हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज थ्री से गुजर रही हैं. 5वीं कीमोथेरेपी के बाद उन्होंने बताया था कि वो 'म्यूकोसाइटिस' से जूझ रही हैं. अब एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि 'म्यूकोसाइटिस' से काफी हद तक राहत मिल गई है, लेकिन एक नई परेशानी को उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है.
नई दिल्ली. टीवी की ‘अक्षरा’ यानी हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज 3 से जंग लड़ रही हैं. हिना ने जब से फैंस के साथ अपनी सेहत से जुड़ी ये खबर शेयर की है, तब से फैंस उनके जल्दी ठीक होने का प्रार्थना कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक्टिव हिना खान ने हाल ही में बताया था कि उनकी पांचवी कीमोथेरेपी पूरी हो गई है और इसके बाद उनके बॉडी पर इसके साइड इफेक्ट्स और भी ज्यादा दिख रहे हैं. उन्होंने ‘म्यूकोसाइटिस’ का जिक्र किया था. अब एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि ‘म्यूकोसाइटिस’ से काफी हद तक राहत मिल गई है, लेकिन एक नई परेशानी को उन्होंने फैंस के साथ साझा किया है. हिना खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ पोस्ट के साथ फैंस को एक गुड न्यूज दी और बताया कि उनके ‘म्यूकोसाइटिस’ काफी बेहतर है. पोस्ट में क्या लिखा? उन्होंने स्टोरीज पर कैप्शन लिखा, ‘मैं आपको कुछ अपडेट देना चाहती हूं. मेरा म्यूकोसाइटिस पहले से बहुत बेहतर है. मैंने आपके सभी कमेंट और सुझावों को पढ़ा है. आप सभी ने मेरी बहुत मदद की है, आप सभी को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं.’ इस पोस्ट के साथ हिना ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है. हर 10 मिनट में… इस पोस्ट के बाद ही उन्होंने एक पोस्ट और शेयर किया, जिसमें उनका चेहरा पूरी तरह से पसीने से भीगा हुआ हैं. एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के साथ बताया कि ये भी कीमोथेरेपी की साइड इफेक्ट्स है. उन्होंने बताया कि कैसे हर 10 मिनट में उनका चेहरा पसीने से भीग जाता है और अब उन्हें इसकी आदत हो गई है. हिना ने दिखाया कैसे उनके चेहरे पर पसीना अचानक आ जाता है. गणेश उत्सव में पहुंचीं हिना इन सबके बीच एक्ट्रेस हाल ही में एकता कपूर के घर गणेश उत्सव में पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हिना खान येलो और वाइट कलर का कॉर्ड-सेट पहना था. उनके फैंस हिना को लंबे समय बाद पैपराजी के कैमरे में स्पॉट होते देख खुश हो गए हैं, वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें आराम करने को कह रहे हैं.
Hina Khan News Hina Khan Breast Cancer Hina Khan Health Update Hina Khan Recovering From Mucositis Hina Khan Cancer Treatment And Chemotherapy Hina Khan Facing Hot Flashes Hina Khan Age Hina Khan Takes Blessings Of Lord Ganesha हिना खान हिना खान हेल्थ अपडेट हिना खान कीमोथेरेपी की साइड इफेक्ट्स से परेशान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्तन कैंसर से जूझ रही हिना खान ने अपने खोये बाल 'वापस पाये'स्तन कैंसर से जूझ रही हिना खान ने अपने खोये बाल 'वापस पाये'
Read more »
कैंसर से जूझ रही हिना खान ने कहा, कश्मीर की बहुत याद आती हैकैंसर से जूझ रही हिना खान ने कहा, कश्मीर की बहुत याद आती है
Read more »
कीमोथेरेपी से गुजर रहीं अभिनेत्री हिना खान ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया अपडेटकीमोथेरेपी से गुजर रहीं अभिनेत्री हिना खान ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया अपडेट
Read more »
हीट-बेस्ड कैंसर ट्रीटमेंट से कम हो सकती है कीमोथेरेपी की खुराकहीट-बेस्ड कैंसर ट्रीटमेंट से कम हो सकती है कीमोथेरेपी की खुराक
Read more »
दर्द के बिना खा भी नहीं पा रही लेकिन... हिना खान ने मुस्कुराते हुए नई तस्वीरों के साथ यूं बयां किया दर्दस्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने हाल ही में शेयर किए एक पोस्ट में बताया था कि वह अब म्यूकोसीटिस नाम की बीमारी को झेल रही हैं
Read more »
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही अभिनेत्री हिना खान ने फैंस के साथ शेयर की हेल्थ अपडेटब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही अभिनेत्री हिना खान ने फैंस के साथ शेयर की हेल्थ अपडेट
Read more »
