हाथरस कोई पहला मामला नहीं... भारत में मंदिर और धार्मिक आयोजनों में हुई भगदड़ की प्रमुख घटनाएं

Up Hathras Stampede News

हाथरस कोई पहला मामला नहीं... भारत में मंदिर और धार्मिक आयोजनों में हुई भगदड़ की प्रमुख घटनाएं
Up Hathras Stampede NewsWhat Happened In HathrasWhat Happened In Hathras Case
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 51%

यूपी के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 134 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। साथ ही इस भगदड़ में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ भी सकता...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 134 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। भारत में मंदिरों और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भगदड़ होने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत की यह पहली घटना नहीं है। महाराष्ट्र के मंधारदेवी मंदिर में 2005 के दौरान हुई भगदड़ में 340 श्रद्धालुओं की मौत और 2008 में राजस्थान के चामुंडा देवी मंदिर हुई भगदड़ में कम से कम 250 लोगों की मौत ऐसी ही कुछ बड़ी घटनाएं हैं। हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर में भी 2008 में ही धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 162 लोगों की जान चली गई थी। हाल के वर्षों में देश में मंदिरों और धार्मिक आयोजनों के दौरान भगदड़ की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।31 मार्च 2023 : इंदौर शहर के एक मंदिर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम के दौरान एक प्राचीन बावड़ी के ऊपर बनी स्लैब ढह जाने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई।1 जनवरी 2022 : जम्मू-कश्मीर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।14 जुलाई 2015 : आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी जिले में 'पुष्करम' उत्सव के पहले दिन गोदावरी नदी के तट पर एक प्रमुख स्नान स्थल पर भगदड़ से 27 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए।3 अक्टूबर 2014 : दशहरा समारोह समाप्त होने के तुरंत बाद पटना के गांधी मैदान में भगदड़ मचने से 32 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।13 अक्टूबर 2013 : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रतनगढ़ मंदिर के पास नवरात्रि उत्सव के दौरान मची भगदड़ में 115 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भगदड़ की शुरुआत नदी के पुल टूटने की अफवाह से हुई जिसे श्रद्वालु पार कर रहे थे।19 नवंबर 2012 : पटना में गंगा नदी के तट पर अदालत घाट पर छठ पूजा के दौरान एक अस्थायी पुल के ढह जाने से मची भगदड़ में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।8 नवंबर 2011 : हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर हरकी पैड़ी घाट पर मची भगदड़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।14 जनवरी 2011 : केरल के इडुक्की जिले के पुलमेडु में एक जीप के सबरीमाला मंदिर के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से टकरा जाने के कारण मची भगदड़ में कम से कम 104 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।4 मार्च 2010 : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कृपालु महाराज के राम जानकी मंदिर में भगदड़ मचने से लगभग 63 लोगों की मौत हो गई। लोग स्वयंभू धर्मगुरु द्वारा दान किए जा रहे कपड़े और भोजन लेने पहुंचे थे।30 सितंबर 2008 : राजस्थान के जोधपुर शहर में चामुंडा देवी मंदिर में बम विस्फोट की अफवाह के कारण मची भगदड़ में लगभग 250 श्रद्धालु मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए।3 अगस्त 2008 : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नैना देवी मंदिर में चट्टान खिसकने की अफवाह के कारण मची भगदड़ में 162 लोगों की मौत हो गई, 47 घायल हो गए।25 जनवरी 2005 : महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंधारदेवी मंदिर में वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान 340 से अधिक श्रद्धालुओं की कुचलकर मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब कुछ लोग फिसलन भरी सीढ़ियों पर गिर गए।27 अगस्त 2003 : महाराष्ट्र के नासिक जिले में सिंहस्थ कुंभ मेले में पवित्र स्नान के दौरान भगदड़ में 39 लोग मारे गए और लगभग 140 घायल हो गए।.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 134 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। भारत में मंदिरों और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भगदड़ होने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत की यह पहली घटना नहीं है। महाराष्ट्र के मंधारदेवी मंदिर में 2005 के दौरान हुई भगदड़ में 340 श्रद्धालुओं की मौत और 2008 में राजस्थान के चामुंडा देवी मंदिर हुई भगदड़ में कम से कम 250 लोगों की मौत ऐसी ही कुछ बड़ी घटनाएं हैं। हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर में भी 2008 में ही धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 162 लोगों की जान चली गई थी। हाल के वर्षों में देश में मंदिरों और धार्मिक आयोजनों के दौरान भगदड़ की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।31 मार्च 2023 : इंदौर शहर के एक मंदिर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित हवन कार्यक्रम के दौरान एक प्राचीन बावड़ी के ऊपर बनी स्लैब ढह जाने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई।1 जनवरी 2022 : जम्मू-कश्मीर स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।14 जुलाई 2015 : आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी जिले में 'पुष्करम' उत्सव के पहले दिन गोदावरी नदी के तट पर एक प्रमुख स्नान स्थल पर भगदड़ से 27 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए।3 अक्टूबर 2014 : दशहरा समारोह समाप्त होने के तुरंत बाद पटना के गांधी मैदान में भगदड़ मचने से 32 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।13 अक्टूबर 2013 : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रतनगढ़ मंदिर के पास नवरात्रि उत्सव के दौरान मची भगदड़ में 115 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भगदड़ की शुरुआत नदी के पुल टूटने की अफवाह से हुई जिसे श्रद्वालु पार कर रहे थे।19 नवंबर 2012 : पटना में गंगा नदी के तट पर अदालत घाट पर छठ पूजा के दौरान एक अस्थायी पुल के ढह जाने से मची भगदड़ में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।8 नवंबर 2011 : हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर हरकी पैड़ी घाट पर मची भगदड़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।14 जनवरी 2011 : केरल के इडुक्की जिले के पुलमेडु में एक जीप के सबरीमाला मंदिर के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से टकरा जाने के कारण मची भगदड़ में कम से कम 104 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।4 मार्च 2010 : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कृपालु महाराज के राम जानकी मंदिर में भगदड़ मचने से लगभग 63 लोगों की मौत हो गई। लोग स्वयंभू धर्मगुरु द्वारा दान किए जा रहे कपड़े और भोजन लेने पहुंचे थे।30 सितंबर 2008 : राजस्थान के जोधपुर शहर में चामुंडा देवी मंदिर में बम विस्फोट की अफवाह के कारण मची भगदड़ में लगभग 250 श्रद्धालु मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए।3 अगस्त 2008 : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नैना देवी मंदिर में चट्टान खिसकने की अफवाह के कारण मची भगदड़ में 162 लोगों की मौत हो गई, 47 घायल हो गए।25 जनवरी 2005 : महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंधारदेवी मंदिर में वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान 340 से अधिक श्रद्धालुओं की कुचलकर मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब कुछ लोग फिसलन भरी सीढ़ियों पर गिर गए।27 अगस्त 2003 : महाराष्ट्र के नासिक जिले में सिंहस्थ कुंभ मेले में पवित्र स्नान के दौरान भगदड़ में 39 लोग मारे गए और लगभग 140 घायल हो गए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Up Hathras Stampede News What Happened In Hathras What Happened In Hathras Case Hathras Satsang Stampede In Indian Temple हाथरस में भगदड़ हाथरस सत्संग मंदिरों में भगदड़ सत्संग मंदिरों में भगदड़ की प्रमुख घटनाएं

