हरियाणा के ASI ने खुद को गोली मारी: मरने से पहले VIDEO बनाया, बोला- करप्शन केस में बदनामी के डर से IPS पूरन...

Rohtak ASI Suicide Case News

हरियाणा के ASI ने खुद को गोली मारी: मरने से पहले VIDEO बनाया, बोला- करप्शन केस में बदनामी के डर से IPS पूरन...
Rohtak SuicideRohtak NewsRohtak Police
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 429 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 189%
  • Publisher: 51%

हरियाणा में रोहतक के साइबर सैल में तैनात ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उनकी डेडबॉडी लाढ़ौत रोड पर खेत में बने मामा के मकान से मिली। मौके से 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने मरने से Haryana Rohtak Cyber Cell ASI Sandeep Kumar Suicide Case Update.

मरने से पहले VIDEO बनाया, बोला- करप्शन केस में बदनामी के डर से IPS पूरन ने सुसाइड कियाASI ने रोहतक में खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारी। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर IPS पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। हरियाणा में रोहतक के साइबर सेल में तैनात ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उनकी डेडबॉडी लाढ़ौत रोड पर खेत में बने मामा के मकान से मिली। मौके से 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया।ASI ने दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार और उनके गनमैन सुशील कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उसने वीडियो में कहा- करप्शन केस में बदनामी के डर से IPS पूरन ने सुसाइड किया है। उसे डर था कि परिवार की राजनीति पर असर पड़ेगा। 6 अक्टूबर को रोहतक पुलिस ने पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे अगले ही दिन 7 अक्टूबर को पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपनी कोठी पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। परिवार ने संदीप कुमार के पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया है। उन्होंने संदीप की डेडबॉडी लाढ़ौत गांव में मामा के घर रखी है। उनका कहना है कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, हम पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। ASP प्रतीक कुमार परिवार को मनाने के लिए पहुंचे हैं।रोहतक के लाढ़ौत रोड पर खेत में बने मकान के बाहर खड़े पुलिस कर्मचारी और ग्रामीण। परिवार के लोग संदीप का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते हुए डेडबॉडी मामा के घर लाढ़ौत गांव में ले गए हैं।कौन हैं संदीप और सुसाइड का खुलासा कैसे हुआ.

