हाजिर न हुआ तो कुर्क होगी संपत्ति... दुबई में बैठे संभल हिंसा के मास्टरमाइंड के घर के बाहर की मुनादी

Sambhal Violence News

हाजिर न हुआ तो कुर्क होगी संपत्ति... दुबई में बैठे संभल हिंसा के मास्टरमाइंड के घर के बाहर की मुनादी
Sharik SathaDubai Gangster IndiaIndia Crime News
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 63%

संभल हिंसा मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने दुबई में बैठे गैंगस्टर शारिक साठा के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया है. न्यायालय के आदेश पर ढोल-नगाड़े बजाकर उसके घर के बाहर मुनादी की गई. पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि साठा 30 दिनों के भीतर कोर्ट या पुलिस के सामने पेश नहीं होता तो उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी.

यूपी के संभल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. संभल हिंसा के मुख्य आरोपी और दुबई में बैठे गैंगस्टर शारिक साठा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर गठित एसआईटी ने शारिक साठा के घर के बाहर ढोल-नगाड़े बजवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया.

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि शारिक साठा 30 दिनों के भीतर अदालत या पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुआ तो उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी. दरअसल, शारिक साठा संभल जिले के दीपा सराय इलाके का रहने वाला है और वह इस समय दुबई में छिपा हुआ बताया जा रहा है. उसके खिलाफ भारत के तीन राज्यों में 59 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या, अवैध वाहन चोरी और हिंसा के कई गंभीर आरोप शामिल हैं. वह भारत का बड़ा ऑटोलिफ्टर माना जाता है.यहां देखें Videoसंभल हिंसा के दौरान हुई तीन युवकों बिलाल, नईम और कैफ की हत्या में भी शारिक साठा का नाम सामने आया था. हिंसा की जांच कर रही SIT ने इस मामले में शारिक साठा के तीन गुर्गों मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में खुलासा हुआ कि हिंसा की साजिश शारिक साठा ने ही दुबई से रची थी. पुलिस ने कुछ दिन पहले अफरोज पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की थी. Advertisement कोर्ट से उद्घोषणा आदेश मिलने के बाद इंस्पेक्टर संत कुमार और सत्यविजय सिंह के नेतृत्व में SIT की टीम शनिवार को शारिक साठा के घर पहुंची. वहां पर ढोल-नगाड़े बजवाकर धारा 84 की उद्घोषणा की गई और उसके घर के बाहर कुर्की की चेतावनी वाला नोटिस चस्पा किया गया.यह भी पढ़ें: संभल हिंसा का मास्टरमाइंड: गैंगस्टर शारिक साठा के गुर्गे मुल्ला अफरोज पर NSA, दुबई से लाने की तैयारी, जब्त संपत्ति पर बनेगा CO ऑफिसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल हिंसा में शारिक साठा का नाम सामने आया था, जिसमें हिंसा के दौरान तीन युवकों की हत्या में शामिल शारिक साठा के तीन गुर्गे मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस को गिरफ्तार किया गया थआ. मुल्ला अफरोज के खिलाफ पिछले दिनों NSA के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है. हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे.इसके बाद अब न्यायालय के आदेश पर धारा 84 के तहत जारी की गई उद्घोषणा के नोटिस को शारिक साठा के घर पर चस्पा किया गया है. ढोल नगाड़े बजवाकर धारा 84 की उद्घोषणा की मुनादी की गई है. कुछ दिन पहले ही संभल पुलिस ने दुबई में बैठे गैंगस्टर शारिक साठा से जब्त की गई संपत्ति पर डिप्टी एसपी का कार्यालय बनाने की तैयारियों की जानकारी दी थी. Advertisement संभल में हुई इस कार्रवाई के वीडियो में पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़े बजवाते हुए उद्घोषणा करते नजर आए. पुलिस ने कहा है कि यह प्रक्रिया कानूनी रूप से न्यायालय के आदेश पर की गई है और यह शारिक साठा को सरेंडर के लिए अंतिम चेतावनी है. यदि अगले 30 दिनों में शारिक साठा भारत लौटकर पुलिस या कोर्ट के सामने पेश नहीं होता, तो अदालत के आदेश पर उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Sharik Satha Dubai Gangster India India Crime News SIT Notice Sharik Satha Sharik Satha Kurki Notice Sambhal Murder Case Sharik Satha Fugitive India Gangsters News Uttar Pradesh Crime News संभल हिंसा शारिक साठा दुबई गैंगस्टर कुर्की नोटिस एसआईटी कार्रवाई संभल हत्याकांड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Weight Loss Tips: ఒళ్లు కొవ్వుపట్టిందా? కొవ్వొత్తిలా కరిగించుకోవాలంటే 30-30-30 రూల్ ఫాలో అవ్వండి..!!Weight Loss Tips: ఒళ్లు కొవ్వుపట్టిందా? కొవ్వొత్తిలా కరిగించుకోవాలంటే 30-30-30 రూల్ ఫాలో అవ్వండి..!!Weight Loss Tips: అధిక బరువుతో బాధపడుతున్నవారు..బరువు తగ్గించుకునేందుకు ఎన్నో ప్రయత్నాలు చేస్తుంటారు. డైటింగ్, పోషకాహారం తీసుకోవడం, వ్యాయామాలు చేయడం..వంటివి చాలా మంది చేస్తుంటారు. అయితే ఇవి ఎలా పడితే అలా చేయకుండా బ్యాలెన్స్డ్ గా చేసినప్పుడే మంచి ఫలితం దక్కుతుందని చెబుతున్నారు ఆరోగ్య నిపుణులు.
Read more »

