हिमाचल शिक्षा विभाग 779 स्कूल प्रधानाचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर रहा है, पदोन्नति आदेश के ढाई माह बाद। फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में अंतिम मंजूरी के लिए है। पिछले साल 30 दिसंबर को 267 प्रवक्ता और 512 मुख्य अध्यापक प्रधानाचार्य बने थे।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने 779 स्कूल प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो कि पदोन्नति आदेश के ढाई माह बाद हो रही है। इस संबंध में फाइल सचिवालय स्तर पर मूवमेंट में है और इसे अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।पिछले वर्ष 30 दिसंबर को सरकार ने 267 स्कूल प्रवक्ताओं और 512 मुख्य अध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया था। हालांकि, इन प्रधानाचार्यों को अभी तक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है और वे अभी स्कूलों में पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस बीच, कई प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे सरकार अब उनके नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया में है। नए स्थानों पर ज्वाइनिंग में मिल सकती है छूट सूत्रों के अनुसार, इन प्रधानाचार्यों के नियुक्ति आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। वर्तमान में 10वीं और 12वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए इन्हें नए स्थानों पर ज्वाइनिंग देने के लिए छूट दी जा सकती है। इसका मतलब है कि बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद वे नए स्थानों पर ज्वाइन कर सकते हैं। पहली अप्रैल से व्यापक स्तर पर होगा बदलाव शिक्षा विभाग में 31 मार्च तक तबादलों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। पहली अप्रैल से विभाग में व्यापक स्तर पर बदलाव होने की संभावना है, जिसमें 145 सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की नियुक्ति शामिल है। हालांकि, तबादलों पर लगे प्रतिबंध के बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। यदि नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही तबादलों पर प्रतिबंध हटता है, तो विभाग में 15 से 16 हजार शिक्षकों के तबादले एक साथ हो सकते हैं। वेतन के लिए की थी वैकल्पिक व्यवस्था पदोन्नति के बाद इन प्रधानाचार्यों के वेतन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, जो किसी भी रिक्त प्रधानाचार्य के पद से जारी किया जा रहा है। विभाग का तर्क है कि इस निर्णय से स्कूलों में प्रशासनिक स्थिरता आएगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। पसंद के स्कूल में नियुक्ति के लिए प्रयास प्रधानाचार्य अपनी पसंद के स्कूल में नियुक्ति के लिए प्रयासरत हैं। शिक्षकों के डीओ नोट सचिवालय पहुंच चुके हैं, जहां संबंधित शाखा हर पहलू की जांच कर रही है कि कहीं कोई पद रिक्त न हो जाए। यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिजली संशोधन विधेयक का विरोध, कर्मचारी और पेंशनर्स उतरे सड़क पर; .
..तो महंगी मिलेगी बिजली
School Principals Principal Appointments HP Education Department 779 Principals Promotion Orders Teacher Transfers Shimla Education Reforms School Administration Shimla News Shimla Latest News Shimla News In Hindi Shimla Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
COVID-19: लॉकडाउन-2 के 10 दिन में ही दोगुने हुए संक्रमण के मामले, 5 राज्यों में हैं 65% केसपीएम narendramodi के लॉकडाउन-2 के ऐलान के वक्त देश में 12 हजार से ज्यादा मरीज थे, जबकि 25 अप्रैल तक यह संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई... Coronavirus Lockdown COVID19
Read more »
संक्रमितों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल, 24 घंटे में कोरोना के 1990 नए मामले सामने आएCOVID-19 India Tracker Live, Coronavirus in India Latest News Today Live Updates: देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 24,942 पहुंच गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 779 है।
Read more »
कोरोना संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा 27 हजार के पार, अब तक 881 की गई जानCOVID-19 India Tracker Live, Coronavirus in India Latest News Today Live Updates: देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 24,942 पहुंच गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 779 है।
Read more »
कोरोनावायरस Live Updates : एक दिन में सबसे ज्यादा 55,079 नए कोरोना मरीज मिले, 779 की मौतदेश में कोरोनावायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने एक बार फिर कम्युनिटी ट्रांसमिशन की अटकलों को खारिज कर दिया है CoronaInIndia COVID19UPDATE
Read more »
Coronavirus India Cases: बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 55 हजार से ज्यादा मामले, 16 लाख पहुंचा आंकड़ाCoronavirus India Cases देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 55079 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 779 लोगों की मौत हुई है।
Read more »
राहुल बोले- लॉकडाउन ही फैलाव रोकने का एकमात्र विकल्प!भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, तीन मई तक 29,33,10,779 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 16,63,742 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
Read more »
