Faridabad News: हरियाणा क फरीदाबाद में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के कमरे से 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 और कारतूस बरामद किए, जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों की जांच जारी है. रविवार को पुलिस की तरफ से रेड डाली गई थी और फिर कमरे से सारा सामान बरामद हुआ है. यूपी से पकड़े गए एक डॉक्टर से मामले का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है.
फरीदाबाद. आतंकवादियों से कनेक्शन के आरोप में हरियाणा के फरीबादबाद में पुलिस ने बड़े पैमाने पर आरडीएक्स, एके-47 और कारतूस बरामद किए हैं. एक घर में छापेमारी के दौरान जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर से करीब 300 किलो आरडीएक्स बरामद किया है.
इस पूरे ऑपरेशन को गुपछुप तरीके से अंजाम दिया गया और किसी को इसकी भनक नहीं लगी. उधर, हरियाणा पुलिस की तरफ से इस संबंध में कुछ जानकारी नहीं दी गई है. दरअसल, यूपी के सहारनपुर से जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था. इसी कड़ी में वहां की पुलिस ने फरीदाबाद में किराये पर रह रहे एक डॉक्टर के कमरे में छापा मारा तो 300 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ. रविवार को छापा मारने आई थी पुलिस समाचार पत्र हिंदुस्तान की खबर के अनुसार, रविवार को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस दलबल के साथ फरीदाबाद पहुंची थी. यहा पर एक कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील किराये के कमरे में रहता था. बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर यहां पर रहता नहीं था और उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था. पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, एके 47 राइफल, 84 कारतूस और कैमिकल रखा गया था. इस मामले में डीसीपी एनआईटी महमूद अहमद ने मामले के बारे में जानकारी से इंकार किया. किराये पर लिया था कमरा बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने तीन महीने पहले ही किराये पर कमरा लिया था और रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. फिलहाल, आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने डिटेन कर लिया है और पुरे मामले की जांच कर रही है. 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है.
आतंकवादियों से कनेक्शन RDX Seizure आरडीएक्स बरामदगी AK-47 Recovery एके-47 बरामदगी Faridabad Police Raid फरीदाबाद पुलिस छापा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डॉक्टर के लॉकर में मिला AK-47 राइफल, जम्मू-कश्मीर पुलिस भी चौंक गईश्रीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अनंतनाग के पूर्व सरकारी डॉक्टर अदील अहमद रदर के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद हुई. अदील पहले GMC अनंतनाग में तैनात थे. पुलिस ने थाना नौगाम में भारतीय बंदूक अधिनियम और UAPA के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
Read more »
Pune Land Row: Why Parth Pawar Isn’t Named In FIR; What CM Fadnavis Said Amid Political UproarThe 40-acre land, reportedly worth Rs 1,800 crore, was allegedly undervalued and sold for Rs 300 crore, sparking a controversy that has gripped the state’s political circles.
Read more »
गोरखपुर में AK-47 और रेड गैंग की खूनी जंग! CM योगी के गढ़ में नए लड़कों को लगा गैंगस्टर बनने का चस्काGang's Of Purvanchal: गोरखपुर में इन दिनों दो कुख्यात गिरोह यानि AK-47 गैंग और रेड गैंग के बीच वर्चस्व की खूनी जंग छिड़ी है. वर्चस्वके लिए शुरू हुई यह दुश्मनी अब सड़कों पर हिंसा में बदल चुकी है. मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में नए लड़कों को गैंगस्टर बनने का चस्का लग गया है, जो दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया और स्टाइलिश पहचान का सहारा ले रहे हैं.
Read more »
अनंतनाग में डॉक्टर के लॉकर में मिली एके-47; देखकर दंग रह गई जम्मू-कश्मीर पुलिस; कल सहारनपुर से हुआ था गिरफ्तारजम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक डॉक्टर के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की, जिससे वे दंग रह गए। डॉक्टर को कल सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डॉक्टर के पास AK-47 कैसे आई।
Read more »
कश्मीर कैसे पहुंचा चीनी हैंड-ग्रेनेड? मारे गए आतंकियों के पास से बरामद, सेना के अधिकारी हैरानChina News Today: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में मारे गए दो आतंकियों के पास से चीन निर्मित हैंड-ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई. एनकाउंटर साइट से M4 राइफल, AK-47, ग्लॉक पिस्तौलें और पाकिस्तानी सामान भी बरामद हुए. यह खुलासा पाकिस्तान-चीन की खतरनाक साझेदारी की ओर इशारा करता है, जहां चीन से हथियार लेकर पाकिस्तान आतंकियों को घाटी में भेज रहा है.
Read more »
सफेद कोट में काला कारनामा... अनंतनाग में डॉक्टर के पास मिली AK-47, मेडिकल कॉलेज में हड़कंपJammu Kashmir Terror News: जम्मू कश्मीर में डॉक्टर के सफेद कोट पर शुक्रवार को उस समय काला दाग लग गया. जब एक डॉक्टर के लॉकर से पुलिस ने एके-47 राइफल बरामद की. इस घटना से कश्मीर में हड़कंप मचा है.
Read more »
