हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हल्का हिमपात हुआ है। अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट आई है।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में शनिवार को मौसम विभाग के हिमपात व वर्षा के पूर्वानुमान के बीच प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजुम में हल्का हिमपात हुआ। जबकि प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे और बरसने के लिए तरसाते रहे। हल्के हिमपात और बादल ों के छाने से अधिकतम तापमान में पांच से 11.4 डिग्री तक की गिरावट आई है। ताबो में अधिकतम तापमान में 11.4 डिग्री,धर्मशाला में 9.4, भुंतर में 8, मंडी में 7.3, शिमला में 5.
6 डिग्री की गिरावट अई। जनवरी माह में अब तक प्रदेश के सात जिलों में वर्षा ही नहीं हुई है। मंडी में सबसे अधिक दर्ज की गई बारिश प्रदेश के सभी जिलों में मंडी में सबसे अधिक 5.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पांच जिलों में भी दो से पांच मिलीमीटर तक की वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर कांगड़ा, सिरमौर, सोलन में वर्षा ही नहीं हुई। जबकि ऊना में 0.3, किन्नौर में 0.4, शिमला में 1.9, लाहुल स्पीति में 3.5, कुल्लू में 4.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेश में ऊंचे व मध्य क्षेत्रों में कुछ एक थानों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर आंधी के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित प्रदेश में शनिवार सुबह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, इसका प्रभाव 12 जनवरी तक रहने का अनुमान है। घने कोहरे के कारण कांगड़ा के देहरा गोपीपुर, बिलासपुर व ऊना में दृश्यता 50 मीटर, सुंदरनगर में 400 मीटर और मंडी में 500 मीटर रही। इसके कारण यातायात सेवाएं प्रभावित हुई। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है
हिमाचल मौसम हिमपात बादल तापमान पूर्वानुमान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पिथौरागढ़ जिला में बदला मौसम, हिमपात का प्रकोपउच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात शुरू हो चुका है, निचले क्षेत्रों में घने बादल छाए हैं। मुनस्यारी में तापमान -2 डिग्री तक पहुंच गया है।
Read more »
प्रयागराज में बादल छाए रहेंगे, बारिश का असरउत्तर प्रदेश में प्रयागराज में भी बादल छाए रहेंगे और दिनभर बारिश हो सकती है।
Read more »
बारिश से तापमान में गिरावट, कोहरा और बादल छाएजिला मुख्यालय समेत ग्रामीण हिस्सों में शुक्रवार शाम को हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह कोहरा और बादलों का प्रभाव बढ़ गया है। तापमान में गिरावट आई है।
Read more »
सहारनपुर में शीतलहर का प्रकोपसहारनपुर में शीतलहर ने दस्तक दी है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कोहरा और बादल छाए रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।
Read more »
सागर में बढ़ेगी सर्दीसागर में रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। बादल छाए और हवा चल रही है। तापमान में उछाल आया है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी।
Read more »
उत्तराखंड में मौसम का अंदाजा, देहरादून में कोहरा और बादलउत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन देहरादून में कोहरा और बादल छाए रहे।
Read more »
