Asia Cup IND vs PAK: हारिस रऊफ ने गिरते हुए विमानों का इशारा करके स्टैंड में बैठे भारतीय फैंस का मजाक उड़ाया था, वहीं फरहान के मैच में अर्धशतक लगाने के बाद मनाए गए जश्न को भी भारतीय टीम ने आपत्तिजनक माना था.
नई दिल्ली: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तानी टीम जैसे ही फाइनल में पहुंची, उनके फैंस की धड़कनें बढ़ गईं. 28 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान का फाइनल होना है. इस बीच एक पाकिस्तानी फैन हारिस रऊफ का हाथ पकड़कर अपना दर्द बयां करता हुआ नजर आया.
वीडियो दुबई से आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन रोते हुए हारिस रऊफ से कहते सुना जा सकता है कि- हारिस भाई छोड़ना नहीं है. बदला लेना है. सूत समेत बदला लेना है. छोड़ना नहीं है. ये बोलते हुए वो फैन लगातार रोता रहा और हारिस रऊफ का हाथ नहीं छोड़ा. रऊफ भी अपने इस दिलटूटे फैन को दिलासा देते रहे. View this post on Instagram A post shared by ᖘrͥสvͣeͫeภ Sнᴜᴋʟᴀ पाकिस्तानी फैन का इतना भावुक होना बनता भी था क्योंकि भारत ने पिछले दोनों मुकाबलों में अपने चिर प्रतिद्वंद्वि को बुरी तरह रौंदा था. 14 सितंबर को हुए ग्रुप स्टेज मैच में सात विकेट से तो 21 सितंबर को हुए सुपर-फोर में पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट से मैदान मारा था. इस बीच हारिस रऊफ पर बैन की तलवार भी लटक रही है. 21 सितंबर को हुए मैच में हारिस रऊफ बाउंड्री में फील्डिंग के दौरान भारतीय फैंस को आपत्तिजनक इशारे करते देखे गए थे. हारिस हाथों से प्लेन का इशारा कर रहे थे. पता चला है कि रऊफ पर जुर्माना लगाया जा सकता है. यह सुनवाई मैच रैफरी रिची रिचर्डसन द्वारा पाकिस्तान टीम के होटल में की गई. हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान लिखित में दिए गए जवाबों के बावजूद व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. उनके साथ टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी थे. पाकिस्तान ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि उन्होंने 14 सितंबर को अपनी टीम की जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था.
India Vs Pakistan Asia Cup Final Haris Rauf VIDEO हारिस रऊफ फाइन Sahibzada Farhan Complain Haris Rauf Fan Video एशिया कप फाइनल 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Super 4 Match: অভিষেকের ভয়ংকর তাণ্ডবে পাকিস্তানকে ধুয়ে ফাইনালের দরজায় ভারত...India vs Pakistan Asia Cup 2025 Super 4 Match Result
Read more »
IND vs PAK: मुझे फर्क नहीं पड़ता... पहले आतंकी इशारे! अब बदतमीजी पर उतरे पाकिस्तानी साहिबजादाSahibzada Farhan IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत के खिलाफ सुपर-फोर राउंड के मुकाबले में गन स्टाइल सेलिब्रेशन करने वाले साहिबजादा फरहान अब बदजुबानी पर उतर आए हैं.
Read more »
IND vs PAK: घटिया हरकत पर उतरीं हारिस रऊफ की बीवी, इंस्टाग्राम पर पार कर दी सारी हदेंHaris Rauf IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भारत के खिलाफ मैच के दौरान गलत वजहों से सुर्खियों में आ गए.
Read more »
PAK vs SL LIVE score Asia Cup 2025: दूसरी ही गेंद पर शाहीन को मिला विकेट, कुसल मेंडिस 0 पर आउटPAK vs SL LIVE Asia Cup 2025: श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 में सुपर-फोर राउंड के करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है.
Read more »
अबरार-हसरंगा ने सेलिब्रेशन कॉपी करके एक-दूजे को चिढ़ाया: रिव्यू गंवाकर अपने बॉलर पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान, ...abrar ahmed Vs wanindu hasaranga; asia cup 2025 pak vs sl match moments records shaheen afridiटॉप मोमेंट्स 1.
Read more »
IND vs PAK Asia Cup Final: 41 વર્ષ અને 16 ટૂર્નામેન્ટ બાદ પ્રથમવાર એશિયા કપની ફાઇનલમાં ભારત vs પાકAsia Cup 2025 Final India vs Pakistan: 41 વર્ષ અને 16 ટુર્નામેન્ટ પછી, ભારત અને પાકિસ્તાન પહેલી વાર એશિયા કપની ફાઇનલમાં આમને-સામને થશે. દુબઈમાં આ મહાકાવ્ય મુકાબલો બંને ટીમો અને ચાહકો માટે ઐતિહાસિક રહેશે.
Read more »
