Indian Navy: दुनिया का लगभग 80 से 90 प्रतिशत व्यापार समुद्र के रास्ते होता है और हिंद महासागर दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा शिपमेंट को ले जाता है। अकेले होर्मुज जलडमरूमध्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार होने वाले तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता...
नई दिल्ली: भारत की नौसेना हर दिन कम से कम 1000 जहाजों को हिंद महासागर में चल रहे 'अदृश्य' युद्ध से बचा रही है। हर दिन कम से कम 1000 जहाज मुख्य समुद्री रास्तों पर GPS जैमिंग की जाल में फंस रहे हैं। इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर–इंडियन ओशन रीजन समुद्री कॉरिडोर से गुजरने वाले जहाजों को ऐसे अदृश्य हमलों से बचा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इन जहाजों का GPS जाम कर दिया जाता है, जिससे जहाजों के भटकने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में भारतीय नौसेना का ये सेंटर गड़बड़ियों को ट्रैक करती है, डेटा का अध्ययन करती है और क्षेत्रीय पार्टनर्स के साथ मिलकर शिपिंग समुद्री कॉरिडोर में कारोबार का रक्षा करती है।नवभारत टाइम्स को भारतीय नौसेना से पता चला है कि यह सेंटर, जो दक्षिण पूर्व एशिया से अफ्रीका तक समुद्री घटनाओं को ट्रैक करता है, वो गड़बड़ियों की रिपोर्ट करने, ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम ट्रैक को वेरिफाई करने और कमर्शियल शिपिंग और राष्ट्रीय अधिकारियों को सुरक्षा सलाह जारी करने के लिए एक प्राइमरी नोड बन गया है।समंदर में जहाजों को कैसे बनाया जा रहा निशाना?हिंद महासागर क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों की भारी मात्रा में शिकायत आ रही है कि GPS और साइबर हमलों की वजह से AIS पोजीशन 295 नॉटिकल मील तक अंदर की ओर शिफ्ट हो रही हैं। ऐसा होने से ये जहाज गलत तरीके से ईरानी बंदरगाहों, ओमान के रेगिस्तानों या दुबई के पास आबादी वाले इलाकों में दिखाई देने लगते हैं। ऐसा GPS में हेरफेर होने की वजह से हो रही है। सबसे खास बात ये है कि एक ही समय में सभी तरह के जहाज इससे प्रभावित हो जाते हैं, जिनमें टैंकर जहाज, बल्क कैरियर और पैसेंजर फेरी जहाज भी शामिल होते हैं।खासकर हिंद महासागर काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। दुनिया का लगभग 80 से 90 प्रतिशत व्यापार समुद्र के रास्ते होता है और हिंद महासागर दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा शिपमेंट को ले जाता है। अकेले होर्मुज जलडमरूमध्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार होने वाले तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। इतनी ज्यादा आवाजाही की वजह से GPS जैमिंग सिर्फ एक तकनीकी परेशानी नहीं है, यह वैश्विक सप्लाई चेन के सुचारू कामकाज के लिए खतरा है। इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर - इंडियन ओशन रीजन हाफ-ईयरली ओवरव्यू में बताया कि 2025 के पहले छह महीनों में 140 समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती की घटनाओं, 568 तस्करी के मामलों, 359 IUU मछली पकड़ने के उल्लंघनों और 109 अनियमित प्रवासन की घटनाओं को दर्ज किया।IFC-IOR की भूमिका समंदर में कैसे बढ़ गई है ज्यादा?ऐसी घटनाओं को रोकने में अब FC-IOR की भूमिका काफी ज्यादा बढ़ गई है। ये सेंटर साप्ताहिक और मासिक समुद्री सुरक्षा अपडेट जारी करता है, भागीदार देशों के साथ सत्यापित घटना डेटा शेयर करता है, और जहाजों को चल रही या उभरती GPS खराबियों के बारे में अलर्ट करता है। भारतीय नौसेना ने 2018 में इसकी स्थापना की थी और IFC-IOR एक ऐसे सिद्धांत पर आधारित है, जो भारत की समुद्री कूटनीति के लिए केंद्रीय बन गया है। इसका सेंटर हरियाणा के गुरुगांव में है। ये सेंटर भागीदार देशों के संपर्क अधिकारियों, क्षेत्रीय समुद्री फ्यूजन हब, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और वाणिज्यिक हितधारकों को एक साथ लाता है ताकि समुद्र में गतिविधि की एक पारदर्शी, वास्तविक समय की तस्वीर बनाई जा सके।