हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 100 सीबीएसई स्कूलों में अतिरिक्त फीस न लेने का फैसला किया है। छात्रों को मुफ्त किताबें भी मिलेंगी। इस निर्णय के लिए एसओपी तैयार है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। इस कदम से छात्रों और अभिभावकों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और शिक्षा सुलभ...
राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य के 100 सरकारी स्कूल शैक्षणिक सत्र 2026-27 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध होंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों की संबद्धता सीबीएसई से करवाने के लिए आवेदन कर दिया है। सीबीएसई से संबद्धता मिलने के बाद बच्चों से कोई अतिरिक्त फंड नहीं लिया जाएगा। कक्षा-1 से आठ तक पहले की तरह निश्शुल्क पढ़ाई की सुविधा बच्चों को इन स्कूलों में मिलेगी। कक्षा-9 स 10 में फीस 24 रुपये प्रतिमाह एचपी स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों की है। वही सीबीएसई स्कूलों में भी रहेगी। जिन श्रेणियों के विद्यार्थियों को निश्शुल्क किताबें मिलती हैं, वे भी सरकार मुहैया करवाएगी। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तक योजना के तहत जो किताबें दी जाएंगी, वे पूरी तरह सीबीएसई द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम और पैटर्न के अनुरूप होंगी। बच्चों को मिलती रहेंगी सुविधाएं सरकार का कहना है कि केवल बोर्ड की संबद्धता बदली जा रही है। बच्चों को जो सुविधाएं मिल रही थी वह पहले की तरह ही मिलती रहेंगी। इन स्कूलों के भवनों का भी रंग अलग होगा। इसके अलावा इसमें वर्दी भी अन्य स्कूलों की अपेक्षा अलग होगी। विभाग तैयार कर रहा एसओपी शिक्षा विभाग इसके लिए एसओपी तैयार कर रहा है। एसओपी तैयार होने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट मंजूरी के बाद ही नियम लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को किताबें सीबीएसई पैटर्न के अनुसार प्रकाशित करने के निर्देश भी विभाग ने जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि शिक्षा बोर्ड किताबों की तैयारी, स्वीकृति, छपाई और समय पर वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करें ताकि सत्र शुरू होने से पहले ही किताबें स्कूलों में पहुंच जाए। स्कूलों ने किया आवेदन, अब होगा निरीक्षण राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के 100 चयनित सरकारी स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों की संबद्धता के लिए आवेदन कर दिया गया है। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की टीम स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। शिक्षकों का सब कैडर भी बना रही सरकार राज्य सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए अलग से सब कैडर भी बनाने जा रही है। इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सब कैडर में आने के शिक्षकों से ऑप्शन मांगी जाएगी। इनका तबादला उन्हीं स्कूलों में किया जाएगा जहां पर सीबीएसई स्कूल होगा। यह है व्यवस्था कक्षा 1 से 8 तक शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निश्शुल्क शिक्षा का प्रविधान है। यह पहले की तरह सीबीएसई में भी जारी होगा। इसी तरह कक्षा 9 से 10 में फीस 24 रुपए प्रतिमाह है। यह स्कूल अपने हिसाब से कभी तिमाही व कोई छमाही के रूप में लेते हैं। यह फीस 24 रुपए प्रतिमाह ही रहेगी। यह भी पढ़ें: Himachal Panchayat Chunav: मंत्रिमंडल बैठक में होगी पंचायत चुनाव पर चर्चा, टालने या करवाने पर होगा फाइनल निर्णययह भी पढ़ें: Himachal News: शिमला में पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल 25 से, विदेशी पायलटों का लगेगा जमावड़ा, ग्रेट खली भी पहुंचेंगे.
राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य के 100 सरकारी स्कूल शैक्षणिक सत्र 2026-27 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध होंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों की संबद्धता सीबीएसई से करवाने के लिए आवेदन कर दिया है। सीबीएसई से संबद्धता मिलने के बाद बच्चों से कोई अतिरिक्त फंड नहीं लिया जाएगा। कक्षा-1 से आठ तक पहले की तरह निश्शुल्क पढ़ाई की सुविधा बच्चों को इन स्कूलों में मिलेगी। कक्षा-9 स 10 में फीस 24 रुपये प्रतिमाह एचपी स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों की है। वही सीबीएसई स्कूलों में भी रहेगी। जिन श्रेणियों के विद्यार्थियों को निश्शुल्क किताबें मिलती हैं, वे भी सरकार मुहैया करवाएगी। