हिमाचल में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। नाहन बस स्टैंड के पास एक आम का पेड़ दो कारों पर गिर गया जिससे कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। तूफान बारिश और ओलावृष्टि से जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में पलम आडू और खुमानी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मैदानी क्षेत्र में गेहूं की फसल और ऊपरी क्षेत्रों में जो की फसल को भी नुकसान हुआ...
जागरण संवाददाता,नाहन। जिला सिरमौर में देर रात को आए भयंकर तूफान के कारण नाहन बस स्टैंड के समीप एक आम का पेड़ दो कारों के ऊपर गिर गया। जिससे कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही तूफान, बारिश व ओलावृष्टि से जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में पलम, आडू व खुमानी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्र में गेहूं की फसल तथा ऊपरी क्षेत्रों में जो की फसल को भी तूफान और बारिश से नुकसान हुआ है। तेज आंधी से जिला सिरमौर के किसानों और बागवानों को नुकसान हुआ है, खबर लिखे जाने तक 42 लाख रुपए के नुकसान की रिपोर्ट आंकी गई है। विद्युत बोर्ड के 901 डीटीआर दिनभर बंद रहे। सिरमौर जिला में रात 1:00 बजे बिजली गुल हो गई थी। शहरी क्षेत्रों में वीरवार सुबह तथा ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली बाहल हुई। वही पांवटा साहिब उपमंडल में तूफान से तीन पक्के मकानों और रोनहाट उपतहसील में तीन कच्चे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। बुधवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने पेड़ों को उखाड़ दिया, अस्थायी घरों की छतें उड़ा दीं और शिमला सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जहां आज सुबह करीब 10 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। खाई में जा गिरी कार वही, चढ़ाना व पांवटा साहिब गौशालायों को नुकसान पहुंचा है। देर रात को तूफान के बीच पांवटा साहिब कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। वीरवार तड़के स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला। हादसे में घायल कार चालक को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। चालक की हालत ठीक है, लेकिन रात को अकेला खाई में पड़ा होने की वजह से सहमा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा आमवाला सैनवाला पंचायत में निचले आमवाला के समीप पेश आया। पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर सहित दिनेश, रिंकू, रामकुमार आदि मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। तूफान के कारण हुआ हादसा पंचायत प्रधान संदीप तोमर ने बताया कि इलाके में भारी तूफान के बीच ये हादसा रात के वक्त हुआ, लेकिन हादसे का किसी को पता नहीं चल लगा। यहां आमवाला में गाड़ी करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी, चालक की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि गाड़ी के खाई में गिरते ही एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक रात भर अकेले ही पानी के बीच खाई में पड़ा रहा। पंचायत प्रधान ने बताया घायल युवक का नाम सौरव बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Himachal Weather: बारिश और तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से तीन 3 लोग घायल; 24 घंटे में मौसम फिर लेगा यू-टर्न.
