हिंदू या क्रिश्चियन, किस ढंग से हुई थी JD Vance और उषा की शादी? तब धर्म पर क्यों नहीं उठा सवाल

JD Vance Usha Vance News

हिंदू या क्रिश्चियन, किस ढंग से हुई थी JD Vance और उषा की शादी? तब धर्म पर क्यों नहीं उठा सवाल
JD Vance Usha Marriage In TroubleJD Vance Hindu Christian DebateJD Vance Usha Love Story
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

JD Vance और Usha Vance की शादीशुदा जिंदगी पब्लिक में खूब उछाली जा रही है. ये सब उषा की हिंदू पहचान को लेकर जेडी वेंस के एक कमेंट की वजह से शुरू हुआ था. अब सवाल उठ रहा है कि दोनों की शादी आखिर किस रिचुअल से हुई थी और तब धर्म की बात क्यों नहीं आई?

वॉशिंगटन: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने अपनी पत्नी उषा वेंस की धार्मिक पहचान पर ऐसा कमेंट कर दिया था, जिसकी वजह से बवाल मच गया था. उन्होंने एक इवेंट के दौरान मंच से बोलते हुए ये चाहत जाहिर कर थी कि एक दिन उषा क्रिश्चियन धर्म अपनाएं.

धर्म परिवर्तन की सोच पर लोगों ने जेडी वेंस को टारगेट करना शुरू कर दिया. उन पर ‘हिंदू फोबिक’ होने का ठप्पा भी लगा दिया गया. ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि दो अलग-अलग धर्म मानने वाले लोगों की शादी आखिर किस ढंग से हुई थी और तब धर्म को लेकर ये बातें क्यों नहीं उठी थीं? कैसे हुई थी JD Vance और Usha Chilukuri की शादी? जेडी वेंस और उषा चिलुकुरी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी. दोनों यहीं दोस्त बने थे और फिर जब जेडी ने उषा को डेट पर पूछा तो दोस्ती प्यार में बदलती गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2014 में दोनों ने अमेरिका के केंटकी में स्थित एक मंदिर में शादी रचाई थी. ये शादी हिंदू रिति-रिवाजों से हुई थी, हालांकि, बताया ये भी जाता है कि इस वेडिंग में पंडित और पादरी दोनों ही मौजूद थे. Usha ने नहीं छोड़ा हिंदू धर्म उषा ने इंटरफेथ मैरिज के बाद सरनेम जरूर बदल लिया लेकिन वो हमेशा से ही हिंदू धर्म को मानती रही हैं. वो इस पर कई इंटरव्यूज के दौरान गर्व से बात करती दिखाई दे चुकी हैं. उषा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैं एक धार्मिक घर में पली बढ़ी हूं, मेरे पाता-पिता हिंदू हैं और यही चीज मुझे अच्छा इंसान बनने में मदद करती है’. JD Vance ने ऐसे अपनाया भारतीय कल्चर वहीं, उषा के पति जेडी ईसाई धर्म का पालन करते हैं लेकिन वो कई मौकों पर ये कहते दिखाई दिए हैं कि ‘मैं उषा को अपना धर्मिक गुरु मानता हूं’. उषा भी पत्नी धर्म निभाते हुए, जेडी के साथ रविवार को चर्च जाती हैं. उषा ने अपनी एक स्पीच के दौरान बताया था कि जेडी ने भारतीय कल्चर को भी बेहतरीन तरीके से अपनाया है. उन्होंने नॉनवेज छोड़कर शादी के बाद वेज खाना शुरू कर दिया था. इसके साथ ही जेडी वेंस ने अपनी सासू मां से भारतीय खाना बनाना भी सीखा. उषा कहती हैं कि दोनों ने बिल्कुल अलग बैकग्राउंड से होते हुए भी एक-दूसरे को एक्सेप्ट किया और समझा. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इसी समझदारी की वजह से दोनों के बीच धर्म कभी दीवार नहीं बना. जेडी ने बवाल के बाद साफ कर दिया है कि उनकी पत्नी का धर्म परिवर्तन का कोई इरादा नहीं है और ना ही वो उन्हें फोर्स करने वाले हैं. बता दें कि जेडी और उषा की शादी को 11 साल हो गए हैं और उनके तीन बच्चे हैं. जिनमें से दो बेटों का नाम इवान और विवेक है और बेटी का नाम मिराबेल है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

