मोदीनगर में एक सिरफिरे युवक ने एक युवती से मिलने उसके घर पहुंचकर हंगामा किया। युवती के भाई के विरोध करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल...
जागरण संवाददाता, मोदीनगर । मोदीनगर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरा युवती से मिलने घर ही चला गया। जब युवती के भाई ने विरोध किया तो सिरफिरे से साथियों संग मिलकर उसे बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद ताबड़तोड़ पांच-छह राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। जब आसपास के लोग आने लगे तो आरोपित पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक गांव के व्यक्ति के मुताबिक, वे अपने घर पर बैठे थे। इस बीच तीन युवक उनके आ गए। आरोप था कि इनमें से एक युवक उनकी बेटी को पहले भी तंग कर चुका है। विरोध किया तो वह भड़क गया युवती के भाई ने जब आरोपित के यहां आने का विरोध किया तो वह भड़क गया। उनसे गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में नौबत मारपीट तक गई। तीनों आरोपित युवक को बुरी तरह पीटने लगे। युवक को बचाने जब छोटा भाई आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपित ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर आ गए। जब मौके पर भीड़ इकट्ठा हाेने लगी तो आरोपित पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। फायरिंग के चलते मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। यह भी पढ़ें- खौलती चाय विवाहिता के चेहरे पर फेंकी.
.. दर्दभरी दास्तां सुन उड़े अफसरों के होश; पति दहेज में मांग रहा फ्लैट इस मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।
Modinagar Firing Incident Ghaziabad Crime News Stalker Attack Modinagar Firing In Modinagar Village Harassment And Violence Illegal Firearm Modinagar Police Investigation Modinagar Crime Against Women India Modinagar Crime Update Brother Beaten For Opposing Stalker Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP: आधीरात बेटी संग आपत्तिजनक हालत में मिला बॉयफ्रेंड, पहले पीटा फिर काट दिया प्राइवेट पार्टघायल लड़के के पिता का कहना है कि उनके बेटे को साजिश के तहत घर में बंद कर मारा गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया गया.
Read more »
शरीर को अंदर से करना है साफ तो घर पर बनाएं ये बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक्सशरीर को अंदर से करना है साफ तो घर पर बनाएं ये बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक्स
Read more »
अचानक गदर मचाने लगा Justdial का शेयर, 13% उछला, जानिए वजहJustdial का स्टॉक सोमवार को 956 रुपये पर खुला और दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 13 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 1039.40 रुपये पर पहुंच गया.
Read more »
अगर आपका घर इस रोड पर है तो हो जाइए अलर्ट! नगर निगम का गरजेगा बुलडोजरअगर आपका घर इस रोड पर है तो हो जाइए अलर्ट! नगर निगम का गरजेगा बुलडोजर, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Read more »
पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ प्रहार, विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ईयू और इटली से की बातपाकिस्तान पर ताबड़तोड़ प्रहार, विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ईयू और इटली से की बात
Read more »
भारत ने पाकिस्तान को आईएमएफ से मिलने वाली सहायता का किया विरोधभारत ने पाकिस्तान को आईएमएफ से मिलने वाली सहायता का किया विरोध
Read more »