..संदीप कुमार मूल रूप से जींद जिले के जुलाना के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले थे। फिलहाल वह रोहतक के लाढ़ौत रोड पर अपने मामा बलवान देशवाल के घर रहते थे। वह पिछले एक साल से रोहतक के साइबर सेल में तैनात थे। रविवार को वह जुलाना अपने घर आए थे। आज सुबह वह ड्यूटी पर नहीं आए तो साथी कर्मचारियों ने उन्हें कॉल किए।संदीप के मामा बलवान देशवाल के खेत में पिछले 15 साल से काम कर रहे जैलदार ने बताया कि मैं खेत में बने कोठड़े में रहता हूं। मंगलवार दोपहर 1 बजे मैं नहर के पास गया था। जब वापस आया तो कोठड़े के पास गोली चलने की आवाज आई। मैं तुरंत दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा तो वहां देखा कि संदीप ने खुद को गोली मार रखी है। मैंने तुरंत बलवान के बेटे अजीत को फोन कर घटना की सूचना दी।दोपहर करीब 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना आई कि संदीप ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद SP सुरेंद्र भौरिया, ASP प्रतीक अग्रवाल, CIA और सदर थाने की टीमें पहुंचीं। मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया।रोहतक पुलिस बोली- सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी रोहतक पुलिस ने मंगलवार शाम को प्रेस नोट जारी कर कहा कि संदीप कुमार ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड किया है। घटनास्थल से बॉडी के पास से एक 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड से पहले संदीप ने एक वीडियो भी बनाया है, इसकी जांच की जा रही है। संदीप कुमार एक ईमानदार पुलिस कर्मचारी थे, जो अपना कार्य कर्तव्य निष्ठा भाव से करता था।संदीप के मामा के बेटे संजय ने बताया कि भाई 2-3 दिन से परेशान चल रहा था। रविवार को भी हमारी बात हुई थी। आज भी हम 2 घंटे साथ में रहे थे। उसके चेहरे पर परेशानी झलक रही थी और उसकी आंखों के नीचे डार्क सर्किल बन गए थे। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।पहले सिलसिलेवार ढंग से जानिए संदीप ने वीडियो में क्या कहा..."संदीप का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है -"मैं संदीप कुमार आपको एक सच्चाई से अवगत कराना चाहता हूं। सच्चाई की कीमत बहुत बड़ी होती है। भगत सिंह ने भी अपना त्याग किया था। उन्हें अपना जीवन खत्म करना पड़ा, तभी ये देश जागा था। एक भ्रष्ट पुलिस अफसर है, जिसने सदर थाने के एक मर्डर में पैसे लिए। इसने राव इंद्रजीत को बचाने के लिए 50 करोड़ की डील की।""इनके सामने ईमानदार अफसर नरेंद्र बिजारणिया अड़े रहे। इन्होंने अपनी पोस्टिंग के दौरान हमेशा ईमानदारी से काम किया, भ्रष्टाचारियों को तो छोड़ो, अपनी सैलरी में गुजारा करते थे। इन्होंने पुलिस कर्मचारियों का भला किया। IG जिस दिन पोस्टेड हुए, उन्होंने देखा कि ऑफिस में किस कर्मचारी की क्या जाति है, और उन्हें हटाना शुरू कर दिया। अपने करप्ट आदमी लगाने शुरू कर दिए।"उन आदमियों को पता था कि किन फाइलों में गलती है, तो उन्होंने लोगों को बुलाकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। मेरी बातों में सच्चाई है। इन्होंने वहां पर ऐसा माहौल बना दिया कि वहां कोई भी जाता तो पूरन का गनमैन सुशील पैसे मांगने लग जाता था। तुम लोग न्याय की कुर्सी पर बैठे हो, कैसे पैसे मांग रहे हो? एक व्यापारी पहले ही परेशान है, पहले ही उसे गुंडे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तुम लोग उसे बुलाकर परेशान कर रहे हो। क्या ये कुर्सी इसलिए मिली है? इसकी पत्नी IAS है, साला विधायक है। न्याय हमेशा जनता करती है। मैं आज सच्चाई बता रहा हूं। जो इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दी गई थी, उसी से डरकर उसने सुसाइड किया है।""जब हमने सुशील गनमैन को पकड़ा था, रास्ते में उसने बताया था कि एक चीज और रह गई। मैंने एक जगह और से रिश्वत कलेक्ट की थी, वे पैसे गाड़ी के डैशबोर्ड में ही रह गए। धर्मेंद्र ड्राइवर उस गाड़ी को लेकर गया है। धर्मेंद्र और सुशील ही उस गाड़ी में थे। उन्हें इस केस में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था। उन्होंने हमें कहा कि अफसर बैठे हैं, 10 मिनट में बाहर आ जाएंगे। हमने कहा कि हमारी ये ड्यूटी है।""आगे तेरे खिलाफ जांच होगी, सच्चाई सामने आएगी। इनमें अहंकार इतना था। जब ये देखा कि पाप का घड़ा भर गया, जब पता लगा कि बदनाम होगा और परिवार की राजनीति पर भी नुकसान होगा, तो इसने अपने परिवार को बचाने के लिए सुसाइड किया। बड़ी-बड़ी जांच चली हैं, औरतें भी जेल में गई हैं। घरवाली को भी डर था कि भ्रष्टाचार केस में न आ जाए। आयोग में बैठकर इनके घरवालों ने भ्रष्टाचार किया। इसकी जांच होनी चाहिए। इन्हें इसका लाइसेंस नहीं मिल रहा। सभी की जांच होनी चाहिए। इसने रिश्वत ली है, ये भ्रष्टाचारी आदमी था।""मैं बताता हूं कि जो पैसे सुनारिया से सुशील कुमार ने इसे लाकर दिए हैं, गाड़ी के डैशबोर्ड में थे पैसे। इसकी बेटी ने लिए थे पैसे। इसे पता चल गया था कि वो पैसे की बात सामने आ गई है, इसलिए सुसाइड किया। अब मैं इस बात पर आहुति दे रहा हूं इस चीज पर। हमारी देश की जनता आहुति पर ही जागी है। मैं फक्र महसूस कर रहा हूं कि मैं ईमानदार आदमी था। ऐसी कोई बात नहीं है। हिम्मत है, इसलिए बच्चों को पढ़ा रहा हूं। मैं भ्रष्टाचारी नहीं हूं, मैं भगत सिंह का फैन हूँ। लेकिन आज पब्लिक को जगाने के लिए ये जरूरी हो गया है कि सच्चाई की लड़ाई लड़ रहा हूं।""