GPS जैमिंग की घटनाओं में कैसे हो रहा इजाफा?रिपोर्ट्स में बताया गया है कि AIS ट्रांसमिशन तट से 295 नॉटिकल माइल तक जमीन की ओर दिखाई दिया। क्षेत्र में व्यापक GPS जैमिंग के कारण AIS सिग्नल ईरानी बंदरगाहों, ओमान के रेगिस्तान और दुबई के आसपास तेज़ी से दिखाई दे रहे थे। ये घटनाएं न सिर्फ होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावित कर रहा है, बल्कि अरब सागर, पूर्वी अफ्रीका के रास्ते और यहां तक कि दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया को जोड़ने वाले समुद्री मार्गों से गुज़रने वाले जहाजों को भी प्रभावित कर रहा है। इतने सारे कमर्शियल जहाजों के संकरे रास्तों से गुजरने की वजह से स्थिति काफी मुश्किल बन जाती है। जिससे समंदर में जहाजों के बीच टक्कर या कम पानी में फंसने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसे में दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त टैंकर और कार्गो आवाजाही होती है। भारतीय नौसेना अपनी पहल से लगातार अपनी कूटनीति का विस्तार कर रही है। ऐसे जहाजों को बचा रही है और सुरक्षा की पहली रेखा तैयार करती है। इससे भारतीय नौसेना की गुपचुप डिप्लोमेसी का पता चलता है कि कैसे भारत, हिंद महासागर में जहाजों की रक्षा करने वाला फर्स्ट रिस्पाउंडर है। ये भारतीय नौसेना की मजबूत शक्ति को दर्शाता है, जो समुद्र की शांत लहरों के बीच भी डिप्लोमेसी चलाती रहती है।.
नई दिल्ली: भारत की नौसेना हर दिन कम से कम 1000 जहाजों को हिंद महासागर में चल रहे 'अदृश्य' युद्ध से बचा रही है। हर दिन कम से कम 1000 जहाज मुख्य समुद्री रास्तों पर GPS जैमिंग की जाल में फंस रहे हैं। इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर–इंडियन ओशन रीजन समुद्री कॉरिडोर से गुजरने वाले जहाजों को ऐसे अदृश्य हमलों से बचा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इन जहाजों का GPS जाम कर दिया जाता है, जिससे जहाजों के भटकने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में भारतीय नौसेना का ये सेंटर गड़बड़ियों को ट्रैक करती है, डेटा का अध्ययन करती है और क्षेत्रीय पार्टनर्स के साथ मिलकर शिपिंग समुद्री कॉरिडोर में कारोबार का रक्षा करती है।नवभारत टाइम्स को भारतीय नौसेना से पता चला है कि यह सेंटर, जो दक्षिण पूर्व एशिया से अफ्रीका तक समुद्री घटनाओं को ट्रैक करता है, वो गड़बड़ियों की रिपोर्ट करने, ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम ट्रैक को वेरिफाई करने और कमर्शियल शिपिंग और राष्ट्रीय अधिकारियों को सुरक्षा सलाह जारी करने के लिए एक प्राइमरी नोड बन गया है।समंदर में जहाजों को कैसे बनाया जा रहा निशाना?हिंद महासागर क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों की भारी मात्रा में शिकायत आ रही है कि GPS और साइबर हमलों की वजह से AIS पोजीशन 295 नॉटिकल मील तक अंदर की ओर शिफ्ट हो रही हैं। ऐसा होने से ये जहाज गलत तरीके से ईरानी बंदरगाहों, ओमान के रेगिस्तानों या दुबई के पास आबादी वाले इलाकों में दिखाई देने लगते हैं। ऐसा GPS में हेरफेर होने की वजह से हो रही है। सबसे खास बात ये है कि एक ही समय में सभी तरह के जहाज इससे प्रभावित हो जाते हैं, जिनमें टैंकर जहाज, बल्क कैरियर और पैसेंजर फेरी जहाज भी शामिल होते हैं।