இன்றைய ராசிபலன்: ஆவணி 14 - இன்று இந்த ராசிகளுக்கு வெற்றிகரமான நாள்இன்றைய ராசிபலன்: ஆவணி 14 - இன்று இந்த ராசிகளுக்கு வெற்றிகரமான நாள்August 30 Today Rasipalan: ஆவணி மாதம் 14ஆம் நாளான இன்று (ஆகஸ்ட் 30), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

Zubeen Gargs Death: জ়ুবিনের মৃত্যুতে জমাট রহস্য! গ্রেফতার মিউজিশিয়ান শেখর, গায়কের ম্যানেজারের বাড়িতেও পুলিস...Zubeen Gargs Death: জ়ুবিনের মৃত্যুতে জমাট রহস্য! গ্রেফতার মিউজিশিয়ান শেখর, গায়কের ম্যানেজারের বাড়িতেও পুলিস...Zubeen Garg Manager Assam Guwahati home raid by SIT arrest one musician
Read more »

Zubeen Garg Death Controversy: জুবিনদার সঙ্গে বেইমানি করিনি! টাকা যা আছে পরিবারই পাবে, পুলিসি চাপে খোলা চিঠি গায়কের ম্যানেজারেরZubeen Garg Death Controversy: জুবিনদার সঙ্গে বেইমানি করিনি! টাকা যা আছে পরিবারই পাবে, পুলিসি চাপে খোলা চিঠি গায়কের ম্যানেজারেরZubeen Gargs Manager Breaks Silence Issues FIRST Statement After SIT Raids At His Home
Read more »

Singer Robin in Zubeen Garg Death Probe: ‘শীঘ্রই জানা যাবে, দুর্ঘটনা নাকি খুন’, বড় প্রমাণ নিয়ে SIT-র কাছে হাজির জ়ুবিনের বন্ধু রবিন...Singer Robin in Zubeen Garg Death Probe: ‘শীঘ্রই জানা যাবে, দুর্ঘটনা নাকি খুন’, বড় প্রমাণ নিয়ে SIT-র কাছে হাজির জ়ুবিনের বন্ধু রবিন...Singer Manas Robin hands over crucial proof to SIT regarding Zubeen Garg death
Read more »

क्या है 30-30-30-10 फॉर्मूला, बचत के साथ हर छोटी बड़ी जरूरत अब होगी पूरी, कैसे करें इसे इस्तेमाल?क्या है 30-30-30-10 फॉर्मूला, बचत के साथ हर छोटी बड़ी जरूरत अब होगी पूरी, कैसे करें इसे इस्तेमाल?इनकम जैसे-जैसे बढ़ती है, हमारे खर्चे भी उतने ही बढ़ जाते हैं। सैलरी चाहे जितनी भी हो, लेकिन उसे मैनेज करना हमेशा से ही मुश्किल रहा है। महीने के अंत तक सैलरी खत्म हो जाती है, लेकिन जरूरते नहीं। ये आज हर मिडिल क्लास की परेशानी है। ये परेशानी इसलिए है, क्योकि सैलरी मैनेज करने में हमें दिक्कत आती है। इसलिए चलिए जानते हैं कि 30-30-30-10 फॉर्मूले की मदद...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:44:51