JD Vance Usha Marriage In Trouble JD Vance Hindu Christian Debate JD Vance Usha Love Story JD Vance Usha Family Background जेडी वेंस उषा हिंदू क्रिस्चियन डिबेट जेडी वेंस लव स्टोरी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

JD Vance Controversy: हिन्‍दू पत्‍नी को ईसाई क्‍यों बनाना चाहते अमेर‍िका के उपराष्‍ट्रप‍त‍ि, खुद बताई वजहJD Vance Controversy: हिन्‍दू पत्‍नी को ईसाई क्‍यों बनाना चाहते अमेर‍िका के उपराष्‍ट्रप‍त‍ि, खुद बताई वजहमिसिसिपी यूनिवर्सिटी में जेडी वैंस ने इमिग्रेशन नीति और अपनी हिन्दू पत्नी उषा चिलुकुरी वैंस के धर्म परिवर्तन पर खुलकर बात की, सोशल मीडिया पर बयान वायरल हुआ.
Read more »

JD Vance Controversy: हिन्‍दू पत्‍नी को ईसाई क्‍यों बनाना चाहते अमेर‍िका के उपराष्‍ट्रप‍त‍ि, खुद बताई वजहJD Vance Controversy: हिन्‍दू पत्‍नी को ईसाई क्‍यों बनाना चाहते अमेर‍िका के उपराष्‍ट्रप‍त‍ि, खुद बताई वजहमिसिसिपी यूनिवर्सिटी में जेडी वैंस ने इमिग्रेशन नीति और अपनी हिन्दू पत्नी उषा चिलुकुरी वैंस के धर्म परिवर्तन पर खुलकर बात की, सोशल मीडिया पर बयान वायरल हुआ.
Read more »

Video: ఉష హిందూ.. ఏదో ఒక రోజు క్రైస్తవంలోకి మారొచ్చు! అమెరికా ఉపాధ్యక్షుడు జేడీ వ్యాన్స్‌ వీడియో వైరల్‌..!Video: ఉష హిందూ.. ఏదో ఒక రోజు క్రైస్తవంలోకి మారొచ్చు! అమెరికా ఉపాధ్యక్షుడు జేడీ వ్యాన్స్‌ వీడియో వైరల్‌..!JD Vance Wife Usha Hindu Christian Interfaith: హిందువైనా తన భార్య ఉషా క్రైస్తవంలోకి మారవచ్చని అమెరికా ఉపాధ్యక్షుడు చేసిన వ్యాఖ్యలు నెట్టింట వైరల్ అవుతున్నాయి. ప్రస్తుతం తన భార్య క్రైస్తవ విశ్వాసం కూడా అనుసరిస్తున్నారు.
Read more »

मेरी हिंदू वाइफ एक दिन जरूर ईसाई बनेंगी... अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ऐसा क्यों कहा?मेरी हिंदू वाइफ एक दिन जरूर ईसाई बनेंगी... अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ऐसा क्यों कहा?JD Vance Usha interfaith marriage: नेता चाहे भारत के हों या विदेशों के उन्हें अक्सर उन सवालों और
Read more »

‘Hopeful My Wife Usha Becomes Christian’: Why Did US Vice President JD Vance Say This?‘Hopeful My Wife Usha Becomes Christian’: Why Did US Vice President JD Vance Say This?US Vice President JD Vance said he hopes his Hindu wife, Usha, embraces Christianity but respects her free will, recalling their Yale meeting and his own journey from atheism to Catholicism.
Read more »

JD Vance: 'आस्था व्यक्तिगत..', अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने हिंदू पत्नी ऊषा के धर्म बदलने से जुड़े विवाद पर दी सफाईJD Vance: 'आस्था व्यक्तिगत..', अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने हिंदू पत्नी ऊषा के धर्म बदलने से जुड़े विवाद पर दी सफाईअमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा वेंस की धार्मिक आस्था को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि आस्था एक व्यक्तिगत यात्रा है। सभी व्यक्तियों को अपने विश्वास का रास्ता खुद चुनने
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:20:22