शिमला के रिज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 में प्रदेशभर से 28 स्टार्टअप संचालकों ने स्टॉल लगाए। इस दौरान 4000 हथकरघा ऊनी शॉल प्रदर्शित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। यह फेस्ट हिमाचली उत्पादों को मंच प्रदान करने और पर्यटकों को आकर्षित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के नवाचारों को प्रदर्शित किया...
राज्य ब्यूरो, शिमला। उद्योग विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 में प्रदेश के सभी जिलों से आए स्टार्टअप संचालकों के 28 स्टाल प्रदर्शनी में लगाए गए। चर्च के प्रांगण में सभी स्टार्टअप को स्थान दिया गया है। प्रदेश में पहली बार आयोजित फेस्ट में 52 स्टाल में से अधिकांश में सभी जिलों में हथकरघा पर निर्मित ऊनी शाल सहित अन्य तरह की चीजों को प्रदर्शनी में रखा गया।शिमला के रिज मैदान पर एक साथ 4 हज़ार शॉल प्रदर्शित की गई। खास बात यह है कि सभी शाल खड्डी में तैयार की हैं। एक साथ स्टॉल पर इतनी शॉल प्रदर्शित करने का यह रिकॉर्ड बना है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इसका सर्टिफिकेट भी आयोजकों को मिल गया है।इस प्रदर्शनी में हिमाचली उत्पादों को मंच मिला है। ये प्रदर्शनी विदेशी व घरेलू पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदर्शित स्टार्टअप की विशेषता लेओपैन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, विपिन कुमार, ऊना, मेन्युफेक्चरिंग , लेओपैन मोटर्स इलेक्ट्रिक आटो-रिक्शा विकसित कर रही है, जिससे चालकों की परिचालन लागत कम हो। यह ईंधन चालित वाहनों के स्थान पर किफायती, पर्यावरण-अनुकूल और कम रखरखाव वाले इलेक्ट्रिक विकल्प प्रदान करता है। उर्क आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड, सपना वर्मा, शिमला मेन्युफेक्चरिंग पारंपरिक भारतीय आयुर्वेद पर आधारित औषधीय और स्वास्थ्यवर्धक आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण। इंटियाट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड डा.
वरुण दत्त मंडी आईटी/आईटीईएस कम लागत वाली, पेटेंट प्राप्त आईओटी आधारित भूस्खलन निगरानी एवं चेतावनी प्रणाली विकसित की है, जो यातायात व स्थानीय लोगों को अलर्ट करती है और नीति निर्धारकों के लिए डेटा उपलब्ध कराती है। ड्राई फ्लावर टेक्नोलाजी, सीमा कुमारी, कांगड़ा, मेन्युफेक्चरिंग , विशेष सुखाने की तकनीक से फूलों और पौधों के हिस्सों जैसे पत्ते, टहनियां और बीजों को सुरक्षित रखने का कार्य। स्किललैब्स रिसोर्स सर्विसेज, हिमेश शर्मा, ऊना, आईटी/आईटीईएस , वित्तीय शिक्षा, वित्तीय सेवाओं के वितरण और रोजगार क्षमता को जोड़ने वाला फिनटेक प्लेटफाम, जिससे बेहतर करियर अवसर सृजित हों। रुद्र शक्ति हर्ब्स, सुनील कुमार, हमीरपुर, फूड प्रोसेसिंग, एलोवेरा आधारित स्वास्थ्य जूस जैसे एलोवेरा-अदरक, एलोवेरा-लहसुन, एलोवेरा-हल्दी तथा एलोवेरा-कीवी, पीच व एप्रिकाट जैसे फ्लेवर युक्त उत्पादों का निर्माण। बियान्ड अरोमा एलएलपी, अदिति शर्मा, कांगड़ा, मैन्युफैक्चरिंग, अरोमाथेरेपी, अनुष्ठान, भावनात्मक स्वास्थ्य और मन-शरीर संतुलन के लिए शुद्ध और उपचारात्मक अरोमा ऑयल का निर्माण। कोवो, वंशज मेहता, कांगड़ा, मेन्युफेक्चरिंग , होमस्टे, होटल और फार्म-स्टे के लिए टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल निर्माण सामग्री विकसित करने पर केंद्रित स्टार्टअप। कैंप्सविला, शलभ तनवार, सोलन, आईटी/आईटीईएस हिमाचल प्रदेश में कैंप बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित करना, जो पर्यटन गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ता है। काउंट स्पाइसी , अनीता ठाकुर, हमीरपुर, फूड प्रोसेसिंग, स्थानीय फलों और सब्जियों से तैयार की गई नवाचारपूर्ण ऑर्गेनिक पपीता बर्फी, जो स्वास्थ्यवर्धक और प्राकृतिक है। टेक्नोमेक इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड,विंद्र कुमार, कांगड़ा, आईटी/आईटीईएस, औद्योगिक क्षेत्र के लिए स्मार्ट लर्निंग प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है, जो कामगारों को चौथी औद्योगिक क्रांति की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण देता है। द फ्रेगरेंस, राजन मिन्हास, कांगड़ा, हेल्थ एंड वेलनेस, सोया वैक्स, बीज वैक्स, शीया बटर, बादाम तेल और दमास्क गुलाब जैसे प्राकृतिक तत्वों से बने अरोमाथेरेपी उत्पाद मोमबत्तियां, सालिड परफ्यूम, स्प्रे परफ्यूम और गुलाब जल। द रिज एनवायरनमेंट कंसल्टेंट्स, गौरव प्रकाश, सोलन, क्लीन टेक, हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए उन्नत जल-इंजीनियरिंग समाधान। प्रशिक्षण, कौशल विकास और आर एंड डी पर विशेष ध्यान, 300 से अधिक परियोजनाएं पूर्ण। आक्यूलोसेंस प्राइवेट लिमिटेड, उत्कर्ष चौरसिया एवं ऋषभ ढेंकावट, सिरमौर, मैन्युफैक्चरिंग, दृष्टि नामक किफायती, एआई-संचालित स्मार्ट गॉगल्स, विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के लिए विकसित। कृष्क, अमित ठाकुर, कांगड़ा, आईटी/आईटीईएस, हिमाचल के छोटे किसानों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म खेती सलाह, बाजार आधारित फसल योजना, गुणवत्तापूर्ण बीज, कीट-रोग नियंत्रण और उचित बाजार संपर्क। पहाड़ी जायका, शुभम जम्वाल, किन्नौर, आईटी/आईटीईएस , पारंपरिक हिमालयी स्वाद और रेसिपी को आधुनिक आनलाइन मार्केटप्लेस के माध्यम से खाद्य उत्पादों के रूप में प्रस्तुत करता है। इको थ्राइव, कृतिका शर्मा, मंडी, मेन्युफेक्चरिंग चीड़ की सूखी पत्तियों से उपयोगी उत्पाद विकसित कर विभिन्न उद्योगों के लिए टिकाऊ विकल्प तैयार करता है। बायो स्वर्ण, सुमीत सिंह, कांगड़ा, मेन्युफेक्चरिंग , पूरी तरह प्राकृतिक और रसायन-मुक्त अमीनो आधारित जैविक उर्वरक का निर्माण। हिम पाइन, सुदर्शना कुमारी, कांगड़ा, मेन्युफेक्चरिंग , पारंपरिक ताड़-पत्ती बुनाई से प्रेरित होकर चीड़ की गिरी पत्तियों से हस्तनिर्मित उत्पाद, आजीविका सृजन और नए बाजारों का विस्तार। एवरलास्टिंग्स, बिमला देवी, सोलन, मेन्युफेक्चरिंग , फूलों, कृषि उप-उत्पादों और अपशिष्ट से नवाचारपूर्ण ड्राई फ्लावर उत्पाद व खिलौने तैयार करना, जिससे प्लास्टिक के उपयोग का विकल्प उपलब्ध हो सके। हिमाचल हिल्स, पुरुषार्थ जम्वाल, शिमला, फूड प्रोसेसिंग एवं ऑनलाइन मार्केटप्लेस, स्थानीय फूड प्रोसेसिंग इकाइयों पर केंद्रित स्टार्टअप, जो अपशिष्ट घटाने, लागत कम करने और रोजगार सृजन के साथ आनलाइन प्लेटफार्म से सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाता है। शुकै फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड, मनोज डोगरा, मंडी, आईटी/आईटीईएस , ओटीटी आधारित स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म, जो कंटेंट क्रिएटर्स को दर्शकों तक पहुंच और विज्ञापन के माध्यम से आय के अवसर प्रदान करता है। छोटा नंदी / ठाकुर टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, राजेश कुमार, हमीरपुर, मैन्युफैक्चरिंग, पहाड़ी और कठिन भू-भाग के लिए अल्ट्रा-लाइटवेट टिलर, जो बेहतर पोर्टेबिलिटी और उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है। थिया फार्म्स एलएलपी, प्रिंस, शिमला, फूड