DGP बहुत ईमानदार आदमी है। ये IAS लॉबी ये चाहती है कि ये DGP चले जाएं और हम मलाई खाएं। ये देश का नाश कर रहे हैं। भगत सिंह इसलिए चले गए थे क्या? आज वो लोग जिंदा होते तो उन्हें शर्म आती कि ये जाति का जहर घोल रहे हैं। पूरन कुमार जैसे आदमियों के लिए लड़ गए? जातिगत रंग देने की कोशिश कर रहे हैं ये। एक व्यापारी आदमी को दबाया जा रहा है। उसकी सच्चाई को कोई सामने नहीं लाना चाह रहा। ये उसका संस्कार रोककर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। इसने गलत कर रखा है, फल मिलेगा इन्हें। इसी बात के साथ अलविदा दोस्तों। अगले जन्म में भी आएंगे तो ऐसे ही बनेंगे।" 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संदीप कुमार को सम्मानित किया था।दादा देश के लिए लड़े, मेरी रंगों में देशभक्ति: संदीप कुमार की डेडबॉडी के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है-"मैं संदीप कुमार, पुत्र दयानंद। मैंने अपनी जिंदगी में हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। मुझे सच्चे और नेक आदमी बहुत पसंद हैं। मेरे दादाजी और छोटे दादाजी देश के लिए लड़े, सेना में रहे, छोटे दादाजी तो 7 साल बर्मा में देश की लड़ाई में कैद रहे, मेरी रगों में देशभक्ति है। देश और समाज से बड़ा कोई नहीं है।""मैं भगत सिंह को अपना आदर्श मानता हूं, क्योंकि जो कुर्बानी उन्होंने देश को आजाद कराने में दी, वो एक लीजेंड थे। अगर भगत सिंह जैसे ना होते तो क्या देश आजाद होता? वो भाग सकते थे, लेकिन नहीं भागे, हमारी नस्लों को प्रेरणा देते हैं, कि ये समाज में एक बड़ा मुद्दा है। भ्रष्टाचार और जातिवाद हमें सच्चाई और आदर्श में बाधित करते हैं।""हरियाणा में IAS अधिकारी व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार करते हैं, परंतु बीजेपी सरकार में कुछ ईमानदार अफसर थे, जिन्होंने बहुत हद तक भ्रष्टाचार पर लगाम लगा दी। डीजीपी साहब ईमानदार और निडर व्यक्ति हैं। शुरुआत में कुछ ज्यादा कठिनाई आई, मुझे इस माहौल में ढलने में, पर मेरा मन हमेशा सत्य के साथ था, है और रहेगा।""हमने इस अपराध पर लगाम लगाने में बहुत प्रयास किए। काफी हद तक कुछ अफसरों का सहयोग मिला, अच्छा मार्गदर्शन मिला, सही के लिए प्रेरित किया। परंतु आईजी पूरन कुमार का तबादला रोहतक जेल में होते ही कर्मचारियों की तैनाती आईजी ऑफिस में कर दी और ईमानदार या कर्मठ कर्मचारियों का तबादला कर दिया और जातिवाद का जहर हमारे मुलाजिमों में घोला।""मुलाजिमों को आईजी ऑफिस में बुलाकर फाइलों के नाम पर डराकर उनसे पैसे लिए और बिना शिकायत के रोहतक रेंज से फाइलें मंगा कर उनमें छोटी मोटी कमियां निकालकर उन्हें मेंटली टॉर्चर करके गनमैन सुशील पैसे ऐंठते थे। महिला पुलिस को ऑफिस में बुलाकर ट्रांसफर के नाम परेशान कर यौन शोषण किया और सामान्य नागरिक को, व्यापारियों को बुलाकर फिजिकली और मेंटली टॉर्चर किया और मोटी रिश्वत ऐंठी गई। केवल अपराध को बढ़ावा नहीं दिया बल्कि जुल्म की प्रकाष्ठा की है।"IAS लॉबी को ईमानदार अफसरों को टारगेट करने का मौका मिल गया और पूरे हरियाणा में जातिगत जहर घोल कर ईमानदार और कर्मठ व्यक्तियों, अधिकारियों को प्रताड़ित कर रही है। परंतु यह सच्चाई और ईमानदारी की भ्रष्टाचार से लड़ाई है। इसमें सच्चाई सामने आनी चाहिए। आईएएस पत्नी अपना भ्रष्टाचार उजागर न हो, संपत्ति की जांच न हो, वह ढोंग कर रही है, परंतु सच्चाई नहीं हारनी चाहिए।"हमारे देश और समाज के लिए आगे बढ़ने में बहुत ही जरूरी है। हमारे समाज के काले कौवे और भ्रष्टाचारी अधिकारी अब इस लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश में हैं, परंतु यह भूल गए कि हमारी रगों में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी है। मेरे जैसी 100 जान कुर्बान, देश नहीं झुकेगा और सच्चाई की जीत होगी। इस सच्चाई और ईमानदारी की लड़ाई में मेरी पहली आहुति...।सुसाइड करने वाले ASI के पिता इंस्पेक्टर, दादा फौजी थे:2007 में पुलिस जॉइन की, जींद से रोहतक शिफ्ट हुए; परिवार बोला-अंतिम संस्कार नहीं करेंगे हरियाणा के रोहतक में ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने सुसाइड नोट और अपने आखिरी वीडियो में दिवंगत IPS अफसर वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। संदीप कुमार मूल रूप से जींद जिले के जुलाना के रहने वाले थे। पिछले एक साल से वह रोहतक के साइबर सेल में तैनात थे।हरियाणा IPS सुसाइड, राहुल बोले- सरकार तमाशा बंद करे:मृतक के परिवार पर प्रेशर न डाले, अफसरों को अरेस्ट करे, PM एक्शन लें हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। मंगलवार सुबह IPS के परिवार से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार तमाशा बंद कर दे।जैसलमेर में रात को ठण्ड, दिन में तेज धूपउत्तराखंड में आज मौसम शुष्क, पहाड़ों में छाया कोहराMP से मानसून विदा...पर बारिश होती रहेगीमुजफ्फरपुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया हंगामास्कूल बाढ़ में बंद किए, टीचरों का मोबाइल भत्ता काटा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rohtak Suicide Rohtak News Rohtak Police IPS Y Puran Kumar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Haryana IPS Suicide Case: Rahul Gandhi Says Matter Of Every Dalit Family, Demands ActionHaryana IPS Suicide Case: Rahul Gandhi Says Matter Of Every Dalit Family, Demands ActionIn a shocking development, Haryana DGP Shatrujeet Kapur has been placed on leave after IPS Y. Puran Kumar allegedly accused senior cops in a suicide note.
Read more »

