हसीन मस्तान ने अपने पिता की संपत्ति और कानूनी अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद पर भावुक वीडियो साझा किया. उन्होंने दुष्कर्म और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप भी लगाए. वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर समर्थन की लहर देखी गई.
"मशहूर मुंबई डॉन रहे हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा ने एक भावुक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सीधे हस्तक्षेप की अपील की है. यह वीडियो 11 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
वीडियो में हसीन ने अपने वर्षों से लंबित पड़े मामले पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की और दावा किया कि उन्हें अब तक उचित न्याय नहीं मिला है.Advertisment कई सालों से हूं परेशान वीडियो में हसीन कहती हैं कि वह अपने मामले के बारे में वर्षों से बोल रही हैं, लेकिन मीडिया ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने कहा कि उन्हें न तो समर्थन मिल रहा है और न ही उनकी आवाज को पर्याप्त मंच दिया जा रहा है. इसी कारण उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सीधे अपील करने का निर्णय लिया. हसीन ने कहा, “हम महिलाएं अपने हक के लिए कई वर्षों से लड़ रही हैं. अब मैं चाहती हूं कि मेरी बात देश के नेताओं तक पहुंचे.” हसीन ने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा, “अब्बा, आपने सबको न्याय दिया. अब संसार आपकी बेटी की मदद करेगा.” इस बयान ने वीडियो को और भी भावनात्मक बना दिया, जिसने हजारों दर्शकों का ध्यान खींचा. मेरे साथ हुआ है रेप हसीन वर्तमान में अपने पिता की संपत्ति और कानूनी अधिकारों को लेकर लड़ाई लड़ रही हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ और उन पर हत्या का प्रयास किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कानूनों का दुरुपयोग हो रहा है और उनके विरोधियों के खिलाफ दायर केसों पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा, “अगर हमारे देश के कानून सख्त होंगे, तो न बलात्कार, न हत्या और न ही किसी की संपत्ति हड़पने की हिम्मत कोई करेगा.” हसीन का दावा है कि मजबूत कानून अपराधियों को दो बार सोचने पर मजबूर करेंगे और न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएंगे. वीडियो देख लोगों ने क्या कहा? वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, "यह महिला हैं तो इनके साथ न्याय होना चाहिए" एक यूजर ने लिखा, "समय कितना ताकतवर होता है, आज देखो क्या हाल है". एक यूजर ने लिखा कि हर किसी का औरा होता है, तो अब इनका दौर खत्म हो गया है". वीडियो पर कई लोगों ने हसीन को समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं. आखिर तक जारी रखूंगी लड़ाई वीडियो के अंत में हसीन कहती हैं कि वह अकेली आई हैं और अकेली ही जाएंगी, लेकिन अपने अधिकारों के लिए लड़ाई कभी नहीं रोकेंगी. उनकी यह दृढ़ता सोशल मीडिया दर्शकों को प्रभावित कर गई, जिसने उन्हें और अधिक समर्थन दिया. यह मामला अब सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन रहा है और देखने वाली बात यह है कि क्या उनकी अपील सरकार के उच्च स्तर तक पहुंचकर आगे कोई कदम उठाने में सहायता करेगी. ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में बढ़ते अस्थिर हालात पर सिंधी नेता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, असीम मुनीर को परमाणु नियंत्रण देने पर जताई बड़ी चिंता"
Haseen Mastan Viral Video Mumbai Don PM Modi Amit Shah Justice Property Dispute Allegations Social Media Rape Attempt Murder Attempt Legal Rights Indian Laws Misuse Women Rights Support Instagram Emotional Appeal Mumbai Crime
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Only You Can Save Us From Nuclear Catastrophe: Pakistani Leader To PM ModiSindhi leader Shafi Burfat warned that making Asim Munir the owner of Pakistans nuclear bombs poses a threat not only to Sindh but to the entire region.
Read more »
'PM मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2029 का चुनाव', मराठी PM वाले दावे पर फडणवीस का पलटवारमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि 2029 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है। फडणवीस ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह शारीरिक रूप से बहुत फिट हैं और दिन में 17 घंटे से ज्यादा काम करते हैं। यह बयान कांग्रेस नेता उद्धव ठाकरे की...
Read more »
பிரதமர் மோடியின் 6 காஸ்ட்லி கார்கள்.. எவ்வளவு தெரியுமா? எல்லாமே கோடிகள்தான்!PM Narendra Modi Expensive Cars: இந்திய பிரதமர் நரேந்திர மோடி பயன்படுத்தும் கார்கள் மற்றும் அதன் விலை குறித்து பார்க்கலாம்.
Read more »
PM Modi Discusses Bilateral Relations, Regional Developments With US President TrumpPM Narendra Modi said that he reviewed the progress in India-US bilateral relations and discussed regional and international developments with US President Donald Trump.
Read more »
तीन देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, करेंगे जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्राप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 दिसंबर, 2025 तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का दौरा करेंगे, जिसमें उनका उद्देश्य मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में भारत की महत्वपूर्ण साझेदारियों को मजबूत करना है.
Read more »
13 महीनों का होता है वर्ष, कैलेंडर में चल रहा 2018, PM मोदी जा रहे हैं ऐसे देश... दौरे से घबरा गया है अमेरिका!PM Modi visit to Ethiopia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 दिसंबर 2025 को तीन देशों की यात्रा के बीच इथियोपिया जाएंगे, जो इस साल उनका तीसरा अफ्रीकी दौरा होगा.
Read more »