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तक योजना के तहत जो किताबें दी जाएंगी, वे पूरी तरह सीबीएसई द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम और पैटर्न के अनुरूप होंगी। बच्चों को मिलती रहेंगी सुविधाएं सरकार का कहना है कि केवल बोर्ड की संबद्धता बदली जा रही है। बच्चों को जो सुविधाएं मिल रही थी वह पहले की तरह ही मिलती रहेंगी। इन स्कूलों के भवनों का भी रंग अलग होगा। इसके अलावा इसमें वर्दी भी अन्य स्कूलों की अपेक्षा अलग होगी। विभाग तैयार कर रहा एसओपी शिक्षा विभाग इसके लिए एसओपी तैयार कर रहा है। एसओपी तैयार होने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट मंजूरी के बाद ही नियम लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को किताबें सीबीएसई पैटर्न के अनुसार प्रकाशित करने के निर्देश भी विभाग ने जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि शिक्षा बोर्ड किताबों की तैयारी, स्वीकृति, छपाई और समय पर वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करें ताकि सत्र शुरू होने से पहले ही किताबें स्कूलों में पहुंच जाए। स्कूलों ने किया आवेदन, अब होगा निरीक्षण राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के 100 चयनित सरकारी स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों की संबद्धता के लिए आवेदन कर दिया गया है। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की टीम स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। शिक्षकों का सब कैडर भी बना रही सरकार राज्य सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए अलग से सब कैडर भी बनाने जा रही है। इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सब कैडर में आने के शिक्षकों से ऑप्शन मांगी जाएगी। इनका तबादला उन्हीं स्कूलों में किया जाएगा जहां पर सीबीएसई स्कूल होगा। यह है व्यवस्था कक्षा 1 से 8 तक शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निश्शुल्क शिक्षा का प्रविधान है। यह पहले की तरह सीबीएसई में भी जारी होगा। इसी तरह कक्षा 9 से 10 में फीस 24 रुपए प्रतिमाह है। यह स्कूल अपने हिसाब से कभी तिमाही व कोई छमाही के रूप में लेते हैं। यह फीस 24 रुपए प्रतिमाह ही रहेगी। यह भी पढ़ें: Himachal Panchayat Chunav: मंत्रिमंडल बैठक में होगी पंचायत चुनाव पर चर्चा, टालने या करवाने पर होगा फाइनल निर्णययह भी पढ़ें: Himachal News: शिमला में पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल 25 से, विदेशी पायलटों का लगेगा जमावड़ा, ग्रेट खली भी पहुंचेंगे
CBSE Schools Himachal No Extra Fees Schools Free Books For Students Himachal Cabinet Decision Education SOP Approval Himachal School Fees CBSE School Education Himachal Student Relief Affordable Education Himachal Shimla News Shimla Latest News Shimla News In Hindi Shimla Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कानपुर मेट्रो: नौबस्ता तक संचालन के लिए 100 दिन का ब्लू प्रिंटकानपुर मेट्रो प्रबंधन ने 2019 से निर्माणाधीन पहले कॉरिडोर को गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक विस्तारित करने के लिए 100 दिन की योजना बनाई है। आईआईटी से शुरू होकर मोतीझील और सेंट्रल स्टेशन तक संचालन हो रहा है, अब झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार और बौद्ध नगर होते हुए नौबस्ता तक मेट्रो पहुंचेगी। भूमिगत मार्ग और एलिवेटेड रूट पर तेजी से काम चल रहा है, जिसमें सुरंग निर्माण, ट्रैक बिछाने, और सिग्नलिंग का कार्य शामिल है। दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट को पार करने की चुनौती भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।
Read more »
Odisha News: भुवनेश्वर-कटक में 100 से अधिक लोग घायल, दीवाली मनाने के दौरान हुए हादसेभुवनेश्वर और कटक में दिवाली के जश्न के दौरान हुए हादसों में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पटाखे जलाते समय झुलसने से कई लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं, धुंध के चलते भुवनेश्वर में एक सड़क दुर्घटना में भी एक व्यक्ति घायल हो गया। पूरे ओडिशा में दीपावली धूमधाम से मनाई गई, घरों को दीपों से सजाया गया और लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा की। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े...
Read more »
Churu|दिवाली पर कई जगह लगी आग, 100 से ज्यादा लोग पटाखों से झुलसेChuru News: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में दिवाली पर कई जगह आग लगी, जिससे करीब 100 से अधिक लोग पटाखों से झुलस गए.
Read more »
जयपुर में दीवाली पर 100 से ज्यादा लोग पटाखों से झुलसे, कई जगहों पर लगी आगदीवाली के जश्न के बीच जयपुर में पटाखों और आगजनी की घटनाओं के कारण 100 से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा, जबकि शहरभर से लगभग एक दर्जन जगहों पर आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं.
Read more »
आरएसएस के हिंदू राष्ट्र में मुसलमान: 100 सालों में सरसंघचालकों के साथ बदलावआरएसएस के 'हिंदू राष्ट्र' के दृष्टिकोण और मुसलमानों के प्रति बदलते दृष्टिकोण पर चर्चा। मोहन भागवत के हालिया बयानों और आरएसएस की विचारधारा पर एक विश्लेषण। लेख में 1857 के विद्रोह और उस समय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी ज़िक्र है, जिसमें हिंदू और मुसलमानों के बीच एकता और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष की बात कही गई है।
Read more »
Viral Video: పడవపైకి దూసుకొచ్చిన 100 అడుగుల కొండచిలువ..మనిషిపైకి ఒక్కసారిగా పడితే..!Snake Viral Video: సోషల్ మీడియాలో తరచూ అనేక వీడియోలు వైరల్ అవుతుంటాయి. అందులో భయంకరమైన పాములు తెగ ట్రెండ్ అవుతుంటాయి. ఇప్పుడు అలాంటి ఓ భయంకరమైన కొండచిలువ వీడియో ఉలిక్కిపడేలా చేస్తుంది.
Read more »