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड में बार-बार आग लगने से चिंतित सरकार, अब लेगी ये खास एक्शनउत्तराखंड में बार-बार आग लगने से चिंतित सरकार, अब लेगी ये खास एक्शनवैसे देखा जाए तो उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर के मामले लगातार बढ़े  हैं साल 2022 में 2136 वन अग्नि की घटनाएं हुई थी और 3358.80 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ था.
Read more »

वाराणसीः 7 साल में 4 गुना बढ़ा काशी विश्वनाथ धाम का चढ़ावा, श्रद्धालुओं के आंकड़ों ने तोड़ा रेकॉर्डवाराणसीः 7 साल में 4 गुना बढ़ा काशी विश्वनाथ धाम का चढ़ावा, श्रद्धालुओं के आंकड़ों ने तोड़ा रेकॉर्डउत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और 2023-24 में यह 4 गुना बढ़कर 86.
Read more »

हरियाणा के गुरुग्राम में 2 महिलाओं ने रचाई शादी, जानें कैसे बनीं एक-दूजे की हमसफरहरियाणा के गुरुग्राम में 2 महिलाओं ने रचाई शादी, जानें कैसे बनीं एक-दूजे की हमसफरभारत में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता नहीं मिली है, लेकिन इससे इस जोड़े को कोई परेशानी नहीं हुई और दोनों ने एक-दूसरे का लाइफ पार्टनर बनने का फैसला किया.
Read more »

अयोध्या: 750 करोड़ की लागत से तैयार होगा मंदिर संग्रहालय, योगी सरकार का ऐलानअयोध्या: 750 करोड़ की लागत से तैयार होगा मंदिर संग्रहालय, योगी सरकार का ऐलानअयोध्या में प्रस्तावित विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय न केवल शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करेगा, बल्कि इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी स्थापित करेगा.
Read more »

दिल्ली है ‘दिल वालों की’ तो कश्मीर है ‘स्वर्ग’, घूमिए भारत की सबसे खूबसूरत जगहदिल्ली है ‘दिल वालों की’ तो कश्मीर है ‘स्वर्ग’, घूमिए भारत की सबसे खूबसूरत जगहसांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर भारत देश में सुंदर और शानदार जगहों की कोई कमी नहीं है.
Read more »

हाथरस के अलावा भारत में अन्य धार्मिक आयोजनों में हुई थी भगदड़ की प्रमुख घटनाएंहाथरस के अलावा भारत में अन्य धार्मिक आयोजनों में हुई थी भगदड़ की प्रमुख घटनाएंहिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर में भी 2008 में ही धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 162 लोगों की जान चली गई थी. हाल के वर्षों में देश में मंदिरों और धार्मिक आयोजनों के दौरान भगदड़ की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:48:40