हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसके बाद 114 सड़कों को सरकार ने आवाजाही के लिए बंद कर दिया है. इस वजह से 82 रूटों पर बस सेवा को भी 7 अगस्त तक कैंसिल कर दिया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बादल फटने से 45 लोग लापता हैं जिसे आज भी नहीं ढूंढा जा सका है.
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 114 सड़कों को बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने शनिवार को 7 अगस्त तक हिमाचल में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया है.
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, वाहनों के आवागमन के लिए बंद सड़कों में से मंडी में 36 , कुल्लू में 34 , शिमला में 27, आठ लाहौल-स्पीति में, सात कांगड़ा में और दो किन्नौर जिले में बंद किए गए हैं.एक अधिकारी ने कहा कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम ने 82 रुटों पर अपनी बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. शुक्रवार शाम से जोगिंदरनगर में सबसे अधिक 85 मिमी बारिश हुई, इसके बाद गोहर में 80 मिमी, शिलारू में 76.4 मिमी, पोंटा साहिब में 67.2 मिमी, पालमपुर में 57.2 मिमी, धर्मशाला में 56.2 मिमी और चौपाल में 52 मिमी बारिश हुई.स्थानीय मौसम कार्यालय ने 7 अगस्त तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने कहा कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में 27 जून से 1 अगस्त के बीच 77 लोगों की जान चली गई और 655 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा में लगातार बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई; 31 जुलाई की रात को मंडी के पधर और शिमला के रामपुर उपमंडल में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई.Advertisementबादल फटने के बाद लापता हुए 45 लोगों की तलाश शनिवार सुबह फिर से शुरू हुई, जिसमें सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, हिमाचल प्रदेश पुलिस और होम गार्ड की टीमों के 410 बचावकर्मी ड्रोन की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं. ये भी देखेंLive TV
Himachal Pradesh Weather Alert Himachal Ki Khabren Himachal Pradesh News Hp News Weather News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather: हिमाचल में 62-उत्तराखंड में 100 सड़कें बंद; अगले तीन दिन देश में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने अगले दो से तीन पूरे देश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई और रेड, ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किए हैं।
Read more »
Weather Forecast: हिमाचल-उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में बारिश का कहर; 16 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्टमौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य में आज बहुत भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
Read more »
मौसम अलर्ट: दिल्ली-मुंबई से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश, आज कहां स्कूल बंद हैं? हर अपडेटIMD Rain Alert Today: मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर से लेकर महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
Read more »
MP के इन जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश, IMD ने किया अलर्टमध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है.
Read more »
चंडीगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी: तापमान में गिरावट नहीं, कल ट्राईसिटी के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिशचंडीगढ़ में मौसम विभाग ने आज और 1 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों दिन शहर में तेज बारिश होगी।
Read more »
Heavy Rain Delhi : दिल्ली में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, भारी बारिश के बाद मंत्री आतिशी ने जारी किया आदेशदिल्ली में जारी भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Read more »
