शिमला में राज्य सरकार ने निजी स्कूलों के बस पास की दरों में संशोधन करके छात्रों और अभिभावकों को राहत दी है। 0-6 किलोमीटर तक का किराया 1800 से घटाकर 1200 रुपये किया गया है और 6-12 किलोमीटर का किराया 2500 से घटाकर 1800 रुपये किया गया है। 12 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 2000 रुपये लगेंगे। यह फैसला एचआरटीसी द्वारा लिया गया...
राज्य ब्यूरो, शिमला। राज्य सरकार ने राजधानी शिमला के निजी स्कूल बच्चों व उनके अभिभावकों को राहत दी है। निजी स्कूलों के बच्चों के बस पास की दरों में संशोधन किया गया है। सरकार ने बस पास की दरों में संशोधन के साथ दूरी को भी संशोधित किया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। 0 से 5 किलोमीटर तक पहले 1800 रुपए बस पास का किराया तय किया गया था। इसे अब 0-6 किलोमीटर का 1200 रुपए प्रति माह बस पास के देने होंगे। इसी तरह 6 से 11 किलोमीटर किराए के स्लैब को अब 6 से 12 किलोमीटर कर दिया है। इसका किराया अब 2500 की जगह 1800 रुपए लिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एक स्लैब में 600 और दूसरे स्लैब में 700 रुपए की कटौती की गई है। 12 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर 2000 रुपए के हिसाब से बस पास बनेगा। एचआरटीसी निदेशक मंडल की 19 फरवरी को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था। 1 जून से इसे लागू किया जाना था। लेकिन इसको लेकर काफी विरोध हो रहा था। शनिवार को अभिभावकों ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अभिभावकों ने ही सुझाव दिया कि इसमें कुछ कटौती की जाए। जिस पर निगम ने यह निर्णय लिया है। प्रेसवार्ता के दौरान एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ.
निपुण जिंदल भी मौजूद थे। निजी स्कूलों को बसें चलाने से 4 करोड़ का काटा: मुकेश उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी शिमला शहर के स्कूलों के लिए करीब 42 बसें चला रहा है। ये बसें स्कूलों के लिए चलती है, रात्रि रूटों पर निगम इन बसों को नहीं भेज सकता क्योंकि सुबह 7 बजे रूटों पर इन्हें भेजना पड़ता है, इनमें देरी भी नहीं होनी चाहिए। निगम को इन से साल में 4 करोड़ का घाटा हो रहा है। सामाजिक दायित्व के चलते निगम को यह बसें चलानी पड़ रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम प्रबंधन की ओर से स्कूलों को पत्र लिखा था कि वह अपनी बसें खरीदें निगम बसें नहीं दे सकता। राज्य के अन्य सभी जिलों के निजी स्कूलों ने अपनी बसें खरीदी है या हायर की है। शिमला के ही स्कूलों ने बसें नहीं खरीदी। बच्चों को सुविधा के मद्देनजर निगम ने इनके लिए यह बसें चलाई है। निजी स्कूल तो पास तक नहीं बनाते उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर के स्कूल तो खुद पास तक नहीं बनाते। बच्चों या उनके अभिभावकों को लंबी लाइनों में खड़े होना पड़ता है। बसों का चार्जेज वह फीस से अलग रखते हैं। स्कूलों से आग्रह किया था कि वह पास बनाएं। निगम प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अब निजी स्कूलों के बस पास भी आनलाइन ही बनाए जाएंगे। इसके अलावा निगम का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा।
Dafs Dafs Shimla Bus Pass Rates Private School Bus Fare Himachal Pradesh Transport HRTC Bus Service School Transportation Costs Mukesh Agnihotri Bus Pass Price Reduction Shimla School Students Himachal Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Education: दिल्ली में स्कूल फीस पर लगेगी लगाम, 'फीस निर्धारण में पारदर्शिता विधेयक 2025' कैबिनेट से पारितDelhi Education: दिल्ली सरकार ने राजधानी के लाखों अभिभावकों को राहत दी है. मनमानी फीस बढ़ाने के मामले में सख्त कदम उठाया गया है.
Read more »
NEET 2025: कोटा में जमकर मंदिरों में दे रहे भगवान से प्रार्थना, परीक्षा आजदेश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2025 आज आयोजित की जा रही है। कोटा के कोचिंग क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली।
Read more »
बच्चों को संस्कारी बनाती हैं माता-पिता की अच्छी आदतेंभारतीय माता-पिता अपने बच्चों को जीवन की हर छोटी-बड़ी चीजों के बारे में बताते हैं। उनमें बचपन से ही अच्छी आदतों का संचार करते हैं।
Read more »
Namo Bharat ट्रेन के यात्रियों को राहत, इस कोच का किराया घटानमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच के किराए में कमी की गई है जिससे यात्रियों को 55 रुपये का फायदा होगा। अब प्रीमियम कोच का किराया स्टैंडर्ड कोच से केवल 20 अधिक है जबकि पहले 50 अधिक था। स्टैंडर्ड कोच के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए बस स्टैंड पर नमो भारत स्टेशन पर को-वर्किंग स्पेस भी शुरू किया गया...
Read more »
Abbas Ansari: सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, गाजीपुर में रुक सकेंगे सुभासपा विधायकसुप्रीम कोर्ट ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को बड़ी राहत देते हुए मऊ निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान गाजीपुर स्थित उनके निजी आवास में रहने की अनुमति दे दी है।
Read more »
इन गलतियों से झड़ने लगते हैं बाल, आज से ही सुधारेंबिजी लाइफस्टाइल के चलते लोगों को पास अपना ख्याल रखने का बिल्कुल भी समय नहीं होता जिस कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है.
Read more »