Haryana ASI Suicide: IPS सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वाई पूरन कुमार को बताया भ्रष्टाचारी अफसरHaryana ASI Suicide: IPS सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वाई पूरन कुमार को बताया भ्रष्टाचारी अफसरएएसआई ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा है कि वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचारी अफसर था। उसके खिलाफ बहुत से सबूत मौजूद हैं। जातिवाद का सहारा लेकर उनसे सिस्टम को हाईजैक किया।
Read more »

Haryana IPS Suicide Case Turns Murkier: ASI’s Death Adds Fresh TwistHaryana IPS Suicide Case Turns Murkier: ASI’s Death Adds Fresh TwistAmid the ongoing controversy over Haryana IPS officer Y. Puran Kumar’s suicide in Chandigarh last week, investigation officer Sandeep Lathar also took his own life on Tuesday. He reportedly left behind a three-page suicide note and a video before s
Read more »

भ्रष्ट पुलिसकर्मी थे IPS वाई पूरन... जानिए खुदकुशी से ठीक पहले ASI ने VIDEO में क्या-क्या कहा?भ्रष्ट पुलिसकर्मी थे IPS वाई पूरन... जानिए खुदकुशी से ठीक पहले ASI ने VIDEO में क्या-क्या कहा?Sandeep Lather Suicide: हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने पुलिस बल में अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और जाति आधारित भेदभाव का आरोप लगाया था.
Read more »

IPS आत्महत्या प्रकरणी धक्कादायक ट्विस्ट, तपास करणाऱ्या अधिकाऱ्याचीच आत्महत्या; VIDEO आणि तीन पानांच्या सुसाईड नोटने खळबळIPS आत्महत्या प्रकरणी धक्कादायक ट्विस्ट, तपास करणाऱ्या अधिकाऱ्याचीच आत्महत्या; VIDEO आणि तीन पानांच्या सुसाईड नोटने खळबळHaryana IPS Suicide Case: रोहतकमधील एका शेतात सहाय्यक उपनिरीक्षक संदीप कुमार यांनी त्यांच्या सर्व्हिस रिव्हॉल्व्हरने स्वतःवर गोळी झाडून आत्महत्या केली. त्यांनी एक व्हिडिओ आणि तीन पानांची सुसाईड नोट मागे सोडली आहे.
Read more »

कौन हैं IPS आरती सिंह? फर्रुखाबाद SP को हाई कोर्ट ने हिरासत में लेने का दिया आदेश, पूरा मामला जानिएकौन हैं IPS आरती सिंह? फर्रुखाबाद SP को हाई कोर्ट ने हिरासत में लेने का दिया आदेश, पूरा मामला जानिएWho is IPS Aarti Singh: फर्रुखाबाद एसपी आरती सिंह को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा आदेश सामने आया है। कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:06:06