प्रोसेसिंग, महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित, उच्च गुणवत्ता वाले फार्म-फ्रेश हिमालयी उत्पादों का क्यूरेशन। टेस्ट एंड हील, मोहित शर्मा, शिमला, फूड प्रोसेसिंग, संज्ञानात्मक स्वास्थ्य सुधार के लिए लायन माने चाकलेट्स और गैनोडर्मा आधारित उत्पादों का विकास। हिमरस नेचुरल्स, निक्षय चौहान, शिमला, फूड प्रोसेसिंग, हिमालयी मधुमक्खी पालकों से सीधे प्राप्त शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले शहद की बिक्री। स्मार्ट होम आटोमेशन, संजय बाली, शिमला, मेन्युफेक्चरिंग, एक ही ऐप से नियंत्रित होने वाली किफायती स्मार्ट होम तकनीक का विकास। वुड बर्निंग स्टोव, विशाल भोपाल, कुल्लू, राकेट स्टोव तकनीक पर आधारित कम धुआं और कम ईंधन खपत वाला हीटर व कुकिंग स्टोव। यह भी पढ़ें: CM सुक्खू का आदेश, गोद लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण करें अधिकारी; कम से कम चार संस्थान एडॉप्ट करें
Shimla Ridge Maidan Guinness World Record Himachali Shawls Startup Exhibition Handloom Products Himachal Pradesh Tourism MSME Startups Local Products Himachal Shimla Events Shimla News Shimla Latest News Shimla News In Hindi Shimla Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक्टर बना करोड़पति यूट्यूबर का ढाई साल का बेटा, 28 दिन में कमाएगा लाखोंसोशल मीडिया पर यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका मलिक के बेटे जैद मलिक छाए हुए हैं. ढाई साल के जैद की एक्टिंग की दुनिया में एंट्री हो चुकी है.
Read more »
Silver Price Hike: चांदी में एक बार फिर बड़ा उछाल, 6000 रुपये से ज्यादा आई तेजी; 2026 में कितनी जाएगी कीमत?2 जनवरी 2026, शुक्रवार को चांदी में एक बार फिर जोरदार तेजी Silver Price Hike देखी जा रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी Silver Price Today में 4000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी है। दिसंबर 2025 में भी चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया की मानें तो चांदी में ऐसी तेजी 1979 में देखी गई...
Read more »
ಅಂಚೆ ಕಚೇರಿಯಲ್ಲಿ ₹8,00,000 ಠೇವಣಿ ಇಟ್ರೆ ಬರೋಬ್ಬರಿ ₹3,28,000 ಸ್ಥಿರ ಬಡ್ಡಿ ಸಿಗುತ್ತೆ..ಹಿರಿಯ ನಾಗರಿಕರ ಉಳಿತಾಯ ಯೋಜನೆ ಖಾತೆಯ ಅಡಿಯಲ್ಲಿ ಠೇವಣಿಗಳ ಮೂಲ ಮುಕ್ತಾಯ ಅವಧಿ ಐದು ವರ್ಷಗಳು, ನಂತರ ಖಾತೆದಾರರು ಹೆಚ್ಚುವರಿ ಮೂರು ವರ್ಷಗಳವರೆಗೆ ಅವಧಿಯನ್ನ ವಿಸ್ತರಿಸಬಹುದು.
Read more »
बीवाईडी ने टेस्ला को पीछे छोड़ा, इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में 28% की वृद्धिबीवाईडी ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री में 28% की वृद्धि दर्ज की, जिससे वह दुनिया की सबसे बड़ी ईवी विक्रेता बन गई और टेस्ला को पीछे छोड़ दिया। टेस्ला की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।
Read more »
दक्षिण की ओर चला धर्म रथ, केंद्र ने नए साल में 4000 मंदिरों के जीर्णोद्धार की योजना बनाईमहाकुंभ और श्री राम मंदिर जैसे आयोजनों ने सनातन धर्म को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। इन आयोजनों से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी भारी संबल मिला। अब दक्षिण भारत में मंदिरों के जीर्णोद्धार और आगामी सूर्य ग्रहण जैसे अवसर सनातन धर्म के उत्थान को और गति...
Read more »
कोहरे के कारण 18 ट्रेनें री-शेड्यूल, 50 फ्लाइट्स कैंसिल, जानें किन ट्रेनों पर हुआ सबसे ज्यादा असरघने कोहरे ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। दिल्ली में करीब 28 ट्रेनें घंटों लेट रहीं, वहीं 18 ट्रेनों का समय बदलना पड़ा।
Read more »