खासकर हिंद महासागर काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। दुनिया का लगभग 80 से 90 प्रतिशत व्यापार समुद्र के रास्ते होता है और हिंद महासागर दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा शिपमेंट को ले जाता है। अकेले होर्मुज जलडमरूमध्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार होने वाले तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। इतनी ज्यादा आवाजाही की वजह से GPS जैमिंग सिर्फ एक तकनीकी परेशानी नहीं है, यह वैश्विक सप्लाई चेन के सुचारू कामकाज के लिए खतरा है। इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर - इंडियन ओशन रीजन हाफ-ईयरली ओवरव्यू में बताया कि 2025 के पहले छह महीनों में 140 समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती की घटनाओं, 568 तस्करी के मामलों, 359 IUU मछली पकड़ने के उल्लंघनों और 109 अनियमित प्रवासन की घटनाओं को दर्ज किया।IFC-IOR की भूमिका समंदर में कैसे बढ़ गई है ज्यादा?ऐसी घटनाओं को रोकने में अब FC-IOR की भूमिका काफी ज्यादा बढ़ गई है। ये सेंटर साप्ताहिक और मासिक समुद्री सुरक्षा अपडेट जारी करता है, भागीदार देशों के साथ सत्यापित घटना डेटा शेयर करता है, और जहाजों को चल रही या उभरती GPS खराबियों के बारे में अलर्ट करता है। भारतीय नौसेना ने 2018 में इसकी स्थापना की थी और IFC-IOR एक ऐसे सिद्धांत पर आधारित है, जो भारत की समुद्री कूटनीति के लिए केंद्रीय बन गया है। इसका सेंटर हरियाणा के गुरुगांव में है। ये सेंटर भागीदार देशों के संपर्क अधिकारियों, क्षेत्रीय समुद्री फ्यूजन हब, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और वाणिज्यिक हितधारकों को एक साथ लाता है ताकि समुद्र में गतिविधि की एक पारदर्शी, वास्तविक समय की तस्वीर बनाई जा सके।GPS जैमिंग की घटनाओं में कैसे हो रहा इजाफा?रिपोर्ट्स में बताया गया है कि AIS ट्रांसमिशन तट से 295 नॉटिकल माइल तक जमीन की ओर दिखाई दिया। क्षेत्र में व्यापक GPS जैमिंग के कारण AIS सिग्नल ईरानी बंदरगाहों, ओमान के रेगिस्तान और दुबई के आसपास तेज़ी से दिखाई दे रहे थे। ये घटनाएं न सिर्फ होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावित कर रहा है, बल्कि अरब सागर, पूर्वी अफ्रीका के रास्ते और यहां तक कि दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया को जोड़ने वाले समुद्री मार्गों से गुज़रने वाले जहाजों को भी प्रभावित कर रहा है। इतने सारे कमर्शियल जहाजों के संकरे रास्तों से गुजरने की वजह से स्थिति काफी मुश्किल बन जाती है। जिससे समंदर में जहाजों के बीच टक्कर या कम पानी में फंसने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसे में दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त टैंकर और कार्गो आवाजाही होती है। भारतीय नौसेना अपनी पहल से लगातार अपनी कूटनीति का विस्तार कर रही है। ऐसे जहाजों को बचा रही है और सुरक्षा की पहली रेखा तैयार करती है। इससे भारतीय नौसेना की गुपचुप डिप्लोमेसी का पता चलता है कि कैसे भारत, हिंद महासागर में जहाजों की रक्षा करने वाला फर्स्ट रिस्पाउंडर है। ये भारतीय नौसेना की मजबूत शक्ति को दर्शाता है, जो समुद्र की शांत लहरों के बीच भी डिप्लोमेसी चलाती रहती है।
Indian Navy Indian Ocean Ifc Ior Gps Jamming Indian Ocean Gps Jamming Ifc Ior Center Indian Navy Indian Navy Expanding Naval Diplomacy Rise Of Gps Jamming Indian Ocean Ifc Ior Helps Mitigate Navy Disruptions भारतीय नौसेना जीपीएस समुद्री कॉरिडोर भारतीय नौसेना कूटनीति सागर विजन भारतीय नौसेना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीवान में खाना है समोसा... तो चले आइये यहां, रोज 1000 पीस की बिक्री, 35 साल से कायम है ग्राहकों का भरोसाSiwan Famous Samosa Shop: सीवान जिले के बड़हरिया बाजार के पास स्थित साधु स्वीट्स इन दिनों चर्चा में है. यह चर्चा किसी नए उत्पाद या बड़े प्रचार की वजह से नहीं, बल्कि उस पारंपरिक स्वाद की वजह से है, जो पिछले तीन दशकों से ग्राहकों का दिल जीत रहा है. दोपहर से शाम तक चलने वाली इस दुकान के सामने रोजाना भारी भीड़ जुटती है.
