शाकारियों की थाली में राजमा अधिकतर शामिल होता ही है और शादी पार्टी में भी लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. अगर आपके घर में भी मेहमान आने वाले हैं और आप उनके लिए कोई शानदार डिश बनाने का सोच रहे हैं तो इस बार उत्तराखंड के चंबा राजमा बनाकर उनको खिला सकते हैं. जिनको बनाना भी आसान है और खाने में भी यह बहुत लाजवाब होते हैं.
Uttarakhand Chamba Rajma Recipe : राजमा का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले हिमाचल के चंबा राजमा का ख्याल आता है, लेकिन क्या आपने कभी उत्तराखंड के चंबा वाले राजमा ट्राई करें. हिमाचल ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के चंबा वाले राजमा का भी अपना एक अलग टेस्ट होता है, जिसे खाते ही आपके मुंह का स्वाद का एकदम बदल जाएगा.
राजमा पूरे भारत में खाई जाने वाली डिश है, जिसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं तो इस बार आप उनको उत्तरखंड के चंबा राजमा बनाकर खिलाएं, जिसे खाते ही वो खुद को आपकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे. और पढ़ेंउत्तराखंड के चंबा राजमा की खासियत उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हिमालय की गोद में बसा चंबा एक खूबसूरत कस्बा है. चंबा में उगने वाले राजमा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इस राजमा के दाने छोटे, पतले छिलके वाले और जल्दी गलने वाले होते हैं. इनकी पहचान इनके गाढ़े रंग से की जाती है, इसमें मसाले बहुत कम डाले जाते हैं, जिससे राजमा का असली स्वाद उभरकर आता है.पहाड़ी स्टाइल में इसमें लहसुन-जीरा और देसी घी या सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, यह पेट पर भारी नहीं पड़ता और चावल या मंडुए की रोटी के साथ कमाल का लगता है. चंबा राजमा डाइजेशन के लिहाज से भी सही होते हैं और जल्दी पच जाते हैं.चंबा राजमा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स1 कप राजमा 1 बारीक कटा प्याज 2 पिसे हुए टमाटर 6-7 लहसुन कलियां 1 छोटा टुकड़ा अदरक जीरा तेजपत्ता हल्दी मिर्च धनिया पाउडर गरम मसाला स्वादनुसार नमक 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल या घी हरा धनिया पत्तीचंबा के राजमा बनाने का तरीका सबसे पहले राजमा को अच्छे से धोकर 8–10 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. प्रेशर कुकर में नमक और पानी डालकर भीगे हुए राजमा को 4–5 सीटी तक अच्छी तरह गला लें. अब कढ़ाही में सरसों का तेल या देसी घी गरम करें, इसमें जीरा और तेज पत्ता डालें. खुशबू आते ही लहसुन और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. प्याज को डालकर उनको हल्का गुलाबी होने तक पकाएं,अब इसमें टमाटर की प्योरी डालें. प्याज-टमाटर को अच्छी तरह मिलाकर इसमें सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से भून लें. जब इसमें तेल अलग नजर आने लगे, तब इसमें उबले हुए राजमा और उसका पानी ग्रेवी बनाने के लिए डाल दीजिए. राजमा को 10 से 15 मिनट तक उबालने के बाद आखिर में गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर मिला गैंस बंद कर दें. ---- समाप्त ----
उत्तराखंड चंबा राजमा बनाने की विधि Pahadi Style Rajma चंबा राजमा की खासियत Healthy Kidney Beans Recipe पहाड़ी राजमा रेसिपी Garhwal Style Chamba Rajma How To Make Soft Rajma राजमा चावल रेसिपी हिंदी Traditional Himalayan Food कम मसालों वाला राजमा Chamba Rajma Vs Himachal Rajma.
