हाईवे पर कोहरे में क्यों हो जाते हैं बड़े हादसे? समझें विजिबिलिटी और ब्रेकिंग का विज्ञान

Foggy Highway Accidents News

हाईवे पर कोहरे में क्यों हो जाते हैं बड़े हादसे? समझें विजिबिलिटी और ब्रेकिंग का विज्ञान
Reasons For Accidents In FogFog Driving Safety TipsHighway Accidents In Fog
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 173 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 63%

Accident In Foggy Road: घने कोहरे के कारण हुए हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि, क्या हम कोहरे में हाईवे ड्राइविंग को लेकर सच में तैयार हैं. ऐसे में कुछ ख़ास बातों को समझना बेहद ही जरूरी है, ताकि आप सुरक्षित ड्राइविंग कर सकें.

सर्दियों में उत्तर भारत के एक्सप्रेसवे और हाईवे पर कोहरा सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि एक गंभीर खतरा बन जाता है. विजिबिलिटी शून्य के करीब, तेज रफ्तार और पल भर की चूक. नतीजा कई गाड़ियों का एक-दूसरे से टकराव. सर्दियों के शुरूआत के साथ ही उत्तर भारत के कई शहरों को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे और हाईवे का मंजर खूनी हो जाता है.

.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंहाल ही में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के रेवाड़ी में कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया. जहां नोएडा में 6 वाहन आपस में टकरा गए और रेवाड़ी में 4 बसों के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कोहरे की वजह से करीब 12 वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए. घने कोहरे के कारण हुए इन भीषण सड़क हादसों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि, कोहरे में हाईवे ड्राइविंग को लेकर हम सच में कितने तैयार हैं. दिनों-दिन सर्दी के साथ ही सड़क पर कोहरा और धुंध भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में ड्राइविंग से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद ही जरूरी है, जिससे आप सुरक्षित यात्रा कर सके. Advertisement एक्सप्रेसवे और हाईवे पर खुली सड़क पर कोहरा सबसे ज्यादा देखने को मिलता है. Photo: PTIविजिबिलिटी का विज्ञान घने कोहरे में विजिबिलिटी कई बार 10 से 20 मीटर तक सिमट जाती है. आमतौर पर इंसानी आंख 100 मीटर से ज्यादा दूरी पर खतरे को पहचानने की आदी होती है, लेकिन कोहरे में यह क्षमता अचानक खत्म हो जाती है. यही कारण है कि तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाने की दूरी और दिखाई देने की दूरी में बड़ा अंतर आ जाता है, जो हादसों की सबसे बड़ी वजह बनता है.स्पीड कंट्रोल और सेफ डिस्टेंसकोहरे में हाईवे पर तय स्पीड लिमिट भी असुरक्षित हो सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक, जब दृश्यता 50 मीटर से कम हो, तो 40-50 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार खतरनाक मानी जाती है. आगे चल रहे वाहन से सामान्य दिनों की तुलना में कम से कम दोगुनी दूरी बनाए रखना जरूरी है, ताकि अचानक ब्रेक लगने पर प्रतिक्रिया का समय मिल सके.फॉग लैंप और हेडलाइट का सही इस्तेमालकोहरे में सबसे बड़ा भ्रम हेडलाइट को लेकर होता है. तकनीकी रूप से पीली रोशनी यानी येलो लाइट की वेवलेंथ लंबी होती है, जो फॉग पार्टिकल्स से कम बिखरती है. इसी वजह से घने कोहरे में येलो हेडलाइट या फॉग लैंप ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं. तेज सफेद या हाई बीम लाइट कोहरे से टकराकर रिफ्लेक्ट होती है और ड्राइवर को सामने की बजाय खुद की रोशनी ही दिखाई देने लगती है. इसलिए लो बीम और फॉग लैंप का इस्तेमाल सबसे सुरक्षित विकल्प है. Advertisement हाई बीम और हैजर्ड लाइट से बचेंघने कोहरे में हाई बीम का उपयोग स्थिति को और खराब कर देता है. वहीं कई ड्राइवर हैजर्ड लाइट ऑन कर देते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन को यह समझ नहीं आता कि गाड़ी चल रही है या खड़ी है. हैजर्ड लाइट की जगह टेल लैंप और फॉग लैंप का सही इस्तेमाल ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. ड्राइविंग के समय लेन डिसिप्लिन बनाए रखना बेहद ही जरूरी होता है. Photo: Ashwin Satyadev/ITGलेन डिसिप्लिन और मार्किंग कोहरे में आगे देखने की बजाय सड़क की लेन मार्किंग और कैट्स आई रिफ्लेक्टर पर ध्यान देना ज्यादा कारगर होता है. ये रिफ्लेक्टिव मार्किंग कम दृश्यता में भी दिशा का संकेत देती हैं और वाहन को लेन से भटकने से बचाती हैं, खासकर एक्सप्रेसवे पर.ड्राइवर की तैयारी भी अहमलंबे सफर से पहले विंडशील्ड, वाइपर और डीफॉगर की जांच जरूरी है. अंदर की नमी के कारण शीशे पर जमने वाली धुंध दृश्यता को और कम कर देती है. थकान या नींद की हालत में कोहरे में ड्राइविंग जोखिम को कई गुना बढ़ा देती है, इसलिए ऐसे हालात में सफर टालना ही समझदारी है.कोहरा मौसम नहीं, चेतावनीएनसीआर एक्सप्रेसवे पर हुआ हालिया हादसा याद दिलाता है कि आधुनिक सड़कें और तेज गाड़ियां तब तक सुरक्षित नहीं, जब तक ड्राइवर समझदारी से फैसले न लें. घने कोहरे में सही रोशनी, नियंत्रित रफ्तार और तकनीकी समझ ही वह शील्ड है, जो एक रेगुलर ड्राइविंग को सुरक्षित घर वापसी में बदल सकता है. इसलिए समझदारी से सुरक्षित ड्राइविंग करें.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Reasons For Accidents In Fog Fog Driving Safety Tips Highway Accidents In Fog Low Visibility Driving Risks Why Accidents Happen In Foggy Conditions Car Driving Tips In Dense Fog Speed And Braking Distance In Fog Headlight Use In Foggy Weather NCR Expressway Fog Accidents Visibility Issues While Driving In Fog

