Hardik Natasa Divorce: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या के तलाक की अफवाहें थमी नहीं हैं. दोनों सितारों ने भी मामले पर चुप्पी साधी हुई है, जिसके चलते अफवाहों को बढ़ावा मिल रहा है. इस बीच, नताशा स्टेनकोविक ने अतीत और भविष्य के बारे में बात करते हुए क्रिप्टिक नोट साझा किया है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंड हार्दिक पंड्या की निजी जिंदगी लाइमलाइट में है. क्रिकेटर और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक होने की अफवाहें बीते कुछ दिनों से ध्यान खींच रही हैं. उन्होंने मई 2020 में शादी की थी.
कपल का एक बेटा है. दोनों के तलाक की अफवाहें तब शुरू हुई थी, जब नेटिजेंस ने पाया कि नताशा स्टेनकोविक ने अपने नाम से पंड्या सरनेम हटा लिया है. अब नताशा ने अपनी जिम सेल्फी के साथ एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है, जो उनके तलाक की अफवाहों को बढ़ावा दे रहा है. नताशा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिम सेल्फी साझा करते हुए लिखा, ‘स्लिप डिस्क की वजह से अपने बैड से उठने से लेकर ज्यादा वजन उठाने तक, ईश्वर की शुक्रगुजार हूं.’ उन्होंने एक कोट की तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है, – रोजाना की एक्टिविटी करना, अपने बच्चे के साथ खेलना, उसके पीछे दौड़ना, उसे उठाने में सक्षम होना, सीढ़ियों पर चलना… ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके लिए आभारी होना चाहिए, फिर भी हम सिर्फ अपनी समस्याओं पर ध्यान देते हैं. भगवान को अपनी समस्या बताएं कि वे कितनी बड़ी हैं और आनंद से आगे बढ़ें. सबका वीकेंड शानदार हो.’ नताशा और हार्दिक के अलग होने की चर्चाएं महीने की शुरुआत में तब शुरू हुईं, जब एक रेडिट यूजर ने पोस्ट किया कि ‘क्या नतासा और हार्दिक अलग हो गए? पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं कर रहे हैं और आईपीएल मैचों में नताशा की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठे. वायरल पोस्ट में लिखा था, ‘यह सिर्फ अटकलें हैं, पर दोनों एक-दूसरे के बारे में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट नहीं कर रहे हैं. पहले, नताशा के इंस्टाग्राम पर नतासा स्टेनकोविक पंड्या लिखा था, लेकिन अब उन्होंने उनका नाम पूरी तरह से हटा दिया है.’ गौरतलब है कि न हार्दिक पंड्या ने और न ही नताशा ने अफवाहों का खंडन किया है, जिससे फैंस के मन में संदेह और गहरा गया है.
Hardik Pandya Hardik Natasa Divorce Natasa Stankovic Cryptic Note Natasa Stankovic Gym Natasa Stankovic Instagram नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या नताशा स्टेनकोविक हार्दिक पंड्या
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हार्दिक संग तलाक की चर्चा, नताशा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, भगवान का किया शुक्रियाएक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पंड्या की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. खबरें हैं कि कपल के बीच कुछ समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
Read more »
हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच पत्नी नताशा की ये सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, लोग फिर बनाने लगे बातेंनताशा ने हार्दिक से तलाक की खबरों के बीच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसे फिर हार्दिक से जोड़कर देखा जा रहा है.
Read more »
T20 World Cup: तलाक की अफवाहों के बीच अमेरिका पहुंचे हार्दिक पंड्या, पत्नी नताशा स्टेनकोविक की भी Instagram Story Viralहार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से दोबारा शादी की थी। अब दोनों के बीच तलाक की अफवाहों से फैंस हैरान हैं।
Read more »
हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच नताशा स्तांकोविक ने शेयर की अपनी पहली फोटो, लेकिन दूसरी फोटो ने कर दिया फैंस को कन्फ्यूजक्रिकेटर हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा ने तलाक की खबरों के बीच अपनी फोटो एक खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिखाई है.
Read more »
दिशा पटानी के रुमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, हार्दिक-नताशा की शादी तोड़ने वाले से कही ये बातहार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक की अफवाहों के बीच, कई यूजर्स एलेक्जेंडर के सोशल मीडिया अकाउंट पर नेगेटिव कमेंट पोस्ट कर रहे हैं.
Read more »
हार्दिक से नहीं हो रहा तलाक, अभी भी 'पंड्या' हैं नताशा! याद आया सरनेम, लिखा...तलाक की खबरों के बीच जिस तरह नताशा ने 'पंड्या' सरनेम का यूज किया, फैंस इशारा मान रहे हैं कि वो हार्दिक से अलग नहीं हुई हैं.
Read more »
