हरियाणा और दिल्ली के बीच यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोपों पर तनाव

राजनीति News

हरियाणा और दिल्ली के बीच यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोपों पर तनाव
यमुना नदीहरियाणादिल्ली
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 53%

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। इस आरोप से हरियाणा में भाजपा विधायक और मंत्री आक्रोशित हुए हैं और दिल्ली में मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के आरोपों को बेबुनियाद कहा है और दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट के हवाले से जवाब दिया है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने के आरोपों पर हरियाणा और दिल्ली के बीच राजनीति क तनाव बढ़ गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों से भाजपा विधायक और मंत्री आक्रोशित हुए हैं। मंगलवार को पूरे प्रदेश में धरने-प्रदर्शन हुए और केजरीवाल के पुतले फूंके गए। दिल्ली में हरियाणा के भाजपा सांसदों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला, जबकि

पंचकूला में भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक धरना प्रदर्शन करते हुए आप पार्टी के खिलाफ नारे लगाए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में मोर्चा संभाला। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात कर आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए रिपोर्ट के साथ हकीकत सामने रखी। नायब सैनी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह अपने बयान के लिए हरियाणा और दिल्ली के लोगों से तुरंत माफी मांगें, नहीं तो हम उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग यमुना की पूजा करते हैं। वे भला नदी के पानी में जहर क्यों मिलाएंगे। सैनी के बयान पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सैनी साहब पानी के ऊपर राजनीति न करो, पाप चढ़ेगा। केस करना है तो करो। वैसे भी कोई कसर छोड़ी है क्या? अब क्या फांसी पर चढ़ाओगे? मानव शरीर के लिए पानी जहरीला उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर हरियाणा की ओर से आ रहे पानी को दिल्ली में रोकने की मांग की है। आरोप लगाया कि हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाली यमुना नदी के पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से छह गुना अधिक है। यह स्तर मानव शरीर के लिए बहुत जहरीला है। दिल्ली के लोगों की जान जोखिम में पड़ जाएगी। जवाब में हरियाणा सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें कहा गया है कि हरियाणा दिल्ली को पानी यमुना नदी के माध्यम से नहीं बल्कि करियर लिंक चैनल (सीएलसी) और दिल्ली ब्रांच के माध्यम से दिया जाता है। झज्जर और गुरुग्राम को भी इसी चैनल के माध्यम से पानी दिया जाता है। टैंकर का गंदा पानी डालने से बढ़ी अमोनिया की मात्रा दिल्ली को 1049 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है, मगर वजीराबाद के पास बने पोंड में टैंकर का गंदा पानी डालने से अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है। वर्ष 2021 में प्रदूषण विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इस पर सुधार करें, मगर दिल्ली सरकार ने ध्यान नहीं दिया। दिल्ली ने अमोनिया को साफ करने के लिए प्लांट की क्षमता भी नहीं बढ़ाई है। दिल्ली सिर्फ एक पीपीएम (प्रति मिलियन भाग) अमोनिया को ट्रीट कर सकता है, जबकि उत्तर प्रदेश 24 पीपीएम तक अमोनिया का प्रबंधन करता है। केजरीवाल के इस बयान पर शुरू हुआ विवाद अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी में जहर घोलने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। यह तो अच्छा हुआ कि जल बोर्ड ने इस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। हालांकि, इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। दिल्ली में अफरातफरी मचाने के लिए ऐसा किया गया है, ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष आप पर आए। यह नरसंहार की साजिश है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

यमुना नदी हरियाणा दिल्ली अरविंद केजरीवाल जहर राजनीतिक घमासान जल प्रदूषण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-चीन जल विवाद: ब्रह्मपुत्र पर बांध निर्माण पर भारत ने दो सख्त संदेशभारत-चीन जल विवाद: ब्रह्मपुत्र पर बांध निर्माण पर भारत ने दो सख्त संदेशभारत और चीन के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर जल विवाद बढ़ रहा है। चीन द्वारा नदी पर बांध का निर्माण करने के विरोध में भारत ने दो सख्त संदेश दिए हैं।
Read more »

2025: एशिया में बढ़ता तनाव और पड़ोसी देशों में ज्वलंत परिस्थितियाँ2025: एशिया में बढ़ता तनाव और पड़ोसी देशों में ज्वलंत परिस्थितियाँयह लेख 2025 की शुरुआत और एशिया में बढ़ते तनाव, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव, और बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों के बढ़ने पर प्रकाश डालता है।
Read more »

15 साल की लड़की ने यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया पुलिस ने समय पर बचाया15 साल की लड़की ने यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया पुलिस ने समय पर बचायाउत्तर दिल्ली में एक 15 वर्षीय लड़की ने पढ़ाई के तनाव के कारण यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसे समय पर बचा लिया।
Read more »

AAP ने BJP पर Yamuna River में जहर डालने का लगाया आरोपAAP ने BJP पर Yamuna River में जहर डालने का लगाया आरोपदिल्ली में 2025 के चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर यमुना नदी में जहर डालने का आरोप लगाया है. आप ने दावा किया है कि BJP यमुना के पानी में भारी मात्रा में जहर घोलकर दिल्ली में मास मर्डर करना चाहती है. इसके साथ ही पूरी दिल्ली में जल संकट भी शुरू हो जाएगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी है. चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से रिपोर्ट मांग ली है.
Read more »

केजरीवाल का 'जहर मिलाया' आरोप, सत्ता में बैठे हरियाणा सीएम पर सामाजिक आक्रोशकेजरीवाल का 'जहर मिलाया' आरोप, सत्ता में बैठे हरियाणा सीएम पर सामाजिक आक्रोशदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप ने दिल्ली से लेकर हरियाणा तक सियासी ज्वाला को भड़का दिया है। हरियाणा के सीएम नायम सिंह सैनी ने केजरीवाल पर पलटवार किया और उनके आरोपों को खारिज कर दिया है।
Read more »

यमुना में अमोनिया का स्तर: दिल्ली और हरियाणा में तना तनावयमुना में अमोनिया का स्तर: दिल्ली और हरियाणा में तना तनावदिल्ली और हरियाणा के बीच यमुना नदी में बढ़ते अमोनिया के स्तर को लेकर तनाव बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर अमोनिया युक्त पानी छोड़ने का आरोप लगाया है, जबकि हरियाणा सरकार ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:44:15