हापुड़ में मेघालय की युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

Hapur Rape Case News

हापुड़ में मेघालय की युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
Meghalaya GirlDoyami VillageSexual Assault Video
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 53%

हापुड़ के दोयामी गांव में एक मुस्लिम युवक पर मेघालय की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का आरोप है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंपा।

केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है, जिसमें दोयामी गांव के एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर मेघालय की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश फैल गया है। सोमवार शाम को ग्रामीणों ने उस युवक को पकड़ लिया, उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू संगठनों ने भी इस मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने वहां अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी युवक मूल रूप से दोयामी गांव का ही रहने वाला है, लेकिन बचपन से ही वह अपनी मौसी के घर रह रहा था। कुछ समय पहले, उसकी जान-पहचान मेघालय की एक हिंदू युवती से हुई। इसके बाद, आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झूठा वादा करके, युवक ने उस युवती को दिल्ली के एक होटल में बुलाया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि बाद में युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस वीडियो को अपलोड कर दिया और वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जनता में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीण इस घटना को लव जिहाद के नजरिए से देख रहे हैं। सोमवार शाम को, जब ग्रामीणों को सूचना मिली कि आरोपी गांव में ही मौजूद है, तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। पुलिस अधिकारी पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैले और तनाव न बढ़े। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि युवती से संपर्क करने के प्रयास जारी हैं। युवती का आधिकारिक बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें: हापुड़ में युवक पर जानलेवा हमला, पूर्व प्रधान पर रंजिश का आरोप.

केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है, जिसमें दोयामी गांव के एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर मेघालय की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश फैल गया है। सोमवार शाम को ग्रामीणों ने उस युवक को पकड़ लिया, उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू संगठनों ने भी इस मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने वहां अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी युवक मूल रूप से दोयामी गांव का ही रहने वाला है, लेकिन बचपन से ही वह अपनी मौसी के घर रह रहा था। कुछ समय पहले, उसकी जान-पहचान मेघालय की एक हिंदू युवती से हुई। इसके बाद, आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झूठा वादा करके, युवक ने उस युवती को दिल्ली के एक होटल में बुलाया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि बाद में युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस वीडियो को अपलोड कर दिया और वायरल कर दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जनता में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीण इस घटना को लव जिहाद के नजरिए से देख रहे हैं। सोमवार शाम को, जब ग्रामीणों को सूचना मिली कि आरोपी गांव में ही मौजूद है, तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। पुलिस अधिकारी पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैले और तनाव न बढ़े। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि युवती से संपर्क करने के प्रयास जारी हैं। युवती का आधिकारिक बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें: हापुड़ में युवक पर जानलेवा हमला, पूर्व प्रधान पर रंजिश का आरोप

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Meghalaya Girl Doyami Village Sexual Assault Video Love Jihad Allegations Youth Arrested Police Investigation Uttar Pradesh Crime Hapur Police Viral Video Hapur News Hapur Latest News Hapur News In Hindi Hapur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 06:00:39