हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नरवाल का शव रोहतक में सूटकेस में मिला था।
हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तार पर हिमानी नरवाल के भाई जतिन ने कहा, 'एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आज हम उसका अंतिम संस्कार करेंगे। मीडिया में बहुत सारी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हमें न्याय मिलेगा। हमें अभी भी नहीं पता कि आरोपी कौन है, पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है। हम आरोपी के लिए मौत की सजा चाहते हैं।' रोहतक में नरवाल का शव शनिवार को सूटकेस में मिलने के एक दिन बाद रविवार को हरियाणा पुलिस
ने हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।’’ हिमानी नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से रविवार को इनकार करते हुए कहा था कि जब तक उनके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हिमानी नरवाल (20) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने नरवाल को एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता बताया। उन्होंने राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि नरवाल कानून की पढ़ाई कर रही थीं और पिछले करीब एक दशक से पार्टी से जुड़ी हुई थीं। नरवाल की मां सविता ने रविवार को रोहतक में पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ नेता नरवाल के कम समय में राजनीतिक रूप से उभरने के कारण उनसे ईर्ष्या करते थे। उनके साथ उनका बेटा जतिन भी था। मृतका की मां ने कहा था, ‘‘आखिरी बार मेरी 27 फरवरी को नरवाल से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह एक पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी, लेकिन बाद में उनका फोन बंद आने लगा।’’ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा था कि उन्होंने हिमानी नरवाल हत्याकांड के संबंध में रोहतक के पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। कांग्रेस नेता और रोहतक से पार्टी विधायक बी. बी बत्रा ने कहा था कि नरवाल पार्टी की ‘‘बहुत अच्छी और सक्रिय’’ कार्यकर्ता थीं जो विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। बत्रा ने कहा था, ‘‘जिन लोगों ने अपराध किया है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’
हिमानी नरवाल हत्या हरियाणा पुलिस कांग्रेस रोहतक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांद्रा रेलवे स्टेशन पर महिला से रेप: आरोपी गिरफ्तारमुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर सो रही महिला से एक व्यक्ति ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
देवरिया हत्याकांड में एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कियाबरवा उपाध्याय गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी मुकेश यादव को पुलिस ने बुधवार की शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका दाएं पैर में गोली लगी है। सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने तीन आरोपितों का लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।
Read more »
Pune Rape Case: 68 घंटे बाद पकड़ा गया पुणे का 'दरिंदा', बस के अंदर महिला से किया था रेपPune Rape Case: पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ड्रोन और कुत्तों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने फरार आरोपी की जानकारी देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
Read more »
रोहतक में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या, सूटकेस में मिला शवहरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या का मामला सामने आया है। उनकी लाश एक सूटकेस में बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Read more »
रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की क्रूर हत्या, शव सूटकेस मेंहिमानी नरवाल का शव रोहतक में एक सूटकेस में मिला। पुलिस ने क्रूर हत्या की बात कही है।
Read more »
हिमानी नरवाल हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार, खुद को बॉयफ्रेंड बतायाकांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है और पुलिस को बताया है कि उसने हिमानी को उसके घर पर ही मार डाला था.
Read more »