Read more »
लाभकारी रहा म्युनिसिपल बॉन्ड, 70 करोड़ का होगा मुनाफा, लिमिट बढ़ने से बदल सकती है लखनऊ की तस्वीरलखनऊ नगर निगम का म्युनिसिपल बॉन्ड लाभकारी साबित हुआ है। नवंबर 2020 में जारी हुए इस बॉन्ड से निर्मित अहाना इंक्लेव से निगम को 70 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है। 648 फ्लैट्स में से अब केवल 170 बचे हैं। केंद्रीय बजट में बॉन्ड की सीमा 200 करोड़ से बढ़ाकर 1000 करोड़ करने से नगर निगमों को आत्मनिर्भर बनने में मदद...
Read more »
12:12 पर खत्म होगा इंतजार, आ रहा है धुरंधर 2 का टीजर! आदित्य धर ने दिया ये हिंटआदित्य धर के ‘कल 12:12’ इंस्टाग्राम हिंट से धुरंधर 2 के टीजर की अटकलें तेज हो गई हैं. पार्ट 2 में कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह बीस्ट मोड में दिखाई देंगे. उनका मुकाबला अर्जुन रामपाल से होगा. धुरंधर का पहला पार्ट 1000 करोड़ के बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड बना चुका है.
Read more »
करदाताओं को रास आ रही सुनियो योजना, निगम का बढ़ा राजस्व; MCD ने फिर बढ़ाई समय-सीमादिल्ली नगर निगम की 'सुनियो' संपत्तिकर निपटान योजना को जबरदस्त सफलता मिली है। इस योजना से निगम को 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है, जिससे कुल संपत्तिकर संग्रह 2800 करोड़ रुपये पार कर गया है। एक लाख नए करदाता भी जुड़े हैं। योजना की लोकप्रियता देखते हुए एमसीडी ने इसकी समय-सीमा 28 फरवरी तक बढ़ा दी है, जिससे और अधिक लोग लाभ...
Read more »
MP का 1000 साल पुराना शिव मंदिर, जिसके खंभे आज तक नहीं गिन पाया कोई, भूतों से है कनेक्शनKakanmath Mandir Morena: चंबल के बीहड़ों में एक ऐसा मंदिर बना है, जिसके खंभे गिनना आज भी एक रहस्य है। स्थानीय लोग कहते हैं कोई भी इस मंदिर के खंभों को पूरा नहीं गिन पाया है। एमपी के मुरैना जिले के सिहोनिया गांव में यह मंदिर आज भी अपने 1000 साल के इतिहास को समेटे हुए खड़ा है। आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़े दिलचस्प तथ्य...
Read more »
जहानाबाद के जवाहर इडली बेचकर रोज कमाते है 1000 रुपए, कभी करते थे 70 रुपए की दिहाड़ी-मजदूरीSuccess Story: कभी 12 घंटे काम करने की दिहाड़ी 70 रुपए मिलती थी. घर से 2500 किमी की दूरी रहते थे. फिर भी मजबूरी की वजह से काम कर रहे थे. किसी तरह परिवार चल पाता था. एक दोस्त की सलाह के बाद 12 घंटे वाली मेहनत का काम छोड़ दिया और चला आया अपने राज्य की राजधानी पटना में.
Read more »
