हाथरस भगदड़ हादसे के लिए जांच आयोग का गठन, रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार करेंगे अध्‍यक्षता

UP News News

हाथरस भगदड़ हादसे के लिए जांच आयोग का गठन, रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार करेंगे अध्‍यक्षता
Up News Today HindiHathras NewsHathras News Today
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

Hathras Stampede Inquiry commission : योगी सरकार ने हाथरस घटना की जांच के लिए आयोग का गठन करते हुए इसका अध्‍यक्ष रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव को बनाया है. यह दो माह में अपनी रिपोर्ट देगा. इसके साथ ही यह आयोग सरकार को कई अहम सुझाव भी देगा ताकि भविष्‍य में ऐसा कभी ना हो.

लखनऊ. हाथरस घटना की जांच के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय आयोग की घोषणा कर दी है. इसमें रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वितीय की अध्यक्षता में आयोग बनाया गया है. आयोग में रिटायर्ड आईएएस हेमंत राव, रिटायर्ड आईपीएस भवेश कुमार सिंह शामिल किए गए हैं.

कई बिंदुओं पर जांच करके ये आयोग राज्य सरकार को रिपोर्ट देगा. हाथरस में हुए कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से जिला प्रशासन से अनुमति लेने और उसकी शर्तों के अनुपालन के बिंदु पर आयोग जांच करेगा. आयोग इसके साथ ही हाथरस भगदड़ हादसा को लेकर अन्‍य पहलुओं पर भी जांच करेगा. बताया गया है कि आयोग यह घटना कोई दुर्घटना है या साजिश या अन्य किसी सुनियोजित अपराधिक घटना की संभावना के बिंदु पर भी जांच करेगा. आयोग कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस की ओर से भीड़ नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के प्रबंधन और अन्य पहलुओं की जांच भी करेगा. इसके साथ ही आयोग उन हालातों की जानकारी करेगा जिसके कारण यह घटना घटित हुई. ये भी पढ़ें : गंगा किनारे टूटा कमाई का रिकॉर्ड, काशी विश्‍वनाथ धाम ही नहीं यहां भी भर-भरकर बरसे नोट, जानें डिटेल हाथरस हादसे के सभी बिंदुओं की जांच करेगा आयोग, 2 महीने में देगा अपनी रिपोर्ट ये आयोग दो महीने के अंदर इन सभी बिंदुओं पर जांच पूरी करके राज्य सरकार को रिपोर्ट देगा. आयोग भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो इसको रोकने के संबंध में सुझाव भी देगा. इसमें जांच को लेकर कई सरकारी अफसरों से पूछताछ होगी. जांच के दायरे में आने वाले सभी सरकारी अधिकारी कर्मचारियों ने आयोग उनकी भूमिका को लेकर सवाल करेगा. ये भी पढ़ें : धूमधाम से हुई अनोखी शादी, दुल्‍हन ने लिए 7 फेरे, दूल्‍हे को देखकर फटी रह गईं आंखें भोले बाबा नारायण साकार हरि को लेकर बड़ा खुलासा भोले बाबा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को अलग-अलग नाम का कोड वर्ड दिया गया था. गुलाबी ड्रेस वाले सेवादार नारायणी सेना के नाम से जाने जाते थे. ब्लैक कमांडो जो काफिले के साथ चलते थे; उन्हें गरुण योद्धा कहा जाता था. सिर पर टोपी लगाने वाले और ब्राउन ड्रेस पहनने वाले को हरि वाहक नाम दिया गया था. ब्लैक कमांडो यानी गरुण योद्धा 20-20 की टुकड़ी में होते थे. गुलाबी ड्रेस वाले नारायणी सेना 50 -50 की टुकड़ी में होते थे. हरि वाहक यानी टोपी और ब्राउन ड्रेस वाले 25-25 की टुकड़ी में होते थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Up News Today Hindi Hathras News Hathras News Today Yogi Sarkar CM Yogi CM Yogi Aditya Nath Lucknow News Today UP News UP Latest News UP News Today UP News Hindi UP News In Hindi UP Current News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हाथरस हादसे के जांच के लिए कमेटी का गठन, अलीगढ़ के कमिश्नर करेंगे भी जांचहाथरस हादसे के जांच के लिए कमेटी का गठन, अलीगढ़ के कमिश्नर करेंगे भी जांचHathras Accident News: मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां सत्संग के बाद मची भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.
Read more »

Hathras Ka Video: सीएम योगी ने दिये हाथरस हादसे की जांच के आदेश, मृतकों के परिवार 2-2 लाख देने का ऐलानHathras Ka Video: सीएम योगी ने दिये हाथरस हादसे की जांच के आदेश, मृतकों के परिवार 2-2 लाख देने का ऐलानHathras Accident: हाथरस के रतिभानपुरा में बाबा भोले के सत्संग में भगदड़ से हुए हादसे से पूरे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Video: हाथरस हादसे पर विपक्ष ने खोला मोर्चा, घटना के लिए शासन-प्रशासन को माना जिम्मेदारVideo: हाथरस हादसे पर विपक्ष ने खोला मोर्चा, घटना के लिए शासन-प्रशासन को माना जिम्मेदारPolitical Reactions on Hathras Accident: हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ से हुए हादसे पर विपक्ष ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Hathras Tragedy : घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम... साथ में डॉग स्क्वॉड, जांच-पड़ताल का काम शुरूHathras Tragedy : घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम... साथ में डॉग स्क्वॉड, जांच-पड़ताल का काम शुरूहाथरस भगदड़ स्थल की जांच-पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।
Read more »

10 साल, सैकड़ों हादसे, 2400 करोड़ का मुआवजा! पीएम फंड से हर साल दिए जाते हैं इतने रुपये?10 साल, सैकड़ों हादसे, 2400 करोड़ का मुआवजा! पीएम फंड से हर साल दिए जाते हैं इतने रुपये?Hathras stampede: हाथरस में हुए भगदड़ हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई है और अब सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे.
Read more »

हाथरस हादसा: सीएम ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्षहाथरस हादसा: सीएम ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्षHathras incident: हाथरस कांड में दोषियों का पता लगाने लिए यूपी के सीए योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है। इस आयोग को दो महीने में जांच पूरी करनी होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:14:53