नमकीन और मिठाई बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के एक डायरेक्टर ठगी का शिकार हुए हैं। मुंबई के चार ठगों ने उन्हें एक कंपनी में मैज्योरिटी स्टेक देने का झांसा देकर 9.38 करोड़ रुपये ठग लिए। जानिए क्या है मामला...
नई दिल्ली: नमकीन और मिठाई बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के एक डायरेक्टर के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई के चार लोगों ने मोटे रिटर्न का लालच देकर हल्दीराम के डायरेक्टर कमल अग्रवाल के साथ 9.
38 करोड़ रुपये की ठगी की। पीटीआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह बारे में एक मामला नागपुर के कलमना पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। कमल अग्रवाल हल्दीराम के डायरेक्टर होने के साथ-साथ ओम इंडस्ट्रीज नाम की एक कंपनी के भी मालिक हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मुंबई के बांद्रा निवासी समीर अब्दुल हुसैन ललानी , उनकी पत्नी हीना ललानी , बेटा अलीशान ललानी और ठाणे जिले के कल्याण निवासी प्रकाश भोसले के रूप में हुई है। पुलिस ने मुताबिक इन लोगों ने अग्रवाल को बताया कि वे ड्राई फ्रूट की कंपनी रॉयल ड्राईफ्रूट प्राइवेट लिमिटेड चलाते हैं। उन्होंने अग्रवाल से कहा कि अगर वे इस कंपनी में निवेश करते हैं तो उन्हें 76% हिस्सेदारी मिलेगी। इस तरह उन्होंने अग्रवाल को लालच देकर भारी 9 करोड़ रुपये से अधिक रकम हड़प ली।कैसे की ठगीपुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले कमल अग्रवाल के इनवेस्टमेंट ऑफिसर से संपर्क साधा और फर्जी बैलेंस शीट्स, बिजनस रेकॉर्ड और झूठे दस्तावेज दिखाए। उन्होंने अग्रवाल को बताया कि अगर वह कंपनी में 12.5 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे तो उन्हें 35% पार्टनरशिप मिलेगी। अग्रवाल उनके झांसे में आ गए। जनवरी से जून 2023 के बीच कमल अग्रवाल ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए आरोपियों को 4.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर उन्होंने 9.38 करोड़ रुपये का निवेश किया। आरोपियों ने उन्हें 76% हिस्सेदारी देने का वादा किया था।अग्रवाल ने इस बारे में नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। दरअसल उन्हें इस इन्वेस्टमेंट में कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने दस्तावेजों की असलियत की जांच करवाई। लेकिन सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Haldiram Latest News Scam With Haldiram Director Who Is Kamal Agarwal हल्दीराम लेटेस्ट न्यूज हल्दीराम के डायरेक्टर के साथ ठगी हल्दीराम डायरेक्टर अपडेट हल्दीराम के डायरेक्टर के साथ स्कैम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Cyber Fraud: दिल्ली में हाई रिटर्न का झांसा देकर 24 लाख ठगा, मंडावली के शख्स के साथ धोखाधड़ीदिल्ली में एक 26 वर्षीय युवक को शेयर बाजार में उच्च रिटर्न का वादा करके 24.37 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Read more »
Delhi News: कोविड के कारण हुआ घाटा तो स्कूल संचालक बन गया साइबर ठग, अरेस्टदिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक महिला से 29 लाख रुपये की ठगी करने वाले चोथमल सैनी नामक एक स्कूल संचालक को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार किया है।
Read more »
10,000 लगाते ही वापस मिले 13 हजार रुपये, साइबर ठगों ने प्रोफेसर को ऐसे लगाया 2 करोड़ का चूनासाइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने बड़ी ही चालाकी से और WhatsApp का इस्तेमाल करते हुए एक रिटायर्ड प्रोफेसर को शिकार बनाया है. प्रोफेसर का भरोसा जीतने के लिए पहले उन्हें 10 हजार रुपये के बदले 13 हजार रुपये रिफंड कर दिए और 3 हजार रुपये को प्रोफिट बताया. आखिर में 2 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. आइए जानते हैं.
Read more »
'मैं भी बन जाता ठगी का शिकार' हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने बताई आपबीतीराजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने साइबर अपराधों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी एक संदिग्ध कॉल का शिकार होते-होते बचे। उच्च न्यायालय ने साइबर अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सरकार और आरबीआई से जवाब मांगा है, और शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए...
Read more »
Cyber Crime: काशी में महिला को 48 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, 81 लाख कराए RTGSवाराणसी में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हुई जहाँ अपराधियों ने उसे डिजिटल अरेस्ट कर 81 लाख रुपये लूट लिए। महिला ने पति के इलाज और जीवन यापन के लिए संपत्ति बेचकर यह राशि बैंक में जमा की थी। ठगों ने उसे अश्लील मैसेज भेजने और मनी लांड्रिंग के केस में फंसाने का डर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने 18 लाख रुपये फ्रीज कराए...
Read more »
हल्दीराम डायरेक्टर के साथ 9.38 करोड़ रुपये की साइबर ठगी: साइबर सुरक्षा को लेकर देश में है गंभीर चिंतादेश की प्रसिद्ध कंपनी हल्दीराम के डायरेक्टर कमल अग्रवाल के साथ 9.38 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की घटना ने देशभर में साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जगा दी है. इस घटना ने साबित कर दिया है कि कोई भी साइबर अपराधियों के सीखे से सुरक्षित नहीं है.
Read more »
