हरियाणा: दो दिवसीय परीक्षा सीईटी परीक्षा आज से, 13 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
चंडीगढ़, 26 जुलाई । हरियाणा में दो दिन चलने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा -2025 शनिवार से शुरू हो रही है। सभी जिलों के एग्जाम सेंटर्स पर पहली पारी में सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी, जो 11.45 बजे तक चलेगी। दूसरी में परीक्षा दोपहर 3.
15 बजे से 5 बजे तक होगी। राज्य सरकार ने सीईटी परीक्षा को पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। Advertismentसामान्य पात्रता परीक्षा -2025 के लिए हरियाणा में लगभग 1,338 सेंटर बनाए गए हैं, जहां दो दिन में करीब 14 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। शनिवार को दोनों शिफ्ट में करीब 7.7 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए कुल अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 13 लाख है। करनाल जिले में सीईटी परीक्षा के लिए 53 सेंटर बनाए गए हैं। जींद जिले के अभ्यर्थी करनाल में परीक्षा देंगे। करनाल के अभ्यर्थियों को सेंटर पंचकूला और यमुनानगर गया है। करनाल में करीब 70 हजार अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा देंगे। परीक्षा देने करनाल आए अभ्यर्थियों ने सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अच्छी व्यवस्थाएं हैं। बसें टाइम पर पहुंचा रही हैं। करनाल के रोडवेज अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी पंचकूला या यमुनानगर परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए पूरी व्यवस्था है। रात 2 बजे से बसें अभ्यर्थियों के लिए लगाई गई हैं। जींद से भी आने वाले अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं हैं। इसी तरह जींद और चरखी दादरी समेत हरियाणा के अन्य जिलों में अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। हरियाणा सरकार ने 26-27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए फ्री बस सेवा की व्यवस्था की है। उत्तर रेलवे ने भी हरियाणा में सीईटी परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। अलग-अलग जिलों में कुछ प्रमुख स्थानों पर अभ्यर्थियों के ठहरने की सुविधाएं हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। --आईएएनएस डीसीएच/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE Board Exam Update: सिर्फ ये बच्चे ही दे सकेंगे साल में 2 बार एग्जाम, छह प्वॉइंट में समझिए सभी शर्तेंसीबीएसई 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार लेगा। पहली परीक्षा फरवरी के मध्य में अनिवार्य होगी, जबकि दूसरी मई में होगी। दूसरी परीक्षा छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने का अवसर देगी। दोनों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को अंतिम परिणाम में गिना जाएगा। पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, अन्यथा दूसरी परीक्षा...
Read more »
NEET UG 2025: 75 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा आदेशमध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश से 75 प्रभावित उम्मीदवारों को लाभ होगा, जिन्होंने इंदौर और उज्जैन में परीक्षा केंद्रों पर बिजली कटौती के बीच नीट-यूजी की परीक्षा दी थी.
Read more »
CUET, JEE या NEET: कौन सा एग्जाम आपके करियर टारगेट्स को करता है सूट?CUET, NEET Exam, JEE: हर परीक्षा के मकसद और प्रक्रिया को समझना आपको यह तय करने में मदद करेगा कि कौन सी परीक्षा आपकी आकांक्षाओं से सबसे अच्छी तरह मेल खाती है.
Read more »
Bihar Sipahi Bharti 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आज... 26 केंद्रों पर 11107 अभ्यर्थी देंगे परीक्षाBihar Sipahi Bharti 2025 बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए भागलपुर के 26 केंद्रों पर लिखित परीक्षा रविवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन और केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल की ओर से परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में कुल 11107 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह 930 बजे से 1030 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा...
Read more »
सिपाही भर्ती परीक्षा में दरभंगा से कदाचार में चार अभ्यर्थी धराए, दो वीक्षक भी निलंबितDarbhanga News दरभंगा में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सीएम कालेज केंद्र पर चार अभ्यर्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। ये अभ्यर्थी परीक्षा में नकल करते हुए पाए गए थे। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो वीक्षकों को भी निलंबित कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कदाचार का खुलासा हुआ। अगली परीक्षा 27 जुलाई को...
Read more »
Bihar Sipahi Bharti 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के सवालों में उलझे अभ्यर्थी... मुश्किल प्रश्नों ने लिया कड़ा इम्तिहानBihar Sipahi Bharti LATEST News बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी रविवार को बारिश-जाम की मुश्किलों से लड़कर परीक्षा केंद्र तो पहुंचे लेकिन यहां फिर कड़े प्रश्नों ने उनका जमकर इम्तिहान लिया। 26 केंद्रों पर हुई परीक्षा के दौरान 1751 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। अब अगली परीक्षा 23 जुलाई को...
Read more »
