हिमंत बिश्व शर्मा: कभी कांग्रेस के दिग्गजों में होती थी गिनती, आज बीजेपी के बड़े नेता

United States News News

हिमंत बिश्व शर्मा: कभी कांग्रेस के दिग्गजों में होती थी गिनती, आज बीजेपी के बड़े नेता
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 156 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं हिमंत बिस्व शर्मा

हिमंत बिस्व शर्मा असम में कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल रहे हैं लेकिन 2015 में वह कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. हिमंत बिश्व शर्मा की छवि एक युवा नेता और बिना लाग लपेट के अपनी बात रखने वालों में रही है.

अक्सर उनके बयान सुर्खियां बन जाते हैं. फिलहाल नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में वह अपनी बात बुलंद किए हुए हैं. उनका यहां तक कहना है कि अगर नागरिकता संशोधन बिल पास नहीं किया गया तो असम के 19 जिले पाकिस्तान बन जाएंगे. हेमंत बिस्वा शर्मा का मानना है कि अगर बांग्लादेशी शरणार्थियों को उनके देश नहीं भेजा गया तो एक दिन ऐसा आएगा कि असम में असम के लोग अल्पसंख्यक हो जाएंगे. दूसरे देश से आने वाले हिंदू शरणार्थियों के बारे में उनकी मान्यता है कि जहां इस कम्युनिटी के साथ अन्याय होता है और वह भारत की नागरिकता मांगते हैं तो हमें देनी चाहिए. मुस्लिम नेता अससुद्दीन ओवैसी यहां तक कह चुके हैं कि हिमंत बिश्व शर्मा देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हिमंत अपने विचारों से डिगे नहीं. हिमंत बिश्व शर्मा का जन्म जोरहाट में 1 फरवरी 1969 को हुआ. उन्होंने रिंकी भूयां शर्मा से शादी की. सुकन्या सर्मा और नांदिल बिस्व शर्मा उनकी संतान हैं. उनके पिता का नाम कैलाश नाथ शर्मा और माता का नाम मृणालिनी देवी है. 2001 से लेकर 2015 तक वह जलुकबारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक चुने जाते रहे. 2015 में ही उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर ली. हिमंत ने कहा था कि वह भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा था कि सोनिया और राहुल को छोड़कर देश के सभी लोगों को भाजपा ज्वॉइन कर लेनी चाहिए. हिमंत ने यह भी आरोप लगाया था कि कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नहीं है. एक सांसद और विधायक का राहुल और सोनिया से मिलना मुश्किल है. क्या आप सोच सकते हैं कि आप राहुल और सोनिया के साथ एक डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा सकते हैं, नहीं लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दरवाजे हर कार्यकर्ता के लिए खुले रहते हैं. हिमंत के विरोधी कहते हैं कि वह परिस्थितियों को भांपने में माहिर हैं. इसलिए वह कांग्रेस सरकार में भी मंत्री थे और बीजेपी सरकार में भी मंत्री हैं. उनको नजदीक से जानने वाले कुछ नेता यह भी कहते हैं कि जनता की नब्ज उन्होंने पहचान ली थी और उन्हें पता लग गया था कि 2016 के चुनाव में जनता परिवर्तन के मूड में है. उनका यह भी मानना था कि अगर वह विधायक बन भी गए तो भी उनके आगे बढ़ने के रास्ते में मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी और हिमंत शर्मा जैसे जुझारू और गतिशील राजनीतिज्ञ को यह मंजूर नहीं था. राजनीतिक गलियारों में यह भी कहा जाता है कि वह सीएम बनना चाहते थे लेकिन तरुण गोगोई उनके आड़े आ जा रहे थे. दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ऐसे नेताओं की तलाश में थे जिनकी असम में पहचान हो और पार्टी उन पर भरोसा कर सके. हिमंत ने बीजेपी का दामन थामने के साथ ही पूरे नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी को बढ़ाने में मदद की और पार्टी के लिए जी जान से जुटे रहे. सर्बानंद सोनोवाल से भी उनकी ट्यूनिंग अच्छी है और सरकार बनते ही उन्हें महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपा गया. त्रिपुरा में भी बीजेपी की सरकार बनवाने में हिमंत ने मदद की कई और कई कांग्रेस नेताओं को बीजेपी के पाले में करने में सफल रहे. हिमंत विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. एक बार उन्होंने कह दिया कि पाप की वजह से लोगों को कैंसर होता है और यह ईश्वर का न्याय है. इसको लेकर पूरे देश में बबाल मचा. पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने उन पर यह कहते हुए कटाक्ष किया था कि पार्टी छोड़ने से भी ऐसा होता है. शर्मा ने चिदंबरम पर जोरदार हमला बोला था और उन्हें कांग्रेस छोड़ने की याद दिलाई थी. कैंसर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया. वह हिंदू धर्म के कर्म सिद्दांत की बात कर रहे थे. अगर उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत होती हैं तो वह क्षमा चाहते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »

रमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीरमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीएआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मेरा आकलन है कि रमजान के महीने में अधिक मत प्रतिशत सामने आएगा.'
Read more »

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारजैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »

पेट में दर्द के बावजूद ऑल चैंपियनशिप में खेली थीं साइना, अब हुई अस्पताल में भर्तीपेट में दर्द के बावजूद ऑल चैंपियनशिप में खेली थीं साइना, अब हुई अस्पताल में भर्तीबैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को ‘गैस्ट्रोएन्टेराइटिस’ (जठरांत्र शोथ) हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है. इस वजह से उन्हें स्विट्जरलैंड के बेसेल में चल रहे स्विस ओपेन बैडमिंटन चैम्पियनशिप से हटना पड़ा है.
Read more »

मायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesमायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मायावती के यूपी समेत किसी भी राज्य में गठबंधन न करने के ऐलान से कांग्रेस आहत है। ऐसे में कांग्रेस की यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन में शामिल होने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। अब कांग्रेस बीएसपी के कोर वोट बैंक को छीनने की योजना बना रही है।
Read more »

केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारकेजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:50:51