Pakistan Terrorist Hafiz Saeed India attacks Planing Details.
लश्कर कमांडर ने बताया- लड़ाकों को ट्रेनिंग दे रहे, ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने की तैयारीलश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर सैफुल्लाह सैफ का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भारत को धमकी देता है। आतंकवादी हाफिज सईद भारत पर हमले के लिए नई साजिश रच रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सईद इन हमलों के लिए बांग्लादेश को लॉन्चपैड के रूप में तैयार कर रहा है। यह खुलासा पाकिस्तान के खैरपुर तामेवाली में 30 अक्टूबर को हुई एक रैली के वीडियो से हुआ। लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने कहा, 'हाफिज सईद खाली नहीं बैठे हैं, वे बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं।' सैफ ने कहा- भारत हम पर चढ़ा हुआ था, अमेरिका उनके साथ था। लेकिन आज उनका साथ कोई नहीं दे रहा। सैफ ने दावा किया कि लश्कर के आतंकी पहले से ही बांग्लादेश में सक्रिय हैं और 'ऑपरेशन सिंदूर' का बदला लेने को तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार, हाफिज सईद ने अपने करीबी साथी को बांग्लादेश भेजा है, जो वहां के युवाओं को 'जिहाद' के नाम पर कट्टर बनाकर आतंकी ट्रेनिंग दे रहा है।रैली में आतंकवादी सैफ ने लोगों को भारत के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए उकसाया। इस रैली मेंं बच्चे भी मौजूद थे। आतंकी संगठन नाबालिगों को भी भड़काकर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते हैं। सैफ ने पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए झूठा दावा किया कि 9-10 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में कार्रवाई हुई।लश्कर डिप्टी चीफ ने हिंदुओं का सफाया करने की धमकी दी थी हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो भारत से हिंदुओं का सफाया करने की धमकी दे रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वीडियो 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले से पहले का था। कसूरी इस हमले के मास्टरमाइंड में से एक है। वीडियो में वह कहता है,"हमारे काफिले न रुकेंगे, न थमेंगे और तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक पूरे हिंदुस्तान पर 'ला इलाहा इलल्लाह' के परचम लहरा नहीं देते।" कसूरी आगे कहता है,"ये वक्त आने वाला है, कोई नाउम्मीदी नहीं। हम जिस मैदान में खड़े हुए हैं, अपने दुश्मन को चारो खाने चित्त किया है। ये हिंदू हमारे सामने क्या है। हिंदुस्तान का हिंदू मिट जाएगा और इस्लाम का राज आने वाला है।" कसूरी वीडियो में कहता है कि ये भाषण वो लश्कर के मुरीदके हेडक्वार्टर से दे रहा है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लश्कर के इस हेडक्वार्टर पर हमला बोला था। बाद में पाकिस्तानी सेना ने झूठा दावा किया था कि यह आतंकवादी अड्डा नहीं, बल्कि एक मस्जिद है।कसूरी बोला- पाकिस्तान मुस्लिमों का हमदर्द कसूरी ने पाकिस्तान को 'अल्लाह की दी हुई पनाहगार' बताया। उसने कहा- पाकिस्तान सलामती और अमन की सरजमीं है, ये दुनियाभर के मुस्लिमों का हमदर्द और मददगार है।कसूरी ने PM मोदी को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी इससे पहले 17 सितंबर को कसूरी ने टेलीग्राम पर वीडियो जारी कर भारत और पीएम मोदी को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। वीडियो में, कसूरी ने चेतावनी दी कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय बांधों, नदियों और इलाकों पर कब्जा करने की कोशिशें की जाएगी। कसूरी ने खुलासा किया कि पाकिस्तान सरकार और सेना आतंकवादी संगठन को मुरीदके में अपना मुख्यालय फिर से बनाने के लिए धन मुहैया करा रही है, जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह कर दिया गया था।कसूरी जम्मू-कश्मीर में लश्कर और TRF की आतंकवादी गतिविधियों का मेन ऑपरेटर है। कसूरी को सैफुल्लाह खालिद के नाम से भी कहा जाता है। वह इंटरनेशनल आतंकी हाफिज सईद का दाहिना हाथ माना जाता है। सैफुल्लाह लग्जरी कारों का शौकीन है। वह हमेशा कई लेयर की मॉडर्न हथियारों से लैस आतंकियों के घेरे में रहता है। कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद ISI ने TRF बनाया। TRF लश्कर के फंडिंग चैनलों से चलता है। पहलगाम में हुए हमले के पहले भी वह कश्मीर घाटी में कई आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिलवाता रहा है।आसिम मुनीर के लिए पाकिस्तान संविधान बदल रहा: तीनों सेनाओं के प्रमुख बनेंगे, पहली बार ये पद बनाया गया; मई में फील्ड मार्शल बने थे पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर को तीनों सेनाओं का प्रमुख बनाने के लिए संविधान में बदलाव कर रहा है। अब उन्हें देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बनाया जाएगा। यह भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की तरह होगा।शटडाउन की वजह से स्टाफ नहीं मिल रहा, कर्मचारी बिना सैलरी काम कर रहेचित्तौड़गढ़ में ठंड बढ़ी, तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्जपचमढ़ी से ज्यादा नर्मदापुरम ठंडासीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा, शीतलहर का अलर्टहरियाणा में शिमला जैसी ठंडसरगुजा संभाग में शीतलहर.
..मैनपाट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री
Bangladesh Launchpad Pakistan Khairpur Tamewali Rally Video Lashkar-E-Taiba Commander Bangladesh India Attack
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ऑपरेशन सिंदूर: 'पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकी मॉडल को खत्म करेंगे, अब समय आ गया है कि...'- operation sindoor we will enter pakistan destroy terrorist model time has come priyanka chaturvedi warning
Read more »
टॉस के वक्त ही तय हो गई भारत की जीत: पाकिस्तान ने की तीन बड़ी गलती, टीम इंडिया का PAK पर जीत का सिक्सरAsia Cup 2025 (India Pakistan) Hardik Pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Virat Kohli Shaheen Shah Afridi, Follow India Asia Cup Squad, Playing Position Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
पहलगाम हमले के आतंकियों को मोबाइल चार्जर दिया: चार बार मुलाकात की; 11 दिन पहले पकड़े गए मददगार का खुलासाJammu Kashmir Pahalgam Terrorist Attack Investigation Update; Who Is Mohammad Yousuf Katari. Follow India Pakistan, Operation Mahadev Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
India Exposes Pakistans Terror Playbook: MEA Slams Islamabad For Blaming Neighbors, Hosting Terror GroupsIndia accused Pakistan of harboring terrorist groups such as the Afghan Taliban, Lashkar-e-Taiba, Jaish-e-Mohammed, and the Haqqani Network.
Read more »
Pakistan on Salman Khan: সলমান খানকে জঙ্গি ঘোষণা করল পাকিস্তান, কেন?Salman Khan has been declared as terrorist by Pakistan for his Balochistan comment
Read more »
બાંગ્લાદેશના રસ્તે ભારત પર હુમલાની તૈયારી? હાફિઝ સઈદની નવી ચાલનો VIDEO વાયરલHafiz Saeed: એક વાયરલ વીડિયોમાં લશ્કર-એ-તૈયબાના કમાન્ડર સૈફુલ્લાહ (સૈફ)એ કહ્યું છે કે હાફિઝ સઈદ બાંગ્લાદેશના રસ્તે ભારત પર હુમલો કરવાની તૈયારી કરી રહ્યો છે.
Read more »
