हाथरस के आशीर्वाद धाम कॉलोनी में जनवरी में हुए दोहरे हत्याकांड में एससी-एसटी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. शिक्षक छोटेलाल की दो बेटियों की निर्मम हत्या और पति-पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. जांच में सामने आया कि वारदात की साजिश छोटेलाल के दुबई में रहने वाले भतीजे ने संपत्ति के लालच में रची थी.
यूपी के हाथरस में बहुचर्चित आशीर्वाद धाम कॉलोनी में शिक्षक छोटेलाल के परिवार की निर्मम हत्या के मामले में एससी/एसटी कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने अभियुक्त विकास और लालू पाल को दो मासूम बच्चियों की हत्या और उनके माता-पिता पर जानलेवा हमले का दोषी मानते हुए यह कठोर सजा सुनाई है.
Advertisementभतीजे ने दुबई से रची थी साजिशरिपोर्ट के मुताबिक 22 जनवरी की रात यह खौफनाक वारदात घटित हुई थी, जब विकास और लालू पाल ने मिलकर शिक्षक छोटेलाल, उनकी पत्नी वीरांगना, और दो बेटियों 12 साल की विधि और 8 साल की सृष्टि पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इस हमले में दोनों बच्चियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि छोटेलाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए थे.संपत्ति पर कब्जे के लिए हत्या की प्लानिंगजांच में यह खुलासा हुआ कि इस नृशंस हत्याकांड के पीछे छोटेलाल का सगा भतीजा सोनेलाल था जो वर्तमान में दुबई में रहता है. सरकारी वकील दिनेश यादव और पीड़ित पक्ष के वकील यज्ञदत्त गौतम ने अदालत को बताया कि सोनेलाल ने अपने चाचा की संपत्ति हड़पने के लिए सुपारी देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था. Advertisement सोनेलाल जानता था कि छोटेलाल की कोई संतान नहीं बची तो संपत्ति उसकी हो जाएगी. इसी लालच में उसने विकास और लालू को हत्या की सुपारी दी. पुलिस की तत्परता और मजबूत चार्जशीट के आधार पर कोर्ट ने दोषियों को सख्त सजा सुनाते हुए कहा कि यह अपराध समाज की आत्मा को झकझोरने वाला है और इसमें कोई रहम नहीं बरता जा सकता. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को मृत्युदंड और अन्य धाराओं के अंतर्गत भी कठोर सजा दी है. ये भी देखें
SC/ST Court Verdict Death Penalty In Hathras Case Chhote Lal Murder Case Hathras Daughters Murder Vikas And Lalu Pal Sentenced Property Dispute Murder Brutal Knife Attack Hathras UP Murder Case 2024 Hathras Family Tragedy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेनी स्टॉक ने धमाल मचाया: थोड़ी भाड़ी में दिया 100% रिटर्नअथर्व इंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर सिगरेट की कीमत से कम है, लेकिन दो महीने में 100% रिटर्न देकर निवेशकों को हैरान कर गया।
Read more »
बहराइच: सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर रोक जारी, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत, 19 मई को फिर सुनवाईबहराइच जिले में सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर जिला प्रशासन की तरफ से लगाई गई रोक पर मेला प्रबंध समिति को राहत नहीं मिली है.
Read more »
सलमान रुश्दी की आंख में चाकू मारने वाले को 25 साल की सजासलमान रुश्दी की आंख में चाकू मारने वाले को 25 साल की सजा
Read more »
ED सारी सीमाएं पार कर रहा है... TASMAC मुख्यालय पर रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणीसुप्रीम कोर्ट ने TASMAC से जुड़ी ED की आगे की सभी कार्रवाई पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिससे तमिलनाडु सरकार को इस मामले में राहत मिली है.
Read more »
पत्नी की सुपारी देकर कराई बेरहमी से हत्या, नोएडा से दो शूटर गिरफ्तार, पति निकला मास्टरमाइंडनवी मुंबई में महिला की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी. इस मामले में यूपी एसटीएफ ने नोएडा के सूरजपुर से दो शूटर सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला के पति किशोर सिंह ने 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी. पुलिस ने पति को भी हिरासत में लेने की तैयारी शुरू कर दी है.
Read more »
चाचा ने की थी भतीजे की हत्या, कोर्ट ने रद्द कर दी फांसी की सजा, सह आरोपी महिला भी बरी, जानें पूरा मामलाजबलपुर हाईकोर्ट ने 6 साल के भतीजे के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी चाचा की फांसी की सजा रद्द कर दी है। अदालत ने आरोपी को अंतिम सांस तक जेल में रखने का आदेश दिया है।
Read more »
