हाफिज सईद के बेटे तलहा के वीडियो ने खोली पाकिस्तान की पोल, एक ही मंच पर आतंकी और राजनेता, भारत पर उगला जहर

Hafiz Saeed Son Talha Video Pakistan News News

हाफिज सईद के बेटे तलहा के वीडियो ने खोली पाकिस्तान की पोल, एक ही मंच पर आतंकी और राजनेता, भारत पर उगला जहर
Pakistan Terrorist RallyOperation Sindoor NewsHafiz Saeed Son Talha
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान से लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें आतंकी भारत के खिलाफ जहर उगलते देखे जा सकते हैं। हाफिज सईद की गैरमौजूदगी में उसका बेटा रैलियां कर रहा है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद का वीडियो सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र में नामित आतंकी तलहा इस वीडियो में भारत के खिलाफ जहर उगलता दिख रहा है। पाकिस्तानी राजनेताओं की मौजूदगी में तलहा ने भारत में आतंक फैलाने की बात कही है। यह रैली 28 मई को लाहौर के एक ग्राउंड में हुई है। इसमें तलहा ने खुद को हाफिज सईद के प्रतिनिधि के तौर पर पेश करते हुए कहा कि मैं अपने पिता के नुमाइंदे के तौर पर आपके सामने उनका संदेश और सलाम लेकर आया हूं।आतंकी संगठन लश्कर तैयबा के तलहा सईद ने लाहौर की रैली में ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल संधि की बात करते हुए कहा कि अगर दिल्ली ने हमारा पानी रोका तो हम पूरे भारत को रोक देंगे। तलहा सईद की इस रैली में पंजाब विधानसभा के स्पीकर मलिक अहमद खान और सूबे के दूसरे सीनियर राजनेता उसके साथ मंच पर नजर आए। रैली में हाफिज सईद के पोस्टरों के साथ पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर के पोस्टर भी लगाए गए थे।पाकिस्तान की जीत का भरा दंभ भारत और पाकिस्तान के हालिया संघर्ष के बाद लाहौर में ये रैली आयोजित की गई। इसमें पाकिस्तान में आतंक को सरकारी पनाह मिलने की बात एक बार फिर उजागर हुई। इस रैली में आतंकी गुट के लोग, सेना और राजनेता एक मंच पर देखे गए। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन बुनियान अल-मरसूस की जमकर तारीफ की और भारत को निशाना बनाया गया। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात को पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर अटैक किया था।भारतीय सेना के ये टारगेट जैश ए मोहम्मद और लश्कर तैयबा के गढ़ थे। ऐसे में इस हमले के बाद लश्कर और जैश के आतंकी बौखलाए हुए हैं और लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। लगातार आ रहे आतंकियों के वीडियोलश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मुजम्मिल हाजमी का एक वीडियो भी हाल ही में पाकिस्तान के गुजरांवाला से सामने आया है। इसमें वह भारत विरोधी कामों में शामिल होना कबूल करते हुए भविष्य में भी भारत में हिंसा फैलाने की बात कह रहा है। हाजमी ने ये भी दावा किया कि बीते साल शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता से हटाने में उसके गुट की भूमिका थी। इसकी वजह उसने शेख हसीना के भारत समर्थक रुख को बताया है।.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद का वीडियो सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र में नामित आतंकी तलहा इस वीडियो में भारत के खिलाफ जहर उगलता दिख रहा है। पाकिस्तानी राजनेताओं की मौजूदगी में तलहा ने भारत में आतंक फैलाने की बात कही है। यह रैली 28 मई को लाहौर के एक ग्राउंड में हुई है। इसमें तलहा ने खुद को हाफिज सईद के प्रतिनिधि के तौर पर पेश करते हुए कहा कि मैं अपने पिता के नुमाइंदे के तौर पर आपके सामने उनका संदेश और सलाम लेकर आया हूं।आतंकी संगठन लश्कर तैयबा के तलहा सईद ने लाहौर की रैली में ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल संधि की बात करते हुए कहा कि अगर दिल्ली ने हमारा पानी रोका तो हम पूरे भारत को रोक देंगे। तलहा सईद की इस रैली में पंजाब विधानसभा के स्पीकर मलिक अहमद खान और सूबे के दूसरे सीनियर राजनेता उसके साथ मंच पर नजर आए। रैली में हाफिज सईद के पोस्टरों के साथ पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर के पोस्टर भी लगाए गए थे।पाकिस्तान की जीत का भरा दंभ भारत और पाकिस्तान के हालिया संघर्ष के बाद लाहौर में ये रैली आयोजित की गई। इसमें पाकिस्तान में आतंक को सरकारी पनाह मिलने की बात एक बार फिर उजागर हुई। इस रैली में आतंकी गुट के लोग, सेना और राजनेता एक मंच पर देखे गए। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन बुनियान अल-मरसूस की जमकर तारीफ की और भारत को निशाना बनाया गया। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात को पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर अटैक किया था।भारतीय सेना के ये टारगेट जैश ए मोहम्मद और लश्कर तैयबा के गढ़ थे। ऐसे में इस हमले के बाद लश्कर और जैश के आतंकी बौखलाए हुए हैं और लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। लगातार आ रहे आतंकियों के वीडियोलश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मुजम्मिल हाजमी का एक वीडियो भी हाल ही में पाकिस्तान के गुजरांवाला से सामने आया है। इसमें वह भारत विरोधी कामों में शामिल होना कबूल करते हुए भविष्य में भी भारत में हिंसा फैलाने की बात कह रहा है। हाजमी ने ये भी दावा किया कि बीते साल शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता से हटाने में उसके गुट की भूमिका थी। इसकी वजह उसने शेख हसीना के भारत समर्थक रुख को बताया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Pakistan Terrorist Rally Operation Sindoor News Hafiz Saeed Son Talha Anti India Rally In Pakistan हाफिज सईद पाकिस्तान समाचार पाकिस्तान आतंकवादी रैली ऑपरेशन सिंदूर समाचार हाफिज सईद के बेटे तल्हा पाकिस्तान में भारत विरोधी रैली

