हिमाचल प्रदेश पर वर्तमान में लगभग 94 हजार करोड़ रुपये का भारी कर्ज है. इस वित्तीय बोझ ने राज्य की वित्तीय स्थिति को अत्यधिक कमजोर कर दिया है, जिसके कारण राज्य सरकार को पुराने कर्ज चुकाने के लिए नए कर्ज लेने पड़ रहे हैं. कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राज्य सरकार पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां बकाया हैं.
हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार, राज्य के 2 लाख कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनर्स को 1 तारीख को सैलरी और पेंशन नहीं मिल पाई. राज्य में मौजूदा आर्थिक संकट के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.
हिमाचल प्रदेश पर इतना कर्जहिमाचल प्रदेश पर वर्तमान में लगभग 94 हजार करोड़ रुपये का भारी कर्ज है. इस वित्तीय बोझ ने राज्य की वित्तीय स्थिति को अत्यधिक कमजोर कर दिया है, जिसके कारण राज्य सरकार को पुराने कर्ज चुकाने के लिए नए कर्ज लेने पड़ रहे हैं. कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राज्य सरकार पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां बकाया हैं. इस राशि का भुगतान न कर पाने की स्थिति में सरकार को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को आज भी सैलरी-पेंशन न मिलने के आसार दिख रहे हैं.बता दें कि, 2022 के चुनाव में सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए थे. सरकार में आने के बाद इन वादों पर बेतहाशा खर्च किया जा रहा है. हिमाचल सरकार के बजट का 40 फीसदी तो सैलरी और पेंशन देने में ही चला जाता है. लगभग 20 फीसदी कर्ज और ब्याज चुकाने में खर्च हो जाता है.Advertisementसरकार ने किया था ये ऐलानहिमाचल प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने बीते दिनों बड़ा फैसला लिया था. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को एलान किया था कि मुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, बोर्ड निगमों के चेयरमैन दो महीने तक वेतन-भत्ता नहीं लेंगे. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से भी वेतन-भत्ता दो महीने के लिए छोड़ने की मांग रखी थी.क्या बोले थे सीएम सुक्खूसीएम सुक्खू का कहना है कि चूंकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वो दो महीने के लिए अपना और अपने मंत्रियों का वेतन-भत्ता छोड़ रहे हैं. विधायकों से मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हो सके तो दो महीना एडजस्ट कर लीजिए. अभी वेतन-भत्ता मत लीजिए. आगे देख लीजिएगा.बीजेपी पर लगाए थे आरोपसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते दिनों कहा था, 'हमें पिछली भाजपा सरकार द्वारा छोड़ा गया कर्ज विरासत में मिला है, जो राज्य को फाइनेंशियल इमरजेंसी में धकेलने के लिए जिम्मेदार है. हमने राजस्व प्राप्तियों में सुधार किया है. पिछली सरकार ने पांच साल में 665 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व एकत्र किया था और हमने सिर्फ एक साल में 485 करोड़ रुपये कमाए. हम इस पर काम कर रहे हैं और राज्य की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं.' Advertisement- राज्य में 1,89,466 से अधिक पेंशनभोगी हैं, जिनके 2030-31 तक बढ़कर 2,38,827 होने की उम्मीद है. - केंद्र सरकार ने कर्ज सीमा को 5 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया है, जिसका अर्थ है कि राज्य सरकार जीडीपी का केवल 3.5 फीसदी कर्ज के रूप में जुटा पाएगी.
Sukhvinder Singh Sukhu Jairam Thakur Himachal News Himachal Pradesh Faces Financial Crisis Himachal Pradesh News Himachal Pradesh Ki Khabar हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh Loan Loan On Himachal Pradesh Government Freebies Costing Himachal Pradesh Taxpayers Subsidy To Taxpayers
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस जैसे OPS का वादा नहीं, डायरेक्ट UPS का फायदा... बीजेपी ने चला पेंशन पॉलिटिक्स का मास्टरस्ट्रोकUPS Pension Scheme: यूनिफाइड पेंशन योजना के तहत, सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के जरिए मुद्रास्फीति समायोजन के साथ पिछले 12 महीनों के औसत वेतन का 50% पेंशन के रूप में मिलेगा.
Read more »
NPS से कैसे बेहतर UPS? 5 प्वाइंट्स में समझें पूरा गणितयूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत लगभग 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा.
Read more »
सरकारी कर्मचारियों को NPS को छोड़कर UPS क्यों अपनाना चाहिए? एक्सपर्ट्स से समझेंUnified Pension Scheme (UPS) Benefits: यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत केंद्र सरकार के लगभग 23 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.
Read more »
हरियाणा में अनेक बाधाओं से घिरी दिख रही बीजेपी, ज्यादा गहरे हैं मतभेद और मनभेदहरियाणा में बीजेपी अनेक बाधाओं से घिरी दिख रही है। न मुख्यमंत्री के लिए कोई चेहरा तय है और न ही नैरेटिव तय करने की कोशिश दिख रही है।
Read more »
यूपी: प्रदेश के 2.44 लाख राज्य कार्मिकों का अगस्त का वेतन रुका, संपत्ति का ब्यौरा न देने पर शासन सख्तमानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्यौरा न देने पर प्रदेश के करीब ढाई लाख राज्य कर्मचारियों के अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है।
Read more »
Uttarakhand: राज्य कर्मियों के लिए खुशखबरी...कारपोरेट सैलरी पैकेज की मिलेगी सुविधा, जानें क्या फायदे मिलेंगेराज्य सरकार के कर्मचारियों को बैंकों में सैलरी सेविंग एकाउंट के एवज में कारपोरेट सैलरी पैकेज की सुविधा मिलेगी।
Read more »
