हाईकोर्ट कमेटी की रिपोर्ट-मुर्शिदाबाद हिंसा में TMC नेता की भूमिका: हिंदू समुदाय को निशाना बनाया, पीड़ितों ...

West Bengal News

हाईकोर्ट कमेटी की रिपोर्ट-मुर्शिदाबाद हिंसा में TMC नेता की भूमिका: हिंदू समुदाय को निशाना बनाया, पीड़ितों ...
Murshidabad ViolenceMurshidabad Hindu Mulsim
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 184 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हालिया हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि हिंसा में खासतौर पर हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय रही। NDTV की एक रिपोर्ट

West Bengal Murshidabad Bengal Protest Violence Case पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हालिया हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि हिंसा में खासतौर पर हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया।हिंदू समुदाय को निशाना बनाया, पीड़ितों ने कई बार पुलिस को कॉल किया, लेकिन नहीं आईमुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में 11-12 अप्रैल को हिंसा हुई थी। इसमें 3 लोग मारे गए थे, जबकि 15 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अप्रैल में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट की तरफ से गठित जांच समिति ने गंभीर खुलासे किए हैं। इसमें कहा गया है कि हिंसा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता की भूमिका थी। हमलों का नेतृत्व स्थानीय पार्षद महबूब आलम ने किया। रिपोर्ट के अनुसार हिंसा में खासतौर पर हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय रही। पीड़ितों ने कई बार पुलिस को कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। दरअसल, 17 अप्रैल को हाईकोर्ट ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक-एक सदस्य शामिल थे। पश्चिम बंगाल में 11-12 अप्रैल को नए वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई थी। इसके बाद मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई। इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। हिंसा के दौरान दक्षिण 24 परगना के शोणपुर इलाके में पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।पार्षद महबूब आलम उपद्रवियों के साथ आए थे। इसके बाद हिंसा भड़की।बेतरतीब आगजनी, लूटपाट और दुकानों व मॉल्स को निशाना बनाया गया।पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.

वी. आनंद बोस ने 4 मई को मुर्शिदाबाद दंगे पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें कट्टरपंथ और उग्रवाद को पश्चिम बंगाल के लिए बड़ा खतरा बताया था। गवर्नर ने कहा था कि बंगाल को दोहरा खतरा है, खासतौर पर बांग्लादेश से सटे मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में ज्यादा है, क्योंकि यहां हिंदू आबादी अल्पसंख्यक हैं। उन्होंने नॉर्थ दिनाजपुर को भी संवेदनशील जिला बताया था।बांग्लादेश से सटे सीमावर्ती जिलों में सेंट्रल फोर्सेस की चौकियां बनाई जाएं।केंद्र सरकार ‘संवैधानिक विकल्पों’ पर विचार करे, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था बनी रहे। हालात बिगड़ने पर आर्टिकल 356 को विकल्प बताया। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अभी इसकी जरूरत नहीं है।बंगाल गवर्नर ने दावा किया था कि मुर्शिदाबाद हिंसा पहले से ही प्लान की गई थी। राज्य सरकार को पहले से खतरे का अंदेशा था, क्योंकि 8 अप्रैल को वक्फ एक्ट जारी होने के तुरंत बाद हिंसा भड़क गई और राज्य सरकार ने उसी दिन इंटरनेट बंद कर दिया। उन्होंने कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोऑर्डिनेशन की बड़ी कमी दिखी। इसी वजह से केंद्र को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवैधानिक विकल्प तलाशने की सिफारिश की है।पश्चिम बंगाल पुलिस की SIT ने हिंसा मामले में 21 अप्रैल को ओडिशा के झारसुगुड़ा से 16 लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी झारसुगुड़ा जाकर छिपे थे। पुलिस ने हिंसा का मास्टरमाइंड जियाउल हक समेत उसके दोनों बेटों सफाउल हक और बानी इसराइल को गिरफ्तार किया है। इन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। पश्चिम बंगाल पुलिस STF और SIT ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों ने CCTV फुटेज और मोबाइल टावर रिकॉर्ड बरामद किए। इनसे क्राइम सीन पर इनकी मौजूदगी की बात कन्फर्म हुई। इसके अलावा हिंसा में मारे गए हरगोबिंदो दास और चंदन दास की हत्या मामले में पुलिस ने कालू नादर, दिलदार, इंजमाम उल हक को मुराराई और जियाउल शेख को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि मुर्शिदाबाद हिंसा से जुड़ी 100 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। इसमें अब तक 276 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 11-12 अप्रैल को हुई हिंसा के दौरान सूती, शमशेरगंज और रघुनाथगंज में दुकानों और मकानों में तोड़फोड़ की गई और कई जगहों पर आग लगा दी गई।मुर्शिदाबाद जिला बांग्लादेश की सीमा से सटा है। जिले में मुस्लिमों की आबादी करीब 70% है। यह पश्चिम बंगाल का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला जिला है। मुर्शिदाबाद में पहले भी हिंसा होती रही है। दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। तब भी मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क गई थी। 14 दिसंबर 2019 को प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों और बसों को निशाना बनाया। लालगोला और कृष्णापुर स्टेशन पर 5 ट्रेनों में आग लगा दी गई और सूती में पटरियां तोड़ दी गई थीं। 2024 में राम नवमी के दौरान मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर इलाके में हिंसा भड़की थी। इस दौरान 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि जुलूस पर छतों से पत्थर फेंके गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।पश्चिम बंगाल में करीब 30% आबादी मुस्लिम है। इनकी सबसे ज्यादा तादाद मुर्शिदाबाद, मालदा और नॉर्थ दिनाजपुर में है। BJP ने 2019 के बाद से राज्य में जगह बनानी शुरू की। 2021 के चुनाव में पार्टी सरकार भले नहीं बना पाई, लेकिन 77 सीटें जीतकर विपक्षी दल की भूमिका में आ गई। उसे 38% वोट मिले थे।क्या ममता के गढ़ मुर्शिदाबाद में बांग्लादेशियों ने भड़काई हिंसा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद हिंसा की शुरुआत सूती कस्बे से हुई, लेकिन जल्द ही इसका असर शमशेरगंज और रघुनाथगंज तक पहुंच गया। अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं। करीब 50 लोग घायल हैं। इनमें फरक्का के SDPO समेत 16 पुलिसवाले भी शामिल हैं। सूती, शमशेरगंज और रघुनाथगंज से करीब 170 लोगों को अरेस्ट किया गया है।मुनाबाव रेलवे स्टेशन सहित प्रतिबंधित इलाकों का वीडियो बनाया; सैन्य ठिकानों का भी जिक्र कियापाकिस्तान बॉर्डर पर सेना की मीडियम मशीन गन का VIDEO:यूट्यूबर ज्योति ने उज्जैन में वीडियो बनाए, अपलोड नहीं किए:एमबीएस हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मोर्चरी का काम शुरूरायपुर में तेज हवा के साथ बारिशसागर का पारा 42 डिग्री पार, आज बारिश का अलर्टअयोध्या में तेज आंधी के बाद बारिश हुईउत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Murshidabad Violence Murshidabad Hindu Mulsim

