हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में धुआं, हाथरस जंक्शन पर 45 मिनट रुकी

दुर्घटना / रेल News

हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में धुआं, हाथरस जंक्शन पर 45 मिनट रुकी
हावड़ा राजधानी एक्सप्रेसधुआंहाथरस जंक्शन
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 14 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 53%

हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच से धुआं निकलने के कारण हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन को 45 मिनट तक रोका गया। तकनीकी कर्मचारियों ने ब्रेक फाइंडिंग की समस्या को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन को हावड़ा के लिए रवाना किया गया। यात्रियों ने देरी पर नाराजगी जताई।

जागरण संवाददाता, हाथरस। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के कोच से सोमवार की शाम धुआं निकलता देख रेल प्रशासन में अफरा−तफरी मच गई। इसकी जानकारी सासनी स्टेशन से ट्रेन गुजरते समय हुई। ट्रेन काे हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। यहां पर तकनीकी कर्मियों ने ब्रेक फाइंडिंग को ठीक किया। उसके करीब 45 मिनट बाद ट्रेन को हाबड़ा की ओर रवना किया गया। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन रोककर ठीक की ब्रेक फाइडिंग की कमी उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रेलखंड पर गाड़ी संख्या 12302 दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस जा रही थी। हाथरस में सासनी स्टेशन पार करने के बाद ही ट्रेन के कोच से धुआं उठने लगा। ऐसा लग रहा थी कि कोच में आग लगी है, इसकी जानकारी सासनी रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों ने डिप्टी स्टेशन मास्टर ने टूंडला व कानपुर कंट्रोल को दी गई। इसके बाद बिना समय गंवाए इस ट्रेन को हाथरस जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया। ट्रेन के रुकते ही वहां अफरा तफरी मच गई। स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान परेशान रहे यात्री, सुरक्षा में तैनात रही आरपीएफ तुरंत मौके पर तकनीकी कर्मी पहुंचे। चेक करने पर पाया कि उक्त ट्रेन की कोच संख्या बी-6 के नीचे पहिए में ब्रेक फाइंडिंग हुई थी। इसी के कारण धुआं निकल रहा था। गाड़ी में ड्यूटी पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिज एंड वैगन ने फायर इंस्टीट्यूशन के माध्यम से पहिये से निकल रही चिंगारी को बुझाया गया। साथ ही ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया। इसके बाद ही ट्रेन को हावड़ा की ओर रवाना किया गया। स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान यात्रियों ने अधिकारियों से ट्रेन में धुआं निकलने व इतनी देर तक रुकने को लेकर नाराजगी जताई। अधिकारियों यात्रियों को समझाकर शांत किया। आरपीएफ के निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर उसमें ब्रेक फाइडिंग की कमी को दूर करने के बाद ही उसे आगे भेजा गया। 45 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन, परेशान रहे यात्री ट्रेन के कोच से धुआं निकलने की खबर से यात्री भी घबरा गए। स्टेशन पर करीब 45 मिनट ट्रेन खड़ी हुई। वहीं स्टेशन कर्मियों ने बताया कि हाथरस जंक्शन स्टेशन ट्रेन शात 18.

58 से लेकर 19.21 बजे तक खड़ी रही। ट्रेन रुकने के दौरान हाथरस जंक्शन आरपीएफ के प्रभारी डीपी सिंह मय स्टाफ, ट्रेन में स्काउट प्रभारी एएसआइ असगर अंसारी आरपीएफ टीम के साथ मौजूद रहे। गाड़ी के लोको पायलट गार्ड सहित सभी अधिकारियों समन्वय के बाद ही ट्रेन का आगे रवाना किया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस धुआं हाथरस जंक्शन ब्रेक फाइंडिंग रेलवे

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

45 मिनट के सिर्फ 50 रुपये! अमेरिकी महिला की बात सुनकर कहेंगे 'मेरा भारत महान'45 मिनट के सिर्फ 50 रुपये! अमेरिकी महिला की बात सुनकर कहेंगे 'मेरा भारत महान'45 मिनट के सिर्फ 50 रुपये! अमेरिकी महिला ने सुनाई ऐसी कहानी, आप भी कहेंगे मेरा भारत महान
Read more »

गौरेला-पेंड्रा NH-45 की खस्ताहाल सड़क पर जनाक्रोश, ग्रामीणों-नेताओं ने किया चक्का जामगौरेला-पेंड्रा NH-45 की खस्ताहाल सड़क पर जनाक्रोश, ग्रामीणों-नेताओं ने किया चक्का जामGauresla Pendra News: गौरेला-पेंड्रा राजमार्ग क्रमांक 45 की जर्जर और खस्ताहाल सड़क के कारण लगातार दुर्घटनाओं से आक्रोशित नागरिक और जनप्रतिनिधि सड़क पर उतर आए. पूर्व और वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया गया.
Read more »

बिहार BJP ने चुनाव की तैयारी तेज की, 13 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी और 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का किया ऐलानबिहार BJP ने चुनाव की तैयारी तेज की, 13 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी और 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का किया ऐलानबीजेपी ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है. पार्टी ने जहां मेनिफेस्टो कमेटी बनाकर घोषणापत्र की तैयारी शुरू की है, वहीं चुनाव अभियान समिति को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस समिति में उपमुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है.
Read more »

कैमूर जिले में डिहरा के पास पटना जा रही बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, 45 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंसकैमूर जिले में डिहरा के पास पटना जा रही बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, 45 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंससमाजसेवी जैनेंद्र कुमार उर्फ जॉनी आर्य ने एंबुलेंस सेवा पर सवाल उठाए और कहा कि हादसे के करीब 45 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची. घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सभी घायलों का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है.
Read more »

रहें सावधान! युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक, एसएन में एंजियोग्राफी कराने वालों में 25 से 45 वर्ष के मरीजरहें सावधान! युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक, एसएन में एंजियोग्राफी कराने वालों में 25 से 45 वर्ष के मरीजयुवाओं में फास्ट फूड तनाव और व्यायाम की कमी से हृदय रोग बढ़ रहा है। हृदय रोगियों में 40 युवा हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में एंजियोग्राफी कराने वालों में 25 से 45 आयु के 40 मरीज हैं। युवाओं में ब्लॉकेज का आकार बड़ा मिल रहा है जिसके लिए अधिक स्टेंट लग रहे हैं। बचाव के लिए सही जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देना जरूरी...
Read more »

Punjab Stubble Burning Case: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 15 ਤੋਂ 27 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 45 ਮਾਮਲੇ ਆਏ ਸਾਹਮਣੇ; ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਰੈੱਡ ਐਂਟਰੀ ਵਿੱਚ ਪਾਏPunjab Stubble Burning Case: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 15 ਤੋਂ 27 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 45 ਮਾਮਲੇ ਆਏ ਸਾਹਮਣੇ; ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਰੈੱਡ ਐਂਟਰੀ ਵਿੱਚ ਪਾਏPunjab Stubble Burning Case: ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਰੁਝਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਨੇ ਸਮਝਾਇਆ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 59 ਮਾਮਲੇ ਰਿਪੋਰਟ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ...ਸੈਟੇਲਾਈਟ ਸਰਵੇਖਣ 15 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। 15 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਯਾਨੀ 27 ਤਰੀਕ ਤੱਕ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 45 ਮਾਮਲੇ ਸਨ...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:40:19