हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा का मुख्यालय सील, मदरसों पर भी अधिकारियों का कब्जा

United States News News

हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा का मुख्यालय सील, मदरसों पर भी अधिकारियों का कब्जा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

अधिकारियों ने जेयूडी की कथित परमार्थ शाखा फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के मुख्यालय को भी सील किया है.

पंजाब के गृह विभाग ने गुरुवार को जारी बयान में कहा,‘राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत सरकार ने लाहौर और मुरीदके में जेयूडी और एफआईएफ के मुख्यालयों को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है.’विभाग ने कहा कि सरकार प्रांत में प्रतिबंधित संगठनों की मस्जिदों, मदरसों और अन्य संस्थाओं का नियंत्रण अपने हाथों में ले रही है.

बयान के मुताबिक, हमने प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.’ एक आला सरकारी अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने जेडीयू और एफआईएफ के लाहौर स्थित मुख्यालय जामिया मस्जिद कदसिया को सील कर दिया है. अधिकारी ने बताया कि सरकार ने लाहौर से करीब 40 किलोमीटर दूर मुरीदके स्थित जेयूडी के मुख्यालय पर भी पूरा नियंत्रण कर लिया है. हालांकि, गृह विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी जब इमारत का नियंत्रण अपने हाथों में लेने के लिए वहां पहुंचे तो सईद और उनके समर्थकों ने कोई विरोध नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘अपने समर्थकों के साथ सईद जौहर टाउन स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गया.’ सईद पर दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंध लगाया था. उसे नवंबर 2017 में पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा किया गया था. अमेरिका ने इसे जून 2014 में विदेशी आतंकवादी घोषित किया था. माना जाता है कि जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है. अमेरिका इसके प्रमुख सईद को भी वैश्विक आतंकवादी घोषित कर चुका है.पाकिस्तानी अधिकारियों ने मुंबई आतंकवादी हमले के सगरना हाफिज सईद के नेतृत्व वाले संगठन जमात-उद-दावा और उससे जुड़ी फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन द्वारा दक्षिणी सिंध प्रांत में संचालित कम से कम 56 मदरसों तथा प्रतिष्ठानों को अपने कब्जे में ले लिया है. सिंध सरकार ने पुष्टि की है कि वह इन प्रतिबंधित संगठनों द्वारा चलाए जा रहे 56 से अधिक मदरसों और प्रतिष्ठानों को नियंत्रण में ले चुकी है. सिंध के मुख्यमंत्री के सूचना तथा कानूनी सलाहकार बैरिस्टर मुर्तजा वहाब ने कहा,"सिंध सरकार ने भी केंद्र सरकार द्वारा कार्रवाई शुरू करने के बाद इन प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कदम उठाने का निर्णय लिया है. पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत को मंगलवार को औपचारिक रूप से प्रतिबंधित संगठनों की सूची में डाल दिया था, जिसके बाद से इनकी संपत्तियां जब्त करने का सिलसिला जारी है. अधिकारियों के अनुसार जमात के नेटवर्क में 300 मदरसे और स्कूल, अस्पताल, एक पब्लिशिंग हाउस और एंबुलेंस सेवाएं शामिल हैं. दोनों संगठनों में करीब 50,000 वालंटियर और सैकड़ों अन्य वैतनिक कर्मचारी हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

योगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणायोगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद होने वाले यूपी के दो वीर सपूतों को श्रध्दांजलि दी है. योगी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम दोनों वीर सपूतों के इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटनाग में शहीद हुए प्रदेश के तीन सपूतों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
Read more »

कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के 70 ठिकाने होंगे सील, कई नेता हिरासत में लिए गएकश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के 70 ठिकाने होंगे सील, कई नेता हिरासत में लिए गएMassive crackdown begins on Jamat-e-Islami in J&K पाकिस्‍तान पोषित आतंकी संगठनों को मदद और सुविधाएं देने वाले जमात-ए-इस्लामी पर कड़ी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है.
Read more »

संकल्प रैली : PM मोदी का लालू यादव पर तंज, भाषण के दौरान किया 'चारे' का जिक्रसंकल्प रैली : PM मोदी का लालू यादव पर तंज, भाषण के दौरान किया 'चारे' का जिक्रपीएम मोदी ने नीतीश कुमार को कर्मठ और शालीन व्यक्ति बताते हुए कहा कि राजग की सरकार से बिहार का विकास पटरी पर है.
Read more »

भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन का बनाया प्लान: रिपोर्ट– News18 हिंदीभारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन का बनाया प्लान: रिपोर्ट– News18 हिंदीएक अफसर के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान ने शायद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश सरगना को लिस्टेड करने के प्रस्ताव का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है. अब सरकार को यह सोचना है कि एक शख्स ज्यादा अहम है या फिर देश के बड़े राष्ट्रीय हित.
Read more »

प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल के नाकाम होने का प्रमाण: योगी आदित्यनाथ- Amarujalaप्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल के नाकाम होने का प्रमाण: योगी आदित्यनाथ- Amarujalaयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल गांधी के नाकाम होने का प्रमाण
Read more »

Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशAir India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »

HIV पॉजिटिव शख्‍स के शरीर से खत्‍म हो गया एड्स का वायरस, दुनिया का दूसरा वाकयाHIV पॉजिटिव शख्‍स के शरीर से खत्‍म हो गया एड्स का वायरस, दुनिया का दूसरा वाकयाएचआईवी संक्रमित रहे ये दोनों मरीज रक्त कैंसर से पीड़ित थे और उनका अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण किया गया था।
Read more »

पकड़ा गया पाकिस्तान का झूठ, खुल गया आतंक के शीशमहल का राजपकड़ा गया पाकिस्तान का झूठ, खुल गया आतंक के शीशमहल का राजBalakot terror camp air strike वो कहते हैं 26 फरवरी को इंडिया ने जंगल में एयरस्ट्राइक की. तो फिर बालाकोट में ये आतंक का शीशमहल और मस्कीन महल किसका था. वो कहते हैं भारत के हमले में पेड़ और परिंदे मरे. तो फिर आतंक के महल में एक्टिव वो 280 मोबाइल फोन किसके थे.
Read more »

राजनाथ बोले- क्या बम गिराने के बाद गिनती का काम सेना का?राजनाथ बोले- क्या बम गिराने के बाद गिनती का काम सेना का?पुलवामा हमले पर जिस तरह से विपक्ष सरकार से सवाल पूछ रहा है उसपर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई है. राजनाथ ने कहा कि विरोधियों के ज़रिए सरकार पर अनाप-शनाप आरोप लगाए जा रहे हैं. पाकिस्तान में हमारी सेना ने जाकर हमला किए क्या इतना ही काफी नहीं है. उन्होंने बड़े ही कड़े शब्दों में कहा कि जो एयर स्ट्राइक पर बार बार सवाल उठा रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं क्या बम गिराने के बाद हमारी सेना वहां जाकर गिनती करती.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:10:46