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुर्शिदाबाद: कांग्रेस नेता अधीर चौधरी बोले, पश्चिम बंगाल में हिंसा के मामले को छिपाने की हो रही कोशिशमुर्शिदाबाद: कांग्रेस नेता अधीर चौधरी बोले, पश्चिम बंगाल में हिंसा के मामले को छिपाने की हो रही कोशिशपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार हमला बोला.
Read more »

तिरपाल दिया अनाज नहीं, पूरी रात नहीं सो पाए, मुर्शिदाबाद हिंसा की पीड़ितों की Horror स्टोरीजतिरपाल दिया अनाज नहीं, पूरी रात नहीं सो पाए, मुर्शिदाबाद हिंसा की पीड़ितों की Horror स्टोरीजDNA Analysis: आज सुबह से तमाम न्यूज़ चैनल्स पर इस बात की चर्चा चल रही है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेदिनीपुर तो गईं लेकिन मुर्शिदाबाद क्यों नहीं गईं? ये सवाल हर कोई पूछ रहा है. लेकिन जवाब किसी के पास नहीं है.
Read more »

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में पाकिस्तान बेनकाब, एनआईए ने तैयार की प्रारंभिक रिपोर्टपहलगाम आतंकी हमले की जांच में पाकिस्तान बेनकाब, एनआईए ने तैयार की प्रारंभिक रिपोर्टएनआईए की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाकिस्तान और उसके जासूसी एजेंसी आईएसआई की भूमिका का खुलासा हुआ है, लश्कर-ए-तैयबा, आईएसआई और पाकिस्तानी आर्मी की साजिश सामने आई है।
Read more »

Operation Sindoor Live: भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, PAK और PoK में लश्कर-हिज्बुल के 9 ठिकाने तबाह, 90 से ज्यादा आतंकी ढेरOperation Sindoor Live: भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, PAK और PoK में लश्कर-हिज्बुल के 9 ठिकाने तबाह, 90 से ज्यादा आतंकी ढेरOperation Sindoor Live Update: India Strike at terrorists camp in Pakistan after Pahalgam Terror Attack । भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में की एयरस्ट्राइक, कई आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
Read more »

India-Pakistan Tension Breaking News: पाकिस्तान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गयाIndia-Pakistan Tension Breaking News: पाकिस्तान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गयाIndia-Pakistan Tension Breaking News: पाकिस्तान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया | NDTV India
Read more »

India-Pakistan Tension Breaking News: Arabian Sea में Navy ने पाकिस्तानी ठिकानों को बनाया निशानाIndia-Pakistan Tension Breaking News: Arabian Sea में Navy ने पाकिस्तानी ठिकानों को बनाया निशानाIndia-Pakistan Tension Breaking News: Arabian Sea में Navy ने पाकिस्तानी ठिकानों को बनाया निशाना 
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:45:02