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद Jio, Airtel, Vi और BSNL को सख्त आदेश, नेटवर्क को लेकर करने होंगे ये कामऑपरेशन सिंदूर के बाद Jio, Airtel, Vi और BSNL को सख्त आदेश, नेटवर्क को लेकर करने होंगे ये कामभारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक के बाद, Dot ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को आपदा स्तर की तैयारी करने और नेटवर्क सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
Read more »

पाकिस्तान का हमास स्टाइल अटैक, ड्रोन और मिसाइलों की बारिश को भारत के ब्रह्मास्त्र ने किया नाकामपाकिस्तान का हमास स्टाइल अटैक, ड्रोन और मिसाइलों की बारिश को भारत के ब्रह्मास्त्र ने किया नाकामPakistan Attack in India: पाकिस्तान की ओर से भारत में मिसाइलों और ड्रोनों की बारिश कर हमला किया गया है, ये इजरायल पर आतंकी संगठन हमास के हमले जैसा ही है.
Read more »

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की बातअमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की बातअमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की बात
Read more »

S 400 , जवानों का जोश हाई... आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी की ये तस्वीरें देखकर मुंह छुपाता फिरेगा पाकिस्तानS 400 , जवानों का जोश हाई... आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी की ये तस्वीरें देखकर मुंह छुपाता फिरेगा पाकिस्तानPM Modi Adampur Visit: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी ने अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचकर वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोली.
Read more »

LOC पर तबाह कर दी थी पाकिस्तान की 12 चौकियां, सेना के लेफ्टिनेंट ने बताया ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या-क्या हुआLOC पर तबाह कर दी थी पाकिस्तान की 12 चौकियां, सेना के लेफ्टिनेंट ने बताया ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या-क्या हुआभारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस बीच नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
Read more »

विदेशी धरती पर ऑपरेशन सिंदूर की आवाज बुलंद कर रहे थरूर और ओवैसी, दुश्मन को चौतरफा घेरने की तैयारी!विदेशी धरती पर ऑपरेशन सिंदूर की आवाज बुलंद कर रहे थरूर और ओवैसी, दुश्मन को चौतरफा घेरने की तैयारी!कांग्रेस नेता शशि थरूर और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी विदेश की धरती पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर का सच और पाकिस्तान के आतंक की पोल खोल रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:18:14