हिमाचल के छात्रों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे फ्री में ले सकेंगे JEE, NEET और SCC की कोचिंग

Shimla-State News

हिमाचल के छात्रों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे फ्री में ले सकेंगे JEE, NEET और SCC की कोचिंग
Himachal NewsHimachal News HindiCongress
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 53%

एनसीईआरटी ने इंजीनियरिंग मेडिकल और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर आईआईटी से लेकर नीट तक के विशेषज्ञ निशुल्क कोचिंग दिया जाएगा। पोर्टल पर वीडियो लेक्चर सैंपल प्रश्न पत्र और अन्य अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध है। छात्र इस पोर्टल के माध्यम से अपने प्रश्न और आशंकाओं को भी पूछ सकते...

राज्य ब्यूरो, शिमला। इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा सहित सरकारी नौकरी क्षेत्र में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब वे घर बैठे राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा , स्टाफ सलेक्शन कमीशन व संयुक्त प्रवेश परीक्षा की कोचिंग ले सकते हैं। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए साथी पोर्टल बनाया है। इसमें आईआईटी से लेकर एम्स व नामी संस्थानों के विशेषज्ञ निशुल्क विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देंगे। पोर्टल पर फ्री में मिलेगी पढ़ाई से जुड़ी सामग्री हिमाचल प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं समेत सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। एनसीईआरटी के द्वारा बनाए गए पोर्टल पर वीडियो लेक्चर, सैंपल प्रश्न पत्र के अलावा अन्य पढ़ाई की सामग्री मौजूद है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में बाहरी लोग नहीं चला सकेंगे गेस्ट हाउस! सुक्खू सरकार ने होम स्टे के नियमों में किया बदलाव एनसीईआरटी की वेबसाइट जाकर भी इस पोर्टल पर लॉगइन कर सकेंगे। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ.

अमरजीत शर्मा ने शनिवार को सभी जिलों के उप निदेशक उच्च शिक्षा व स्कूल प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्हें कहा गया है कि वे बच्चों को इसके बारे में जागरूक करें ताकि उन्हें इसका पता चले और वह कोचिंग ले सकें। एनसीईआरटी का मकसद, छात्रों की निजी महंगी कोचिंग सेंटर पर निर्भरता कम करना है। पोर्टल के माध्यम से सवाल भी पूछ सकते हैं छात्र पोर्टल के माध्यम से छात्र अपने प्रश्न व आशंकाओं को पूछ भी सकते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का मकसद प्रत्येक छात्र के लिए सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण संसाधन, समानता और समावेशन को बढ़ाना देना है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी छात्र निशुल्क अपना पंजीकरण करवा सकता है। पंजीकरण के बाद छात्र को इंजीनियरिंग, मेडिकल और एसएससी में से मनपसंद विकल्प का चयन करना होगा। सेल्फ असेसमेंट से तैयारी का हो सकेगा आकलन छात्रों को पोर्टल पर दो तरह की सुविधा मिलेगी। पहली ये कि वे विशेषज्ञों के लेक्चर सुनकर अपनी तैयारी कर सकेंगे। दूसरा अपनी परीक्षा की तैयारियों का मूल्यांकन भी कर सकेंगे। पोर्टल पर उन्हें सेल्फ असेसमेंट का मौका भी मिलेगा। यानी छात्र विशेषज्ञों से लेक्चर लेने के बाद अगर समय-समय पर खुद का आंकलन करना चाहें तो कर सकते हैं। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद का ये कदम छात्रों की तैयारी के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। यह भी पढ़ें- 'हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य', CM सुक्खू ने विदेशी निवेशकों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Himachal News Himachal News Hindi Congress Himachal Congress Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder Singh Sukhu News NCERT NEET JEE SSC Online Coaching Free Education Study Material Video Lectures Sample Question Papers Himachal Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Metro: इन लोगों के लिए आई खुशखबरी, मेट्रो में फ्री में कर सकते हैं यात्रा, कार्ड धारकों की भी बल्ले-बल्लेMetro: इन लोगों के लिए आई खुशखबरी, मेट्रो में फ्री में कर सकते हैं यात्रा, कार्ड धारकों की भी बल्ले-बल्लेGood news free travel in metro card holders happy इन लोगों के लिए आई खुशखबरी, मेट्रो में फ्री में कर सकते हैं यात्रा, कार्ड धारकों की भी बल्ले-बल्ले यूटिलिटीज
Read more »

दिल्ली, केरल और झारखंड समेत 8 हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी; देखें लिस्टदिल्ली, केरल और झारखंड समेत 8 हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी; देखें लिस्टरिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की है.
Read more »

बीच सड़क पर छात्रों में दे दना दन, Video हो रहा वायरलबीच सड़क पर छात्रों में दे दना दन, Video हो रहा वायरलNiwari: निवाड़ी के पृथ्वीपुर में कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. जिसके Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

JEE Advanced के टॉपर ने छोड़ी IIT, पढ़ाई के लिए इस इंस्टीट्यूट में लिया एडमिशनJEE Advanced के टॉपर ने छोड़ी IIT, पढ़ाई के लिए इस इंस्टीट्यूट में लिया एडमिशनIIT-JEE AIR 1: जब जेईई एडवांस्ड के टॉपर ने आईआईटी में एडमिशन लेने के बजाय पढ़ाई के लिए एक दूसरे संस्थान में दाखिला ले लिया.
Read more »

राजकुमारी ने खाटूश्यामजी भक्तों को दिया तोहफा, अब नहीं होना पड़ेगा भीड़ में परेशानराजकुमारी ने खाटूश्यामजी भक्तों को दिया तोहफा, अब नहीं होना पड़ेगा भीड़ में परेशानराजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी मंदिर की सड़कों की मरम्मत और चौड़ाई के लिए 38.
Read more »

अब फ्री में कर सकेंगे JEE-NEET, SSC की तैयारी, NCERT का 'साथी' करेगा मददअब फ्री में कर सकेंगे JEE-NEET, SSC की तैयारी, NCERT का 'साथी' करेगा मददNCERT ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 'साथी' योजना की शुरुआत की है. इस पोर्टल पर छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करके देश के बड़े शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर, सब्जेक्ट एक्सपर्ट और वहां से पढ़े छात्रों का मार्गदर्शन बिना किसी फीस के प्राप्त कर सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:10:34