हाजीपुर में पीएम मोदी हुए भावुक, कहा- चिराग की जीत से रामविलास जी की आत्मा को मिलेगी शांति

Bihar Elections News

हाजीपुर में पीएम मोदी हुए भावुक, कहा- चिराग की जीत से रामविलास जी की आत्मा को मिलेगी शांति
Hajipur PM RallyHajipur NewsPM Modi News Today
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. सोमवार को पीएम मोदी सुबह पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद हाजीपुर पहुंचे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. सोमवार को पीएम मोदी सुबह पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद हाजीपुर पहुंचे. हाजीपुर पहुंचकर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, उन्होंने विपक्ष को जमकर लताड़ा.

सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि - पहले कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकाल में ED द्वारा जब्त किये हुए पैसे स्कूल बैग में आते थे लेकिन हमारी सरकार में पैसे ट्रक में भरकर आते हैं. कांग्रेस और आरजेडी ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में ED द्वारा सिर्फ 35 लाख रुपए ज़ब्त किए थे, जबकि हमारी सरकार में ED ने 10 वर्षों में दो हजार दो सौ करोड़ रुपये जब्त किए हैं. उन्होंने आरजेडी के शासनकाल पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी के शासनकाल में बिहार में सिर्फ जंगलराज का मौहाल था. इनके शासनकाल में बिहार में सिर्फ अपहरण और रंगदारी उद्योग बढ़ा है. उन्होंने कहा कि ये लालटेन वाली सरकार ने बिहार में कितनी अंधेरगर्दी फैलाई. कांग्रेस और आरजेडी पर बोला हमलाआगे पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमले करते हुए कहा कि आरजेडी सरकार ने बिहार की जनता को सिर्फ मुर्ख बनाया है और उन्हें बर्बाद किया है और खुद अपने आलिशान महल खड़े कर लिए हैं. आरजेडी और कांग्रेस दोनों में ही बिहार में विकास करने की इच्छा शक्ति नहीं है. यह लोग तो सोचते भी यही हैं कि अभी जितना समय और बचा है, उसमें बिहार की जनता को लूट लें. दोनों कांग्रेस और आरजेडी सिर्फ अपने बच्चों को सेट करने में लगे हुए हैं, आपके बच्चों को वो भूल गए हैं. इन पार्टियों के नकारेपन की वजह से बिहार के कई दशक बर्बाद हुए हैं. ऐसे लोगों से बिहार को बचाना है. रामविलास से दोगुना वोट चिराग को देंप्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी भाषण के दौरान रामविलास पासवान को याद करके भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि रामविलास जी की अनुपस्तिथि में यह पहला लोकसभा चुनाव है. रामविलास जी ने हाजीपुर की जनता के लिए बड़ा सपना देखा था. पीएम मोदी ने हाजीपुर की जनता से अपील की कि जितने वोट रामविलास जी को हाजीपुर में मिले थे उससे दोगुने वोट चिराग को दें तभी जाकर रामविलास पासवान जी की आत्मा को शांति मिलेगी. चिराग में सीखने और जानने की इतनी ललक है, इसी वजह से वह इतने सफल सांसद हैं. आपके अधिकारों पर नहीं डालने दूंगा डाकापीएम मोदी ने मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के बयान पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो चारा घोटाले में सजा काटकर आए हैं, उनका कहना है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए, वो भी पूरा का पूरा. मगर मैं आपको गारंटी दिलाता हूं कि जब तक मोदी जिन्दा है, इन लोगों को आपके अधिकारों पर डाका डालने नहीं दूंगा. अब वो वक्त चला गया जब आपकी सरकार ने माताओं-बहनों के लिए तैयार किये गए आरक्षण के कागज को भी फाड़ दिया था, जिसे फिर हमारी सरकार ने लागू किया था. राममंदिर को दे रहे हैं गाली प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जनसभा के दौरान राम मंदिर का भी जिक्र किया और कहा कि इंडी गठबंधन राम मंदिर के बारे में भद्दी-भद्दी बातें कर रहा है. ये लोग राम मंदिर को गाली देकर आपको रिझाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों को आपको माफ नहीं करना चाहिए. आरजेडीऔर कांग्रेस ने तुष्टीकरण को अपना हथियार बनाया है. इन लोगों की प्राथमिकता आपका विकास नहीं बल्कि आप लोगों का वोटबैंक है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री इसके बाद मुजफ्फरपुर और छपरा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी वाराणसी के लिए रवाना होंगे, जहां शाम को उनका रोड शो है. आपके अधिकारों पर नहीं डालने दूंगा डाका

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Hajipur PM Rally Hajipur News PM Modi News Today PM Modi In Varanasi न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Election 2024: जयपुर में बोले PM, कांग्रेस की सरकार रही होती तो आज देश के हर कोने में सीरियल ब्लास्ट हो रहे होतेLok Sabha Election 2024: जयपुर में बोले PM, कांग्रेस की सरकार रही होती तो आज देश के हर कोने में सीरियल ब्लास्ट हो रहे होतेLok Sabha Election 2024: राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एकजुटता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूजी है.
Read more »

Lok Sabha Election 2024: मुरैना में बोले PM मोदी, 'खुद पर आई तो राजीव गांधी ने खत्म कर दिया था विरासत टैक्स'Lok Sabha Election 2024: मुरैना में बोले PM मोदी, 'खुद पर आई तो राजीव गांधी ने खत्म कर दिया था विरासत टैक्स'Lok Sabha Election 2024: मुरैना की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस दोबारा से इस टैक्स को लगाना चाहती है, विरासत कर से जुड़े तथ्य आंखें खोल देंगे
Read more »

भाई राहुल को PM मोदी ने बताया शहजादा… भड़कीं प्रियंका गांधी ने कर दी शहंशाह से तुलनाबनासकांठा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं, जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं।
Read more »

Bihar Lok Sabha Chunav 2024: इस सीट से 8 बार चुनाव जीते थे बड़े दलित नेता, इस बार बेटा लड़ रहा चुनावBihar NDA lok sabha candidates list 2024: चिराग पासवान रामविलास पासवान का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनना चाहते हैं लेकिन चाचा पशुपति पारस की नाराजगी के बीच क्या वह हाजीपुर से चुनाव जीत पाएंगे?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:38