हिमाचल में भाजपा में आए नेताओं की जेपी नड्डा से मुलाकात, 2027 चुनावों पर चिंता

राजनीति News

हिमाचल में भाजपा में आए नेताओं की जेपी नड्डा से मुलाकात, 2027 चुनावों पर चिंता
BJPजेपी नड्डाहिमाचल प्रदेश
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 53%

हिमाचल प्रदेश भाजपा नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात ने राजनीति गरमा दी है। फरवरी में राज्यसभा चुनाव में मास्टरस्ट्रोक के बाद भाजपा में आए नेताओं की संगठनात्मक चुनाव में अधिमान न मिलने से नाराजगी है।

रोहित नागपाल, शिमला। हिमाचल भाजपा ने इस वर्ष फरवरी में मास्टरस्ट्रोक खेल न केवल राज्यसभा सीट जीत इतिहास रचा था बल्कि प्रदेश सरकार को संकट में डाल दिया था। यह मास्टरस्ट्रोक पार्टी पर ही इतनी जल्दी भारी पड़ेगा, इसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था। सालभर से पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए छह नेताओं की पुराने व संगठन के नेताओं की गैर मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात से भाजपा की राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कई राजनीति क संकेत दे रही है। इन विधायकों ने की

जेपी नड्डा से मुलाकात यह मुलाकात पार्टी के लिए सामान्य बात हो सकती है, लेकिन बाहर से आए नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से समय दिया जाना और उनकी बात सुनने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। विधायक सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, चैतन्य शर्मा व देवेंद्र भुट्टो ने नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से बुधवार को मुलाकात की थी। ये सभी फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद भाजपा में आए थे। उपचुनाव हुए तो सुधीर, आशीष और इंद्रदत्त लखनपाल जीत गए जबकि शेष हार गए। संगठनात्मक चुनाव में अधिमान न मिलने से नाराज हिमाचल में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव हो रहे हैं। संगठनात्मक चुनाव में मंडल और जिलाध्यक्ष के पदों पर अपने लोगों की तैनाती न होने से नाराज इन नेताओं ने यह मुलाकात की है। भले ही नेता खुलकर कुछ न बोल रहे हैं लेकिन यह साफ है कि मंडल में अपने लोगों को स्थान नहीं मिलने तक की बात कही है। इसलिए 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी इन नेताओं ने चिंता जताई है। साथ ही राज्य के सही मुद्दों को न उठाया जाना भी मुलाकात का एक विषय रहा है। यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी का काम मात्र रोना-धोना है', बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना 29 दिसंबर की बैठक में दिखेगा परिणाम सूत्र बताते हैं कि संगठन ही नहीं बल्कि पार्टी में अधिमान न मिलने की बात भी इस मुलाकात में हुई है। अब इसका परिणाम 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में देखने को मिल सकता है। हिमाचल भाजपा के जिलाध्यक्षों पर दिल्ली में बैठक है। बैठक में साफ दिखेगा कि हाईकमान का रुख भाजपा के पुराने दिग्गज नेताओं के प्रति क्या रहता है। बैठक में भ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

BJP जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश राजनीति संगठनात्मक चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शरद पवार ने पीएम मोदी से की मुलाकातशरद पवार ने पीएम मोदी से की मुलाकातविधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद शरद पवार ने पीएम मोदी से मुलाकात की।दो किसानों संग मिलने पहुंचे पवार ने पीएम मोदी को अपने खेत के अनार भेंट में दिए।
Read more »

भाजपा ने कांग्रेस से मांगी माफी और राहुल गांधी का इस्तीफाभाजपा ने कांग्रेस से मांगी माफी और राहुल गांधी का इस्तीफाभाजपा ने संसद परिसर में भाजपा सांसदों पर हुए हमले और अभद्रता के आरोप में कांग्रेस से माफी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की है।
Read more »

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, नीतीश कुमार की यात्रा में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति पर उठाए सवालतेजस्वी यादव का बड़ा बयान, नीतीश कुमार की यात्रा में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति पर उठाए सवालतेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि बिहार की सरकार भाजपा के हाथ में है.
Read more »

भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में नया तरीकाभाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में नया तरीकाभाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्षों का चयन लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह होगा।
Read more »

अटल बिहारी वाजपेयी और जबलपुर का गहरा नाताअटल बिहारी वाजपेयी और जबलपुर का गहरा नातापूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जबलपुर से गहरा नाता था। उनके बाल सखा पत्रकार भगवती धर वाजपेयी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ससुराल बैनर्जी परिवार से उनके निकट संबंध थे।
Read more »

योगी आदित्याथ ने दिल्ली में शाह और नड्डा को महाकुंभ के लिए निमंत्रण दियायोगी आदित्याथ ने दिल्ली में शाह और नड्डा को महाकुंभ के लिए निमंत्रण दियाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:35:07