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bus Accident: মৌলালি মোড়ে ভয়াবহ দুর্ঘটনা! বাসের দরজা খুলে রাস্তায় ছিটকে পড়লেন যাত্রীরা...Bus Accident: মৌলালি মোড়ে ভয়াবহ দুর্ঘটনা! বাসের দরজা খুলে রাস্তায় ছিটকে পড়লেন যাত্রীরা...Kolkata Bus Accident at Moulali Sealdaha passengers fell on road injured severely
Read more »

Accident: एनसीआर में भीषण सड़क हादसे, सात लोगों की मौतAccident: एनसीआर में भीषण सड़क हादसे, सात लोगों की मौतAccident: NCR Road Accident seven Dead news in hindi Accident: एनसीआर में भीषण सड़क हादसे, सात लोगों की मौत राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »

Road Accident: ভয়ংকর! হাড়হিম! দুর্ঘটনায় ৫৭৫ জনের প্রাণহানি! রাস্তায় বেরলে মৃত্যুই কি ভবিতব্য?Road Accident: ভয়ংকর! হাড়হিম! দুর্ঘটনায় ৫৭৫ জনের প্রাণহানি! রাস্তায় বেরলে মৃত্যুই কি ভবিতব্য?575 Death in Accident Bangladesh Road Accident Bike Accident Bus Accident Rail Accident Boat Accident Bangladesh Accident Victim
Read more »

UP Accident News: मैनपुरी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 30 घायलUP Accident News: मैनपुरी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 30 घायलUP Accident News: मैनपुरी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 30 घायल Road accident in Mainpuri of Uttar Pradesh UP Accident News उत्तर प्रदेश | राज्य
Read more »

Patna Road Accident: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 10 लोगों की मौतPatna Road Accident: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 10 लोगों की मौतPatna Road Accident: Tragic road accident in Patna, eight people died in truck-tempo collision Patna Road Accident: पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो की टक्कर में 10 लोगों की मौत
Read more »

Telengana Accident: ট্রাকের সঙ্গে মুখোমুখি সংঘর্ষ! দুমড়ে-মুচড়ে যেন খেলনা বাস! ভয়াবহ দুর্ঘটনায় লাশ ১৯ যাত্রী...Telengana Accident: ট্রাকের সঙ্গে মুখোমুখি সংঘর্ষ! দুমড়ে-মুচড়ে যেন খেলনা বাস! ভয়াবহ দুর্ঘটনায় লাশ ১৯ যাত্রী...Telengana Accident: Telengana horrific road accident kills 19 people injured several
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:00:46