Haryana Monsoon Rain Alert Weather Change Update, हरियाणा में आगामी 4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में बरसात होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इस बाद मानसून की एंट्री पांच दिन पहले होने के चलते अब तक बरसात सामान्य से ज्यादा हो चुकी है। इधर, बुधवार को हरियाणा में 5...
14 जिलों में बूंदाबांदी के भी आसार; 4 दिन लगातार बदलता रहेगा मौसमहरियाणा में अगले 4 दिन तक मौसम बदलते रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने 3 से 6 जुलाई जून तक बारिश अनुमान लगाया है। इसके तहत गुरुवार को 3 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इनमें अंबाला, यमुनानगर और करनाल शामिल हैं।वहीं, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, 14 जिलों कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में बूंदाबांदी की संभावना है। इनमें महेंद्रगढ़ में सुबह-सुबह बारिश हुई है। वहीं, पंजाब में गुरुवार के लिए कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन हिमाचल के 5 जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार-मंगलवार की रात को हिमाचल में बादल फटने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 34 लोग लापता हैं। यहां 168 घर टूट गए और सड़कें बंद होने से 150 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.
मदन खीचड़ के अनुसार बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने तथा राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इससे हरियाणा में 5 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना से राज्य में हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 2025 में अब तक औसतन 85.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। जो सामान्य 60.7 एमएम से काफी ज्यादा है। इस बार मानसून की एंट्री 5 दिन पहले होने के चलते अब तक बारिश सामान्य से अधिक हुई है।हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास ही चल रहा है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अंबाला में 5.3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। इसके बाद अंबाला का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।4 जुलाई को प्रदेश के 7 जिलों में 50-75 प्रतिशत, 10 जिलों में 25-50 प्रतिशत और 4 जिलों में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। इसी प्रकार 5 जुलाई को प्रदेश के 4 जिलों में 75-100 प्रतिशत, 11 जिलों में 50-75 प्रतिशत, 4 जिलों में 25-50 प्रतिशत और 3 जिलों में 25 प्रतिशत बरसात की संभावना है। वहीं, 6 जुलाई को 5 जिलों में 75-100 प्रतिशत, 14 जिलों में 50-75 प्रतिशत और 3 जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है।हिमाचल में 2 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट:अब तक 11 की मौत, 34 लापता, 168 घर जमींदोज; मंत्री विक्रमादित्य थुनाग जाएंगे हिमाचल प्रदेश में अगले 2 दिन बाद फिर से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 5 जुलाई को 3 जिले और 6 जुलाई को 6 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आज और कल भी पांच जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है।पंजाब में आज बारिश की संभावना नहीं:IMD का आकलन-जुलाई में खूब भीगेगा प्रदेश; तापमान 5 डिग्री बढ़ा भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जुलाई 2025 के लिए पंजाब राज्य में इस महीने मौसम सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। पूरे पंजाब क्षेत्र में मासिक औसत वर्षा सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रह सकती है।पंजाब में आज बारिश की संभावना नहींलखनऊ में धूप निकली, हवाएं भी चल रहींराजस्थान में बारिश ने बिगाड़े हालात, घर-स्कूल-ATM में पानी भराबारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 27 जिलों में पानी गिराजोधपुर में शाम को हुई हल्की बारिश
Haryana Weather Haryana Temperature Strong Winds Rain Thundershowers Haryana Monsoon Rain Alert Weather Change Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है।
Read more »
हरियाणा के 6 जिलों में बारिश: हिसार-पानीपत समेत 15 जगह बारिश-आंधी का अलर्ट; लोहे के पोल में करंट आने से युव...हरियाणा के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में आंधी (40-60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
UP Weather Update: रहें सावधान! आज यूपी के 53 जिलों में गरज-चमक संग बिजली गिरने की आशंका53 जिलों में सोमवार को वज्रपात की आशंका जताई गई है। वहीं, 19 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
Read more »
ललितपुर में सबसे ज्यादा 132 मिमी बारिश: यूपी के 20 जिलों भारी बारिश का अलर्ट, जालौन में बिजली से 7 बकरियां ...यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। आज मौसम विभाग ने पश्चिम के 10 जिलों में हल्की बारिश तो तराई-पश्चिम के 20 जिलों में भारी बारिश और बिजली का अलर्ट है। मानसूनी बारिश का दायरा पूरब और तराई होते हुए अब पश्चिम तक पहुंच चुकायूपी के 40 जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, 15 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। UP Monsoon Updates Rain...
Read more »
हरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 6 जिलों में मध्यम, 3 में बूंदाबांदी के आसार; गरज-चमक के साथ तेज ...Haryana Weather Change, strong winds and Pre-monsoon Rain Update, पूरे हरियाणा में सोमवार को मौसम विभाग ने तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि रविवार को प्रदेश के 4 जिलों पानीपत, कैथल, फतेहाबाद और नूंह में बारिश हुई। बाकी जिलों में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से...
Read more »
झारखंड वालों सावधान: दुमका, पुरी...10 जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्टJharkhand Weather Today: झारखंड वालों सावधान: दुमका, पुरी...10 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें कैसे रहेगा आज का मौसम
Read more »
