज़त की निगाह से देखना इतिहास का क़िस्सा बनने लगा और आख़िरकार यह इलाक़ा केवल जिस्म फ़रोशी के अड्डों के तौर पर बदनाम हुआ.प्रभा अत्रे: किराना घराने की दिग्गज कलाकार जिन्होंने शास्त्रीय गायन को दी नई ऊंचाईशुरुआती सालों में, महिलाएं फिल्मों में अभिनय नहीं करती थीं और पुरुष ही महिलाओं का रूप धारण कर फिल्मों में महिलाओं का किरदार निभाते थे. अविभाजित भारत और पाकिस्तान फ़िल्म इंडस्ट्री में फिल्मों में काम करने वाले कई अभिनेताओं की जड़ें हीरामंडी में हैं. भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद वहां रहने वाले बहुत से लोग भारत आए और यहां फ़िल्म इंडस्ट्री और अन्य क्षेत्रों से जुड़कर अपनी ज़िंदगी गुजारने लगे.उन्होंने अपनी किताब 'टैबू: दि हिडन कल्चर ऑफ़ ए रेड लाइट एरिया' लिखने के लिए 8 साल तक हीरामंडी पर शोध किया. फौज़िया सईद यहां रहने वाली महिलाओं और समुदाय के अन्य लोगों की ज़िंदगी के बहुत से पहलुओं को सामने लाईं.डंकी, हिरानी और शाहरुख़: 20 सालों में सभी हिट फ़िल्में देने वाला निर्देशकनेपोलियन बोनापार्ट और उनकी पहली पत्नी जोसफ़ीन की प्रेम कहानी में प्रेम था भी या नहींवेस्ट बैंक में आठ साल के लड़के की मौत के बाद इसराइल पर संभावित युद्ध अपराध के आरोपनिज्जर की हत्या पर फिर बोले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, भारत ने दिया ये जवाबअमेठी, रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस के भीतर कैसी हलचल?- प्रेस रिव्यू'भारतीय जासूसों के निष्कासन' से जुड़ी रिपोर्टों पर ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?'सफ़ेद सोना' कहे जाने वाले लीथियम के लिए चीन के इस कदम से दुनिया भर में बढ़ रहा है तनाववेस्ट बैंक में आठ साल के लड़के की मौत के बाद इसराइल पर संभावित युद्ध अपराध के आरोपपाकिस्तान: लादेन ने जिस रात वज़ीरिस्तान के एक घर में डिनर किया अमेठी, रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस के भीतर कैसी हलचल?- प्रेस रिव्यूमणिपुर: निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सीबीआई चार्जशीट ने बताया- पुलिस की जिप्सी में बैठ गई थीं दोनों महिलाएं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Girl Name: आपकी लाडली के लिए बेस्ट है मां दूर्गा के ये 6 यूनिक नामGirl Name: आपकी लाडली के लिए बेस्ट है मां दूर्गा के ये 6 यूनिक नामGirl Name: आपकी लाडली के लिए बेस्ट है मां दूर्गा के ये 6 यूनिक नाम
Read more »

हीरामंडी की मल्लिकाजान, फरीदन, बिब्बोजान, लज्जो, वहीदा और आलमजेब क्या कर रही थीं अब तक, यहां जानें उनके बारे में सब कुछहीरामंडी की मल्लिकाजान, फरीदन, बिब्बोजान, लज्जो, वहीदा और आलमजेब क्या कर रही थीं अब तक, यहां जानें उनके बारे में सब कुछजानें हीरामंडी की इन छह एक्ट्रेसेस के बारे में डिटेल्स
Read more »

हीरामंडी के प्रीमियर वेस्टर्न लुक में पहुंचीं ये हसीनाएंहीरामंडी के प्रीमियर वेस्टर्न लुक में पहुंचीं ये हसीनाएंहीरामंडी के प्रीमियर वेस्टर्न लुक में पहुंचीं ये हसीनाएं
Read more »

Heeramandi: हीरामंडी से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे ये सितारे, क्या सीरीज बनेगी कलाकारों के लिए संजीवनी?Heeramandi: हीरामंडी से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे ये सितारे, क्या सीरीज बनेगी कलाकारों के लिए संजीवनी?संजय लीला भंसाली अपनी भव्य सीरीज हीरामंडी से ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज फिल्म निर्माता और निर्देशक का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
Read more »

हीरामंडी में 70s और 90s की इन दो हीरोइनों को कास्ट करना चाहते थे संजय लीला भंसाली, बॉलीवुड के बड़े खानदान की बेटी भी थी लिस्ट मेंहीरामंडी में 70s और 90s की इन दो हीरोइनों को कास्ट करना चाहते थे संजय लीला भंसाली, बॉलीवुड के बड़े खानदान की बेटी भी थी लिस्ट मेंहीरामंडी के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद थीं ये 3 एक्ट्रेसेस
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:18