पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय संदीप के परिवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सोनीपत अधिकरण द्वारा दिए गए 21.11 लाख रुपये के मुआवजे को बढ़ाकर 35.18 लाख रुपये कर दिया है।
राज्य ब्यूरो, पंचकूला। सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक संदीप की मौत के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आश्रित परिवार को बड़ी राहत देते हुए मुआवजे की राशि में वृद्धि कर दी है। जस्टिस सुदीप्ति शर्मा की एकलपीठ ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सोनीपत द्वारा 31 जनवरी 2019 को पारित अवॉर्ड में संशोधन करते हुए कुल मुआवजा 21.
11 लाख रुपये से बढ़ाकर 35.18 लाख रुपये निर्धारित किया है। इस प्रकार परिवार को 14.07 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी, जिस पर दावा याचिका दायर करने की तिथि से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देय होगा। अपीलकर्ता सुमन शर्मा व अन्य आश्रितों ने दलील दी थी कि अधिकरण ने मृतक की वास्तविक आय का सही आकलन नहीं किया। रिकार्ड के अनुसार संदीप प्राइवेट कंपनी कार्यरत था और जुलाई 2017 की वेतन पर्ची में उसकी मासिक आय 14,412 रुपये दर्शाई गई थी। इसके बावजूद अधिकरण ने आय 9,000 रुपये प्रतिमाह मान ली। हाईकोर्ट ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही संक्षिप्त प्रकृति की होती है, अत तकनीकी आधार पर प्रमाणित वेतन पर्ची को नकारना उचित नहीं था। हाई कोर्ट ने आय को न्यायोचित रूप से 14,500 रुपये प्रतिमाह स्वीकार किया। कोर्ट ने ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए मुआवजे की पुनर्गणना की। 23 वर्ष की आयु के आधार पर 18 का गुणक लागू किया गया। भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि जोड़ी गई। नई गणना के अनुसार मासिक निर्भरता 15,225 रुपये बनी, जिससे वार्षिक निर्भरता 32,88,600 रुपये निर्धारित हुई। इसके अतिरिक्त 15,000 रुपये संपत्ति हानि, 15,000 रुपये अंतिम संस्कार व्यय तथा कुल 2,00,000 रुपये पारिवारिक, दांपत्य व संतान संबंधी मद के रूप में प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल मुआवजा 35,18,600 रुपये तय किया गया।अदालत ने बीमा कंपनी को निर्देश दिया कि वह दो माह के भीतर बढ़ी हुई राशि 9 प्रतिशत ब्याज सहित अधिकरण में जमा कराए। अधिकरण को आदेश दिया गया है कि पूर्व निर्धारित अनुपात के अनुसार राशि सीधे आश्रितों के बैंक खातों में वितरित की जाए।हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि मोटर वाहन अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है, जिसका उद्देश्य दुर्घटना पीड़ित परिवारों को वास्तविक, न्यायसंगत और मानवीय आधार पर राहत प्रदान करना है। न्यायालय ने कहा कि मुआवजे का निर्धारण यांत्रिक नहीं, बल्कि संवेदनशील दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को वास्तविक न्याय मिल सके।
Punjab Haryana High Court Sonipat Accident Victim Family Relief Motor Accident Claims Increased Compensation Sandeep Accident Case Welfare Law Insurance Payout Judicial Award Chandigarh News Chandigarh Latest News Chandigarh News In Hindi Chandigarh Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
நாளை விடுமுறை.. பள்ளி, கல்லூரி மாணவர்களுக்கு குட் நியூஸ்.. மாவட்ட நிர்வாகம் அறிவிப்பு!விழுப்புரம் மாவட்டத்தில் உள்ள அனைத்துப் பள்ளி மற்றும் கல்லூரிகளுக்கு நாளை (பிப்ரவரி 21 ஆம் தேதி) சனிக்கிழமை விடுமுறை அறிவிக்கப்பட்டுள்ளது.
Read more »
10% DA உயர்வு... மகிழ்ச்சி வெள்ளத்தில் அரசு ஊழியர்கள்அரசு ஊழியர்களுக்கான அகவிலைப்படி 10 சதவீதம் உயர்த்தி கேரள அரசு அறிவித்துள்ளது. இதன்மூலம் அவர்களின் அகவிலைப்படி 25 சதவிதத்தில் இருந்து 35 சதவிதம் வரை உயர்ந்துள்ளது.
Read more »
पढ़ें 21 फरवरी के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूजनागरिक अस्पताल के मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रहीं दवाएं और पढ़ें
Read more »
आज का राशिफल: 21 फरवरी 2026 - जानिए आपकी राशि के लिए क्या है खास21 फरवरी 2026 का राशिफल: जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए क्या है खास। प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों पर ज्योतिषीय विश्लेषण।
Read more »
Rashifal 21 February: मिथुन समेत 2 राशियों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, पढ़ें दैनिक राशिफलRashifal 21 February 2026: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष,
Read more »
यूपी की बड़ी खबरें: हाईकोर्ट की बात नहीं मानने पर थाना प्रभारी और विवेचक को कोर्ट में खड़े रहने की सजाUttar Pradesh Breaking News update lucknow prayagraj Varanasi Meerut Agra 21 feb
Read more »
