हिमाचल में CM सुक्खू की बढ़ी धाक, पहले बागी और अब निर्दलीय भी निपटे; BJP का ये दांव भी पड़ा उल्टा

Election Results News

हिमाचल में CM सुक्खू की बढ़ी धाक, पहले बागी और अब निर्दलीय भी निपटे; BJP का ये दांव भी पड़ा उल्टा
Election Results 2024Himachal PradeshSukhwinder Singh Sukhu
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 178 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

देहरा विधानसभा सीट पर लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ते हुए कमलेश ठाकुर ने 32,737 मत हासिल किए, जबकि भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को 23,338 वोट मिले.

हिमाचल विधानसभा की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव में 2 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर बीजेपी को जीत मिली है. दो निर्दलीय विधायकों को इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना महंगा पड़ा. दोनों ही सीटों पर उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा सीट पर भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों से हराया.नालागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार के. एल. ठाकुर को 8,990 मतों से हराया. बावा भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के पांच बार अध्यक्ष रहे हैं.  हमीरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र वर्मा को 1,571 मतों के अंतर से हराया.साल 2022 के विधानसभा चुनाव में देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से के. एल. ठाकुर तीन निर्दलीय विधायक चुने गए थे, लेकिन 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के लिए मतदान करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.विधानसभा की गणित में मजबूत हुई कांग्रेसकांग्रेस सदस्यों की संख्या 68-सदस्यीय विधानसभा में 40 से घटकर 34 रह गई थी, जब उसके छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे. जून में लोकसभा चुनाव के साथ हुए उपचुनाव में चार सीट जीतने के बाद और शनिवार को दो और सीट जीतने के बाद, इसने 2022 में विधानसभा चुनाव में प्राप्त की गई संख्या को फिर से हासिल कर लिया है. जनता ने बीजेपी को सिखाया सबक: सुखविंदर सिंह सुक्खूहिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दो सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है. देहरा में सर्वे के बाद हाई कमान ने कमलेश ठाकुर को टिकट दिया। देहरा और नालागढ़ की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है.  उन्होंने कहा कि नोट के बल पर जनता की वोट से चुनकर आई सरकार को गिराने वालों के लिए ये सबक है.  भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा और कांग्रेस के विधायक खरीदे. तीन निर्दलीय विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दिया.  6 उपचुनाव में कांग्रेस ने चार में जीत दर्ज की और तीन उपचुनाव में कांग्रेस ने दो पर जीत दर्ज की है और 2022 में कांग्रेस के 40 विधायक थे और अब दोबारा से कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 हो गई है. प्रतिभा सिंह ने भी जनता का जताया आभारवहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि पूरे देश में जहां-जहा उपचुनाव हुए हैं. वहां पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई है. प्रदेश में तीन में से दो सीटें कांग्रेस ने जीती है. कांग्रेस ने जो वादे प्रदेश की जनता के साथ किए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है. चुनाव में भी कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता ने मुहर लगाई है. देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को लंबे समय बाद मिली जीतदेहरा विधानसभा सीट पर लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ते हुए कमलेश ठाकुर ने 32,737 मत हासिल किए, जबकि भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को 23,338 वोट मिले.  नालागढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा को 34,608 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार के. एल. ठाकुर को 25,618 वोट मिले.  उपचुनाव जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा को हमीरपुर विधानसभा सीट पर 27,041 वोट मिले, जबकि वर्मा को 25,470 वोट मिले.  वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वर्मा को 12,899 मतों के अंतर से हराया था. बीजेपी ने कहा- हमे जनादेश स्वीकारभारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजों को लेकर शनिवार को कहा कि वह जनादेश को स्वीकार करती है और जन कल्याण के लिए लड़ाई जारी रखेगी. भाजपा ने तीन विधानसभा सीट में से केवल एक सीट पर जीत दर्ज की है.  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पार्टी उन कमियों पर गौर करेगी, जिनके कारण उपचुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा.  उन्होंने कहा, ‘‘हम जनादेश को स्वीकार करते हैं. प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए हमारी लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक जारी रहेगी.''{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Election Results 2024 Himachal Pradesh Sukhwinder Singh Sukhu

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आज का शब्द: अवरोह और प्रताप नारायण सिंह की कविता- तुम भी चलो, हम भी चलेंआज का शब्द: अवरोह और प्रताप नारायण सिंह की कविता- तुम भी चलो, हम भी चलेंआज का शब्द: अवरोह और प्रताप नारायण सिंह की कविता- तुम भी चलो, हम भी चलें
Read more »

हनुमान बेनीवाल की सीएम भजनलाल से मुलाकात की खबर, क्या बीजेपी से नजदीकी की है चाह ?हनुमान बेनीवाल की सीएम भजनलाल से मुलाकात की खबर, क्या बीजेपी से नजदीकी की है चाह ?Rajasthan Politics : पहले राजकुमार रोत (Rajkumar Roat)और अब हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal)की सीएम भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma)से मुलाकात की खबर ने सियासी गलियारों में कानाफूसी बढ़ा दी है.
Read more »

Pink मिनी ड्रेस पहन Nia Sharma ने फ्लॉन्ट किए कर्व्स, जरा दिल थाम कर देखें तस्वीरेंPink मिनी ड्रेस पहन Nia Sharma ने फ्लॉन्ट किए कर्व्स, जरा दिल थाम कर देखें तस्वीरेंटीवी की सबसे बोल्ड और संस्कारी बहूओं में से एक निया शर्मा (Nia Sharma) का ये अंदाज देख आप भी तारीफ Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

हिमाचल के ये 10 अनोखे हिल स्टेशन, इसके आगे स्विट्जरलैण्ड भी फेल हुआहिमाचल के ये 10 अनोखे हिल स्टेशन, इसके आगे स्विट्जरलैण्ड भी फेल हुआहिमाचल के ये 10 अनोखे हिल स्टेशन, इसके आगे स्विट्जरलैण्ड भी फेल हुआ
Read more »

हेमंत सोरेन की जमानत रद्द कराने ED का सुप्रीम कोर्ट जाना उनके लिए नुकसानदेह है या फायदेमंद?हेमंत सोरेन की जमानत रद्द कराने ED का सुप्रीम कोर्ट जाना उनके लिए नुकसानदेह है या फायदेमंद?हेमंत सोरेन झारखंड का मुख्यमंत्री बनकर विधानसभा में बहुमत भी साबित कर चुके हैं, और अब चुनाव की तैयारियों में भी जुट चुके हैं.
Read more »

हिमाचल में मजबूत हुई सुक्खू सरकार...जयराम का दूसरा दांव भी पड़ा उल्टा, अब क्या करेगी बीजेपी?हिमाचल में मजबूत हुई सुक्खू सरकार...जयराम का दूसरा दांव भी पड़ा उल्टा, अब क्या करेगी बीजेपी?Himachal By polls Results: हिमाचल प्रदेश में लगातार हुए दूसरे उपचुनावों में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी भारी पड़ी है कांग्रेस पार्टी के दो सीटें जीतने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। कांग्रेस के छह विधायकों की बगावत के बाद भी सुक्खू सरकार ने अपना संख्याबल 40 विधायकों का कर लिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:15:31