Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा में जजपा-आसपा JJP ASP News List गठबंधन ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 नामों को मंजूरी दी गई है। सभी दस सीटों पर जजपा उम्मीदवारों के नाम हैं। गौरतलब है कि आज ही जजपा और आसपा ने तीसरी सूची जारी की थी। इस सूची में 17 नामों को मंजूरी दी गई...
जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 नामों को मंजूरी दी गई है। सभी दस सीटों पर जजपा उम्मीदवारों के नाम हैं। जारी लिस्ट के अनुसार, कालका से एडवोकेट बलबीर सैणी, असंध से माया राम रोड़, इसराना से डॉ.
सुनील सौदापुर को टिकट दिया गया है। इन नामों को मिली मंजूरी कालका- एडवोकेट बलबीर सैणी असंध- माया राम रोड़ इसराना- डॉ. सुनील सौदापुर बरोदा- दीपक मलिक फतेहाबाद- सुभाष गोरझिया ऐलनाबाद- अंजनी लढा बरवाला- डॉ. अनंतराम बवानीखेड़ा- गुड्डी लांगयान कोसली- लविंदर सिंह यादव तिगांव- टीका राम भारद्वाज 58 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान गौरतलब है कि आज ही जजपा-आसपा गठबंधन ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। इस सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली सूची में कुल 19 नामों को मंजूरी दी गथी थी। जिसके बाद दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम थे। तीसरी में 17 तो चौथी सूची में 10 नाम हैं। इस तरह से जजपा-आसपा गठबंधन ने अब तक 58 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसके अलावा जजपा और आसपा ने रानियां सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन दे दिया है। जजपा-आसपा में इतनी सीटों पर गठबंधन 27 अगस्त को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी और चंद्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ। बैठक में तय हुआ कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में जननायक जनता पार्टी 70 और आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह भी पढ़ें- JJP-ASP Candidates List: जजपा और आसपा की तीसरी लिस्ट जारी, 17 उम्मीदवारों को मिला टिकट; रादौर में बदला प्रत्याशी
Haryana Assembly Election 2024 Haryana News Haryana Latest News JJP ASP News List Haryana Latest News Haryana Chuanv 2024 Haryana Election Haryana News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में JJP-ASP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट: दुष्यंत चौटाला उचाना, दिग्विजय डबवाली से लड़ेंगे; पू...हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है।
Read more »
हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, लाडवा सीट से लड़ेंगे सीएम सैनीहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जलाना सीट से मैदान में विनेश फोगाटHaryana Vidhansabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 31 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
हरियाणा में AAP की पहली लिस्ट, इसमें 20 उम्मीदवार: कलायत से अनुराग ढांडा को टिकट, कांग्रेस से गठबंधन नहीं हुआहरियाणा में AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है।
Read more »
Haryana AAP Candidates List: हरियाणा में 'आप' की दूसरी लिस्ट जारी, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने अब हरियाणा की 29 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।
Read more »
JJP बनेगी जमानत जब्त पार्टी, AAP के बिना हरियाणा में नहीं हो सकता सरकार का गठन: राघव चड्ढाहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने 61 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अब तक किया है.
Read more »
