अनोखी शर्त के साथ हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
अनोखी शर्त के साथ जनसत्ता ऑनलाइन नई दिल्ली | June 28, 2019 6:21 PM कांग्रेस में इन दिनों इस्तीफों का दौर चल रहा है। आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद से पार्टी में नेताओं के इस्तीफे की बाढ़ सी आयी हुई है। शुक्रवार को ही दिल्ली कांग्रेस चीफ शीला दीक्षित ने 280 ब्लॉक कमेटियों को बर्खास्त कर दिया, वहीं दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब खबर आयी है कि हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस इस्तीफे की वजह आम चुनावों में पार्टी की हार नहीं बल्कि राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना है। खबर के अनुसार, हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव को अपना इस्तीफा भेजा है। अपने इस इस्तीफे में सुमित्रा चौहान ने कहा है कि वह तब तक पार्टी में कोई पद नहीं लेंगी, जब तक राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं। बता दें कि कांग्रेस के कानूनी, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के प्रमुख विवेक तन्खा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तन्खा ने ट्वीट कर कहा है कि सभी नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए, ताकि राहुल गांधी अपनी मर्जी की टीम आसानी से चुन सकें। Sumitra Chouhan, Pres Haryana Pradesh Mahila Congress in her resignation letter submitted to President All India Mahila Congress: I’ll not accept any party position, till Rahul Gandhi withdraws his resignation.
I tender my resignation herewith&I request my resignation be accepted pic.twitter.com/GeVMI5y6hBउल्लेखनीय है कि हरियाणा में कुछ समय बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य नेतृत्व की गुटबाजी पार्टी के लिए सिरदर्द बनी हुई है। दरअसल हरियाणा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और राज्य के पूर्व सीएम और कद्दावर नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समर्थक दो खेमों में बंटे हैं। हुड्डा समर्थक खेमा अशोक तंवर को पद से हटाना चाहता है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व दोनों गुटों के बीच सुलह कराने का पक्षधर है, लेकिन पार्टी नेतृत्व बदलाव के पक्ष में नहीं है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
World Cup 2019: सचिन तेंदुलकर ने की धोनी की आलोचना तो बचाव में उतरे 'दादा'धोनी वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खराब पारी खेलने के कारण आलोचना झेल रहे हैं.
Read more »
ये हैं Reliance Jio के वो प्लान जिनमें रोजाना मिलते हैं 1.5GB डेटारिलायंस जियो के किसी भी मंथली प्लान में रोजाना कम से कम 1.5 जीबी डेटा मिलता है.
Read more »
मेडागास्कर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भगदड़, तीन बच्चों समेत 16 लोगों की मौतमेडागास्कर की राजधानी एंटानानैरिवो में बुधवार को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम
Read more »
हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता की गोली मारकर हत्याहरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी को फरीदाबाद के सेक्टर नौ में उस समय गोली मारी गई, जब वे जिम से निकलकर कार में बैठ रहे थे. अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा.
Read more »
हरियाणा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से चार की मौतआरोप है कि सफाईकर्मियों ने बिना सुरक्षा उपकरण के सेप्टिक टैंक में घुसने से मना कर दिया था, लेकिन उन पर दबाव डालकर टैंक साफ करने के लिए मजबूर किया गया.
Read more »
