मनोरंजन | बॉलीवुड Dawood Drug Network: एंट्री-नारकोटिक्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के नाम ड्रग नेटवर्क में शामिल है.
"Dawood Drug Network: मुंबई पुलिस की एंट्री-नारकोटिक्स सेल द्वारा सामने लाए गए नए खुलासों ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है. पुलिस रिमांड कॉपी में दर्ज जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम, मोहम्मद सुहैल शेख ने पूछताछ के दौरान हाई- प्रोफाइल पार्टियों और कथित सेलिब्रिटी उपस्थिति को लेकर कई दावे किए हैं.
जी हां, इन दावों में बॉलीवुड स्टार्स के नाम शामिल हैं. तो चलिए हम आपको डिटेल में बताते हैं, क्या है पूरा मामला? Advertisment बॉलीवुड हस्तियों से होगी पूछताछ? रिमांड कॉपी में दर्ज दावों में कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स और कुछ राजनीतिक परिवारों से जुड़े नामों का उल्लेख होने से बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिकल सर्किल तक में हलचल बढ़ गई है. हालांकि इन हस्तियों के खिलाफ पुलिस ने कोई आधिकारिक आरोप नहीं लगाया है, लेकिन जांच टीम ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में उल्लेखित सभी लोगों से पूछताछ की जा सकती है. एक अधिकारी ने बताया, रिमांड कॉपी में दर्ज हर बयान को स्वतंत्र रूप से सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. कोई निष्कर्ष जल्दबाजी में नहीं निकाला जाएगा. वहीं, अधिकारियों का मनाना है कि ये मामला अब सिर्फ एक ड्रग तस्करी रैकेट की कहानी नहीं रहा, बल्कि ये समझने का प्रयास भी है कि कथित पार्टियों का नेटवर्क कैसे चलता था. पार्टी नेटवर्क और इंटरनेशनल रूट की जांच जांच अब दो बड़े एंगल पर आगे बढ़ रही है. पहला ये कथित पार्टियां जिन्हें हाई-एंड लोकेशन्स और निजी फार्महाउसों पर आयोजित बताया गया है, जिनके बारे में शेख ने दावा किया था कि वो 'नेटवर्किंग हब' कि तरह काम करती थी. दूसरा एंगल 31 साल का शेख डोंगरी का रहने वाला है, वो अंडरवर्ल्ड ड्रग माफिया सलीम डोला का सहयोगी है, साथ ही डोला को दाऊद इब्राहिम सिंडिकेट से जुड़ा बताया गया है. सूत्रों का कहना है कि ये पार्टियां मुंबई और गोवा के अलावा दुबई और थाईलैंड तक फैली हो सकती हैं. वहीं, जांच अधिकारियों का कहना है कि 'यह केस जितना दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा परतों वाला है और हर परत की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर ही होगी.' ये भी पढ़ें: Dharmendra ICU Video Leak: धर्मेंद्र का अस्पताल वाला वीडियो वायरल, बिना अनुमति शूट करने वाला स्टाफ गिरफ्तार"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kochi Crime News: പോലീസിന് നേരേ നഗ്നതാപ്രദർശനം; കാപ്പ കേസ് പ്രതി അറസ്റ്റിൽNedumbassery Drug Hunt: നെടുമ്പാശ്ശേരി വിമാനത്താവളത്തിൽ വൻ ലഹരിവേട്ട; ആറ് കോടിയുടെ ഹൈബ്രിഡ് കഞ്ചാവുമായി ഫാഷൻ ഡിസൈനർ പിടിയിൽ
Read more »
Multi Drug Resistant Antibiotic:সুপারবাগ এবার সাবাড়! ভারতের মাটিতে বিজ্ঞানের বিপ্লব, আবিষ্কার হল দুনিয়ার সবচেয়ে শক্তিশালী অ্যান্টিবায়োটিক...Indian farma company Wockhardt developed new antibiotic to fight multi drug resistant bacteria
Read more »
Bengaluru Murder: নতুনের খিদে! ডাক্তার স্ত্রীকে চড়া অ্যানাস্থেসিয়ার ওষুধ দিয়ে মারল ডাক্তার স্বামী...Bengaluru doctor arrested for wife s murder using anaesthetic drug Propofol
Read more »
25000 Americans Would Die: ২৫০০০ মার্কিনির মৃত্যুর সমন! জলপথে ধেয়ে আসছিল ফেন্টানিলে ঠাসা ডুবন্ত দানবযান, মুহূর্তে ট্রাম্পের দেশ...25000 Americans would die Says Trump as US strikes huge drug-carrying submarine
Read more »
Mamta Kulkarni ने अंडरवर्ल्ड डॉन को लेकर दिया विवादित बयान, बोलीं- 'दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं'मनोरंजन | बॉलीवुड Mamta Kulkarni Controversial Statement on Dawood Ibrahim: ममता कुलकर्णी ने हाल ही में दाऊद इब्राहिम को लेकर विवादित बयान दिया है और कहा कि वो आतंकवादी नहीं है.
Read more »
ಭೂಗತ ಲೋಕವನ್ನೇ ನಡುಗಿಸಿದ್ದ ದಾವುದ್ ಇಬ್ರಾಹಿಂ ಜೀವಕ್ಕಿಂತ ಹೆಚ್ಚಾಗಿ ಪ್ರೀತಿಸಿದ್ದುಈಕೆಯನ್ನ! ವಿಶ್ವವನ್ನೇ ಬೆರದಿಸಿದ ಈತ ಹೆದರಿದ್ದು ಈ ನಟಿಯ ಕಣ್ಣೋಟಕ್ಕೆ..Mehwish Hayat Dawood Ibrahim Love Story: ಈ ನಟಿಯನ್ನು ಭೂಗತ ಲೋಕದ ಒಡೆಯ ದಾವುದ್ ಇಬ್ರಹಿಂ ಪ್ರಾಣಕ್ಕಿಂತ ಹೆಚ್ಚಾಗಿ ಪ್ರೀತಿಸಿದ್ದರು.
Read more »
