हिमाचल में मौसम में बदलाव, पारा 11 डिग्री गिरने से सियोबाग सबसे ज्यादा प्रभावित

मौसम News

हिमाचल में मौसम में बदलाव, पारा 11 डिग्री गिरने से सियोबाग सबसे ज्यादा प्रभावित
हिमाचल प्रदेशमौसमबारिश
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 41 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के बाद आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर हो गया है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 21 और 22 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस मज़बूत होगा और पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बीते दिन की बर्फबारी के बाद प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट आई है। सियोबाग का तापमान 11 डिग्री नीचे गिरकर 5.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश - बर्फबारी के बाद आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर हो गया है। प्रदेश में इससे आज ज्यादातर भागों में मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही हल्की बारिश - बर्फबारी का पूर्वानुमान है। IMD की माने तो 18 से 20 जनवरी तक अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश - बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 21 और 22 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। इससे पहाड़ों पर अच्छी

बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।\वहीं बीते कल की बर्फबारी के बाद प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 घंटे के दौरान नॉर्मल से 7.7 डिग्री कम हुआ है। सियोबाग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और 5.8 डिग्री पारा रह गया है। ऊना के अधिकतम तापमान भी 24 घंटे में 10.6 डिग्री गिरने के बाद 13.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। रिकांगपियों का तापमान में 10.4 डिग्री की गिरावट के बाद 2.2 डिग्री, भरमौर का तापमान -10.7 डिग्री की नीचे गिरने के बाद 1.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आई है।\मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिला को दी गई है। इन जिलों में सुबह से दोपहर तक विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर सकती है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

हिमाचल प्रदेश मौसम बारिश बर्फबारी वेस्टर्न डिस्टरबेंस तापमान सियोबाग कोहरा येलो अलर्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावितकश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावितदो दिन से धूप खिलने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के पारे में सुधार आया है, लेकिन रात को कंपकंपी जारी है। कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। विश्व विख्यात डल झील सहित अन्य जलाशय जम गए हैं। घाटी के अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मंगलवार रात भद्रवाह के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। इस साल के अंत और शुरुआत में भी मौसम में बदलाव आएगा। कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का पारा फिर गिरा है। राजधानी श्रीनगर में दिनभर धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में दिन का पारा 7.4 और गुलमर्ग में 5.0 डिग्री रहा। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 21.0 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 12.2, बटोत में 14.3, कटड़ा में 18.8, भद्रवाह में 12.4 और लेह में 0.0 डिग्री दर्ज किया गया।
Read more »

बिहार में 13 जिलों में बारिश की चेतावनीबिहार में 13 जिलों में बारिश की चेतावनीमौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों में बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
Read more »

बर्फबारी से कश्मीर में यातायात प्रभावित, दिल्ली में तापमान गिरताबर्फबारी से कश्मीर में यातायात प्रभावित, दिल्ली में तापमान गिरताजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से पर्यटन प्रभावित हुआ है।
Read more »

2024: भारत के लिए सबसे गर्म साल2024: भारत के लिए सबसे गर्म सालमौसम विभाग के अनुसार, 2024 भारत के मौसम इतिहास का सबसे गर्म साल रहा है। न्यूनतम औसत तापमान में 1901 के बाद से 0.90 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
Read more »

छतरपुर में मौसम में बदलाव का अलर्ट, घने कोहरे से यातायात प्रभावितछतरपुर में मौसम में बदलाव का अलर्ट, घने कोहरे से यातायात प्रभावितमौसम विभाग ने छतरपुर जिले में मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया है. पिछले 4 दिनों से जिले में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दिनभर धूप नहीं निकल रही है. ह्युमीडिटी यानी हवा में नमी इतनी ज्यादा है कि लोगों के कपड़े भी नहीं सूख रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड का प्रकोप बढऩे के साथ-साथ दिन के तापमान में तो गिरावट आई ही है, साथ ही रात का तापमान भी और नीचे गिर सकता है.
Read more »

गोरखपुर में ठंड और कोहरे से परेशानीगोरखपुर में ठंड और कोहरे से परेशानीगोरखपुर में अचानक मौसम में बदलाव से ठंड और कोहरा बढ़ गया है। जिसके कारण ट्रेनें, फ्लाइट्स और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:35