Natasa Stankovic Hardik Pandya Divorce: नताश स्टेनकोविक ने जब से अपने नाम से 'पंड्या' सरनेम हटाया है, तब से उनके तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है. इस बीच, हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने भतीजे अगस्त्य के साथ अपनी कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर की हैं.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल, नताशा ने अपने नाम से ‘पंड्या’ सरनेम हटा दिया है, जिससे लोग उनके तलाक के कयास लगा रहे हैं.
अब क्रुणाल पंड्या ने हार्दिक-नताशा के बेटे अगस्त्य के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा करके फैंस का ध्यान खींचा है. फोटोज में क्रुणाल अपने भतीजे और बेटे के साथ दिख रहे हैं. क्रुणाल ने पोस्ट के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी प्लेस.’ तस्वीरों में क्रुणाल दोनों बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. फैंस भी मनमोहक तस्वीरें देखकर खुश हो रहे हैं, लेकिन फोटोज पर नताशा की प्रतिक्रिया ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने प्यार जताते हुए इमोजी शेयर किया है. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जैसा है, वैसा ही बना रहे. इन अफवाहों का सुखी परिवार पर बुरा असर न पड़े. आप लोग दूसरे के लिए प्रेरणा हैं.’ बता दें कि नताशा-हार्दिक के अलग होने की अफवाहें तब शुरू हुई थीं, जब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बताया कि नताशा ने इंस्टाग्राम से अपना पूरा नाम हटा लिया है और हार्दिक पंड्या के आईपीएल मैचों के बारे में पोस्ट करना बंद कर दिया है. अगस्त्य के मम्मी-पापा हैं हार्दिक-नताशा लोगों ने यह भी दावा किया कि हार्दिक पंड्या ने सार्वजनिक तौर पर पत्नी नताशा को उनके बर्थडे पर न ही विश किया था और न ही उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं. बता दें कि नताशा ने फरवरी 2023 में हार्दिक पंड्या से उदयपुर में शादी की थी. कपल ने मई 2020 में बताया था कि वे एक-दूजे के हो गए हैं और अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने को तैयार हैं. कपल के बेटे अगस्त्य का जन्म जुलाई 2020 में हुआ था. नताशा ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर नताशा डांसर, एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘सत्याग्रह’ से डेब्यू किया था, जिसे प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था. वे बिग बॉस 8 का भी हिस्सा थीं. वे ‘नच बलिए 9’ में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले चुकी हैं. वे साल 2012 में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भारत आई थीं. उन्होंने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी.
Hardik Pandya Natasa Hardik Divorce Krunal Pandya Krunal Pandya Photos Hardik Pandya Natasa Hardik Pandya Wife Hardik Pandya Divorce Hardik Pandya News Natasa Natasa Stankovic Divorce Natasa Stankovic Instagram Natasa Stankovic Hardik Pandya Ipl Star Hardik Pandya Natasa Stankovic Husband Natasa Stankovic First Husband Natasa Stankovic Age Natasa Stankovic Natioality Natasa Stankovic Video Natasa Stankovic Husband Disha Patani Disha Patani Boyfriend हार्दिक पंड्या नताशा स्टेनकोविक हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक का पति हार्दिक पंड्या नताशा स्टेनकोविक तलाक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डेटिंग की अफवाहों के बीच कुशाल ने शिवांगी के बर्थडे पर लुटाया ढेर सारा प्यार, शेयर की रोमंटिक तस्वीरडेटिंग की अफवाहों के बीच कुशाल ने शिवांगी के बर्थडे पर लुटाया ढेर सारा प्यार, शेयर की रोमंटिक तस्वीर
Read more »
30 करोड़ के घर में रहते हैं हार्दिक पांड्या, नताशा से हुआ तलाक तो देनी होगी इतनी रकम! हो जाएंगे कंगालहार्दिक और नताशा के अलगाव की खबरें सामने आ रही है। अगर दोनों के बीच तलाक हुआ तो जानिए हार्दिक को कितनी रकम नताशा को देनी होगी।
Read more »
'कोई सड़क पर...', पंड्या की वाइफ ने किया मिस्ट्री पोस्ट, जानें नताशा ने क्या कहा?हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) का एक मिस्ट्री INSTA पोस्ट चर्चा में हैं, इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नताशा लिखा- कोई सड़कों पर उतरने वाला है.
Read more »
क्या अफवाहों का बस पुलिंदा है हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबर?Hardik Pandya And Natasa Stankovic Separation Rumours True? अफवाहों पर अबतक हार्दिक या नताशा की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. नतीजतन, इसे फिलहाल महज अटकलों और अफवाहों से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है.
Read more »
पंड्या देंगे 70% प्रॉपर्टी? नताशा संग हार्दिक की 'तनातनी' के बीच सोशल मीडिया पर ये चर्चाहार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक (Nataša stanković) के अलगाव और तलाक (Natasa hardik Divorce) को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स बोल रहे हैं हार्दिक को 70 फीसदी प्रॉपर्टी देनी होगी.
Read more »
हार्दिक पंड्या से विवाद के बीच नताशा का रिएक्शन VIRAL, तलाक पर कही ये बातपिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि भारतीय क्रिकेटर और नताशा स्टेनकोविक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा.
Read more »