जागरण संवाददाता,नाहन। जिला सिरमौर में देर रात को आए भयंकर तूफान के कारण नाहन बस स्टैंड के समीप एक आम का पेड़ दो कारों के ऊपर गिर गया। जिससे कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही तूफान, बारिश व ओलावृष्टि से जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में पलम, आडू व खुमानी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्र में गेहूं की फसल तथा ऊपरी क्षेत्रों में जो की फसल को भी तूफान और बारिश से नुकसान हुआ है। तेज आंधी से जिला सिरमौर के किसानों और बागवानों को नुकसान हुआ है, खबर लिखे जाने तक 42 लाख रुपए के नुकसान की रिपोर्ट आंकी गई है। विद्युत बोर्ड के 901 डीटीआर दिनभर बंद रहे। सिरमौर जिला में रात 1:00 बजे बिजली गुल हो गई थी। शहरी क्षेत्रों में वीरवार सुबह तथा ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली बाहल हुई। वही पांवटा साहिब उपमंडल में तूफान से तीन पक्के मकानों और रोनहाट उपतहसील में तीन कच्चे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। बुधवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने पेड़ों को उखाड़ दिया, अस्थायी घरों की छतें उड़ा दीं और शिमला सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जहां आज सुबह करीब 10 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। खाई में जा गिरी कार वही, चढ़ाना व पांवटा साहिब गौशालायों को नुकसान पहुंचा है। देर रात को तूफान के बीच पांवटा साहिब कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। वीरवार तड़के स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला। हादसे में घायल कार चालक को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। चालक की हालत ठीक है, लेकिन रात को अकेला खाई में पड़ा होने की वजह से सहमा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा आमवाला सैनवाला पंचायत में निचले आमवाला के समीप पेश आया। पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर सहित दिनेश, रिंकू, रामकुमार आदि मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। तूफान के कारण हुआ हादसा पंचायत प्रधान संदीप तोमर ने बताया कि इलाके में भारी तूफान के बीच ये हादसा रात के वक्त हुआ, लेकिन हादसे का किसी को पता नहीं चल लगा। यहां आमवाला में गाड़ी करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी, चालक की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि गाड़ी के खाई में गिरते ही एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक रात भर अकेले ही पानी के बीच खाई में पड़ा रहा। पंचायत प्रधान ने बताया घायल युवक का नाम सौरव बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Himachal Weather: बारिश और तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से तीन 3 लोग घायल; 24 घंटे में मौसम फिर लेगा यू-टर्न
Himachal Disaster Himachal Flood News Himachal Cloudburst Himachal Latest News Himachal Flood News Himachal Disaster News Himachal Disaster Latest News Himachal Pradesh Himachal Disaster News हिमाचल बाढ़ हिमाचल आपदा हिमाचल न्यूज Mandi Flood Shimla Flood Manali Flood Himachal Flood News Himachal Weathe Update Himachal Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कहीं आपके बिजली के बिल में फाइन तो नहीं है ऐड, इस छोटी सी तरकीब से कम हो जाएगा बिजली का बिलअगर घर में हेवी इलेक्ट्रिक उपकरणों के इस्तेमाल से घर का बिजली का लोड बढ़ गया है, तो ऐसे में आपको बिजली के कनेक्शन का लोड बढ़वाना बेहद आवश्यक होता है.
Read more »
MP-CG News: भोपाल में बिजली कटौती, अंबिकापुर में बुलडोजर एक्शनMP-CG News Live Updates: भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती, अंबिकापुर में बुलडोजर एक्शन
Read more »
शारदा सिन्हा का ये गीत और आम का मंजर, वीडियो देख आंखों को लग रहा है सुहानामंजर से लदे आम के पेड़ की ये डाली जब हवाओं के संपर्क में आ रहा तो ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई नई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
यूपी के इस शहर में बिजली कड़कने से Smart Electricity Meters बंद, आंधी-बारिश के बीच परेशान हुई जनताबुधवार देर रात आई आंधी और वर्षा के बीच बिजली कड़कने से गोरखपुर में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। बिजली कड़कने से महानगर में सौ से ज्यादा स्मार्ट मीटरों का रिले खराब हो गया। आंधी से महानगर के कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटकर तार पर गिर गईं तो ग्रामीण क्षेत्रों में पोल उखड़ने से तार गिर गए। इस कारण घंटों आपूर्ति ठप...
Read more »
Nalanda News: प्रकृति बरपा रही कहर, बिजली की कड़कड़ाहट से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामNalanda News: बिहार के नालंदा में बीती रात हुई तूफानी बारिश में बिजली की कड़कड़ाहट से एक महिला की अचानक मौत हो गई है, जिससे परिवार को कोहराम मचा हुआ है.
Read more »
Himachal Storm: शादी के टेंट उड़े, और आधे हिमाचल की बत्ती गुल...आधी रात को 80 KM रफ्तार से चला तूफान, लोगों...Himachal Storm: हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई जिलों में पेड़ गिरे, बिजली गुल हुई और किसानों को नुकसान हुआ. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
Read more »
